रात नौ बजे के मुख्य समाचार
शुभम दिलीप
- 12 Jan 2026, 09:21 PM
- Updated: 09:21 PM
नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइल से सोमवार रात नौ बजे तक जारी प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं---
दि78 मोदी युवा संवाद
देश का जेन जेड सृजनशीलता से भरा, सरकार को उसके सामर्थ्य पर पूरा भरोसा है : प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत का ‘जेन जेड’ सृजनात्मकता और ऊर्जा से भरा हुआ है और उसे जोखिम लेने से पीछे नहीं हटना चाहिये क्योंकि सरकार को उसके सामर्थ्य पर पूरा भरोसा है।
प्रादे63 मोदी भारत जर्मनी
प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मन चांसलर मर्ज के साथ व्यापक वार्ता की
अहमदाबाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने सोमवार को द्विपक्षीय साझेदारी के समग्र विस्तार के लिए व्यापक बातचीत की और इसी के साथ दोनों देशों ने शिक्षा क्षेत्र में रिश्तों का विस्तार करने के लिए एक बड़ा रोडमैप तैयार किया।
दि42 संसद बजट रविवार
रविवार के दिन पेश किया जाएगा बजट : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
नयी दिल्ली, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले वित्त वर्ष के लिए आम बजट एक फरवरी को पेश करेंगी जो रविवार का दिन है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को यह घोषणा की।
प्रादे179 गोवा एसआईआर लीड पूर्व नौसेना प्रमु्ख
निर्वाचन आयोग ने 1971 के युद्ध में शामिल रहे पूर्व नौसेना प्रमुख को जारी नोटिस का समाधान किया
पणजी, निर्वाचन आयोग (ईसी) ने सोमवार को स्पष्ट किया कि गोवा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल (सेवानिवृत्त) अरुण प्रकाश को जारी किया गया विवादास्पद नोटिस प्रणाली-आधारित प्रक्रिया का परिणाम था।
प्रादे142 बंगाल भाजपा रेल
मोदी 17 जनवरी को गुवाहाटी-कोलकाता वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे : भट्टाचार्य
कोलकाता, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जनवरी को गुवाहाटी और कोलकाता के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे जिससे उत्तरी बंगाल क्षेत्र में ‘कनेक्टिविटी’ को बढ़ावा मिलेगा।
दि41भारत अमेरिका लीड गोर
हमारे लिए भारत जितना आवश्यक कोई अन्य देश नहीं है : अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर
नयी दिल्ली, तनाव को दूर कर द्विपक्षीय संबंधों को दोबारा मजबूत करने के संकेत देते हुए दिल्ली में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को कहा कि वाशिंगटन के लिए भारत जितना आवश्यक कोई अन्य देश नहीं है और दोनों पक्ष व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं।
दि29 दिल्ली जेएनयू मुख्यमंत्री
जेएनयू की घटना से पूरा देश स्तब्ध है : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
नयी दिल्ली, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शन जैसी घटनाओं से पूरा देश स्तब्ध है, जहां दंगों के आरोपियों के लिये जमानत की मांग की गई और ‘आतंकवादियों’ का समर्थन किया गया।
प्रादे134 इसरो उपग्रह तीसरी लीड अड़चन
पीएसएलवी-सी62 रॉकेट उड़ान पथ से भटका, उपग्रहों को निर्धारित कक्षा में स्थापित करने में विफल
श्रीहरिकोटा, 12 जनवरी (भाषा) एक विदेशी पृथ्वी अवलोकन उपग्रह समेत 16 उपग्रहों को लेकर अंतरिक्ष के लिए रवाना होने वाले इसरो के पीएसएलवी-सी62 रॉकेट को "गड़बड़ी का सामना करना पड़ा।" इससे यह रॉकेट उड़ान पथ से भटक गया और उपग्रहों को निर्धारित कक्षा में स्थापित करने में विफल रहा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को यह जानकारी दी।
वि25 चीन शक्सगाम घाटी प्रतिक्रिया
भारत की आपत्ति के बाद चीन ने शक्सगाम घाटी पर अपना दावा दोहराया
बीजिंग, चीन ने भारत की आपत्तियों के बीच सोमवार को शक्सगाम घाटी पर अपने क्षेत्रीय दावों को दोहराया और कहा कि इस इलाके में उसकी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं बिल्कुल उचित हैं।
वि33 अमेरिका ट्रंप दूसरी लीड ईरान
ईरान बातचीत के लिए राजी: ट्रंप
दुबई, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई को लेकर ईरान पर हमले की उनकी चेतावनी के बाद तेहरान वाशिंगटन के साथ बातचीत करना चाहता