मुख्य समाचार शाम छह बजे
दिलीप
- 06 Feb 2026, 06:09 PM
- Updated: 06:09 PM
नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) 'भाषा' की अलग-अलग फाइल से शुक्रवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
दि50 प्रधानमंत्री दूसरी लीड परीक्षा पे चर्चा
परीक्षा उत्सव की तरह हैं, केवल अंकों पर नहीं बल्कि जीवन बेहतर बनाने पर ध्यान दें विद्यार्थी: मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आने वाली बोर्ड परीक्षाओं से पहले शुक्रवार को स्कूली छात्र-छात्राओं को अनेक मंत्र देते हुए कहा कि अपने जीवन एवं शैक्षणिक कौशल को निखारने पर ध्यान केंद्रित करते हुए शिक्षा को बोझ नहीं समझें और केवल अंकों पर नहीं, बल्कि जीवन बेहतर करने पर ध्यान नहीं दें।
संसद4 लीड स्थगित लोस
लोकसभा में गतिरोध बरकरार, कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित
नयी दिल्ली : लोकसभा में पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण से जुड़े विषय तथा कुछ अन्य मुद्दों को लेकर शुक्रवार को भी गतिरोध बरकरार रहा और विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
दि13 कांग्रेस ट्रंप
प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में 97 मिनट भाषण दिया लेकिन ट्रंप के दावों पर चुप्पी साधे रहे: कांग्रेस
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह बृहस्पतिवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए 97 मिनट तक बोले लेकिन उन्होंने ''अपने मित्र (अमेरिका के राष्ट्रपति) डोनाल्ड ट्रंप'' के इस दावे पर चुप्पी साधे रखी कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष उनके हस्तक्षेप से रुका था।
दि42 न्यायालय दूसरी लीड जनसुराज
जन सुराज को न्यायालय की फटकार; कहा- जनता के नकारने पर न्यायिक मंच का सहारा लेते हैं दल
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बिहार विधानसभा चुनाव निरस्त किये जाने संबंधी याचिका पर पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को शुक्रवार को फटकार लगाते हुए कहा कि जब लोग ''आपको नकार देते हैं, तो आप राहत पाने के लिए'' न्यायिक मंच का सहारा लेते हैं।
प्रादे68 पंजाब आप तीसरी लीड गोलीबारी
आप नेता लक्की ओबेरॉय की जालंधर में गोली मारकर हत्या, विपक्ष ने मान सरकार की आलोचना की
चंडीगढ़, पंजाब के जालंधर में मॉडल टाउन स्थित एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता लक्की ओबेरॉय की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे73 उप्र एसआईआर
उप्र में एसआईआर के तहत आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि छह मार्च तक बढ़ाई गई
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिनवा ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि एक महीने बढ़ाकर छह मार्च कर दी गई है और अब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दस अप्रैल को किया जायेगा।
दि43 दिल्ली मोटरचालक दूसरीलीड गड्ढा
पश्चिमी दिल्ली में जल बोर्ड के 15 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से मोटरसाइकिल सवार की मौत
नयी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में निर्माण कार्य के लिए खोदे गए दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के 15 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
प्रादे62 उप्र "घूसखोर पंडत" लीड प्राथमिकी
फिल्म 'घूसखोर पंडत' के निर्देशक और उनकी टीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने फिल्म ''घूसखोर पंडत'' के निदेशक और उनकी टीम के खिलाफ एक जाति विशेष को अपमानित करने और वैमनस्यता फैलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
प्रादे71 महाराष्ट्र कामरा विशेषाधिकार प्रस्ताव
शिंदे के खिलाफ टिप्पणी मामले में मैंने सुनवाई स्थगित करने की मांग नहीं की : कुणाल कामरा
मुंबई, 'स्टैंड-अप कॉमेडियन' कुणाल कामरा ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपनी कथित टिप्पणियों के संबंध में महाराष्ट्र विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति से सुनवाई को स्थगित किये जाने की मांग करने से इनकार किया और दावा किया कि समिति ने खुद ही पांच फरवरी की सुनवाई को स्थगित कर दिया था।
अर्थ36 लीड आरबीआई
अमेरिका से व्यापार समझौते पर बनी सहमति के बाद आरबीआई ने रेपो दर को 5.25 प्रतिशत पर कायम रखा
मुंबई, भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को उम्मीद के मुताबिक नीतिगत दर रेपो को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा।
वि23 पाक लीड विस्फोट
इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमले में 31 लोगों की मौत, 169 घायल
इस्लामाबाद, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक आत्मघाती हमलावर द्वारा खुद को विस्फोट में उड़ा लेने से कम से कम 31 लोग मारे गए और 169 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
खेल18 खेल अंडर-19 कप फाइनल लीड सूर्यवंशी
सूर्यवंशी ने दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा, अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाए
हरारे, भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा जिसके लिए उन्होंने सिर्फ 55 गेंद खेलीं । उन्होंने अपनी पारी के साथ रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी।
भाषा शफीक दिलीप
दिलीप
0602 1809 दिल्ली