पहले अलर्ट से विमान के दुबई में उतरने तकःपीटीआई ने कैसे दी आईसी814 के अपहरण से जुड़ी हर जानकारी
सुभाष पवनेश
- 07 Sep 2024, 07:15 PM
- Updated: 07:15 PM
दिल्ली, अपहरण प्रधानमंत्री
वाजपेयी ने आयोजकों से जन्म दिन समारोह रद्द करने को कहा
नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आज हुई इंडियन एयरलाइंस के विमान के अपहरण की घटना के मद्देनजर अपने जन्मदिन के सभी कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय लिया है।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘गंभीर स्थिति के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने सभी आयोजकों से अपील की है कि वे कल (25 दिसंबर को) उनका जन्मदिन मनाने के लिए आयोजित किये जाने वाले सारे समारोह रद्द कर दें।’’
रात नौ बजकर आठ मिनट
-------------------------------------------
दिल्ली, अपहरण-निलंबन दो अंतिम (पुन: जारी)
नागर विमानन सचिव रवींद्र गुप्ता ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने चिकित्सा सहायता, पानी और (विमान में) ईंधन भरने की मांग की है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इन चीजों (चिकित्सा सहायता, पानी) को रोक नहीं सकते। उन्हें इसे मुहैया कराया जा रहा है। लेकिन ईंधन भरने के बारे में मुझे जानकारी नहीं है।’’
अपहरणकर्ताओं की पहचान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक यह पता नहीं चल पाया है। उनसे ज्यादातर बातचीत पायलट के माध्यम से ही हुई है।’’
उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे में पाकिस्तान के साथ उच्चायुक्त स्तर पर संपर्क बनाए रखा जा रहा है।
रात नौ बजकर 10 मिनट
----------------------------------------------------
दिल्ली, अपहरण सूची
नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (भाषा) काठमांडू से नयी दिल्ली आ रहे इंडियन एयरलाइंस के जिस विमान का अपहरण कर लिया गया, उसमें सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सूची इस प्रकार है।
एम तुलसी, जी प्रसादबाबू, मुस्ताक अहमद, एस धनशेखर, आर पी कानन, एस गुप्ता, ए गुप्ता, एस धितल, आर पाठक, मास्टर एम माहेश्वरी, श्रीमान माहेश्वरी, श्रीमती माहेश्वरी, एस दुबे, श्रीमती एस दुबे, के दुबे, एच माहेश्वरी, नीना, एस कुमार, ए कुमार, एस सिंह, एस के बंसल, एस गुप्ता, एल एन गुप्ता, पी बंसल, ए ए कथूरिया, आर के शर्मा, श्रीमती एस शर्मा, मास्टर एस शर्मा, पी कटारिया, आर कटारिया, ए गुप्ता, एच गुप्ता, वी वी मोरेनो, एफ सी रोड्रिग्ज, वीआर मूर, एस सिंगोटिया, श्रीमती एस सिंगोटिया, डॉ एस भट्टाचार्य, ए के भट्टाचार्य, एस कालरा, एच अरोड़ा, श्रीमती अरोड़ा, श्री कालरा, के कौल, सी एम त्यागी, जी त्यागी, एस अग्रवाल, आर पार्थसाथी, वाई कौर, वी सिंह, एस राघव, कैप्टन आर राघव, ए अग्रवाल, आर गर्ग, आई सिंह, के कौल, यू कौल, आर कुलसेकर, वी सिंह। जारी...
रात नौ बजकर 12 मिनट
-----------------------------
दिल्ली, अपहरण सूची दो
ए गुप्ता, ए जोशी, के के शर्मा, एम टोलिया, बी भोजवानी, एम डावर, सी हिसादा, एन पी चपागैन, एस मैकलियन, जे एल श्रेष्ठ, श्रीमती श्रेष्ठ, बी मेनन, श्रीमती आई मेनन, वी ग्रोवर, ए ग्रोवर, श्रीमती कौर, आर सिंह, रवि कुमार, एस गोयल, डी गोयल, आर कचरू, आर के घोष, बी.के.सी, आर आई मिस्त्री, एस सेठी, जे भट्ट, आर डोगरा, आर जी वर्मा, एस ए सैयद, ए पी जैन, आर कुमार, एस साहनी, डी सिंह, आई तनेजा, आर आहूजा, सी पी छाबड़ा, आर के तायल, एस कुमार, ए सेठी, एस कपूर, पी कालरा, डी कुमार, वी शर्मा, के शर्मा, डी जॉनसन, ए जैन, जे मेयोरल, ए लोरेट, आर वोहरा, एस वोहरा और एक शिशु, बी के टंडन। जारी...
रात नौ बजकर 18 मिनट
-----------------------------------------
लाहौर संपूर्ण लीड अपहरण
इंडियन एयरलाइंस का अपहृत विमान लाहौर में उतरा ; चार यात्रियों की हत्या
लाहौर, 24 दिसंबर (भाषा) काठमांडू से नयी दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले इंडियन एयरलाइंस का अपहृत विमान आज रात यहां उतरा।
विमान के लाहौर में उतरने से पहले, अमृतसर हवाई अड्डे पर ईंधन भरने के लिए 25 मिनट तक रूकने के दौरान पांच हथियारबंद अपहरणकर्ताओं ने चार यात्रियों की हत्या कर दी।
पाकिस्तानी सैनिकों और पुलिस ने ए-300 विमान के (लाहौर) हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसे घेर लिया। इससे पहले, अपहरणकर्ताओं ने पायलट को अमृतसर से उड़ान भरने के लिए मजबूर कर दिया था, हालांकि पहले उन्हें ईंधन भरने के लिए (अमृतसर में विमान को) उतारने की अनुमति दी थी।
अधिकारियों ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने लाहौर हवाई अड्डे पर भोजन और ईंधन की मांग की और अज्ञात स्थान पर जाने के लिए विमान में ईंधन भरने पर जोर दिया।
अपहरणकर्ताओं की पहचान नहीं हो पाई है, जो एके-47 राइफल, पिस्तौल और हथगोले से लैस हैं। उन्होंने अब तक कोई मांग नहीं की है।
अधिकारियों ने बताया कि वे ‘हिंदुस्तानी’ भाषा में बात कर रहे हैं और उनका कहना है कि वे अपने ‘‘वतन’’ जाना चाहते हैं।
अमृतसर के राजा सांसी हवाई अड्डे पर शाम 6.57 बजे विमान उतरने के बाद 25 मिनट तक यह हवाई पट्टी पर खड़ा रहा, उसी दौरान चार यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जारी...
रात नौ बजकर 28 मिनट
-------------------------------
दिल्ली, अपहरण सूची तीन
एम मासोच, जी मैचेरेल, ए गुप्ता, वी गुप्ता, आर कात्याल, श्रीमती आर कात्याल, डी के सोनी, ए कुमार, ए अग्रवाल, जी अग्रवाल, ए स्वरूप, के मीनू, एन महेश, ए शर्मा, के नैथानी, आर नैथानी, बी नैथानी, एस नैथानी, डी गोएपर्ट, एम शर्मा, एफ वोग्ला, जी गोएपर्ट, ए नैथानी, श्रीमती ए नैथानी, एन गंगाहर, ए गंगाहर, ए जैन, श्रीमती ए जैन, एस जैन, सुश्री ए जैन, पी बैसला, ए बैसला, के बैसला, के गुरु, जी ताम्रकार, एच श्रेष्ठ, एन महेश, जी बैसला, ए ए शर्मा, एस कार, आर पी सिंह, श्री खंडेलवाल। जारी...
रात नौ बजकर 31 मिनट
-----------------------------
दिल्ली, अपहरण सूची चार अंतिम
आर जियोरी, कैलाब्रेसिया, पी वार्ड, आर ग्रोवर, ए खुराना, एस शर्मा, एस बरारा, यू बी भट, एस ए काजी, एस ए काजी, एस ए काजी, एस ए काजी, पी गर्ग, एस गर्ग, जेम्स, आई वर्मा एवं एक शिशु, एस वर्मा, श्रीमती वर्मा, शर्मा, आर डी दहली।
चालक दल के सदस्यों की सूची इस प्रकार है : कैप्टन डी शरण, कैप्टन राजिंदर, एफ/ई जगिया, एफ/पी अनिल शर्मा, ए/एच रजनी, ए/एच सबिता, ए/एच मुखर्जी, ए/एच मजूमदार, ए/एच देबनाथ, ए/एच मेनन, एफ/पी सतीश।
रात नौ बजकर 34 मिनट
---------------------------------
लाहौर, संपूर्ण लीड अपहरण दो
यात्रियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं
एक रिपोर्ट के अनुसार, जब ईंधन भरने की प्रक्रिया रोक दी गई तो अपहरणकर्ता आक्रोशित हो गए। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, जब एक तेल टैंकर विमान की ओर बढ़ा तो उन्हें संदेह हुआ।
विमान में सवार यात्रियों में 152 भारतीय और 24 विदेशी नागरिक हैं, जिनमें आठ नेपाली, स्विटजरलैंड और स्पेन के चार-चार, कनाडा और बेल्जियम के एक-एक नागरिक शामिल हैं। विमान में 106 पुरुष, 57 महिलाएं, 11 बच्चे और दो शिशु सवार हैं।
ग्यारह सदस्यीय चालक दल में आठ एयर होस्टेस हैं।
पाकिस्तानी अधिकारियों ने विमान को लाहौर हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति देने से पहले इनकार कर दिया था और कम ईंधन बचे होने के कारण इसे अमृतसर की ओर जाया गया। लेकिन भारतीय अधिकारियों द्वारा विमान को (लाहौर में) उतरने देने का (पाकिस्तान से) अनुरोध किये जाने के बाद, इसके दूसरे प्रयास में उतरने की अनुमति दे दी गई।
विमान को हवाई अड्डे के ऊपर कई बार चक्कर लगाने के बाद कड़ी मशक्कत के साथ उतारा गया। जब विमान नीचे उतरा तब हवाई पट्टी की लाइट बंद कर दी गई थी।
रात नौ बजकर 41 मिनट
जारी...
सुभाष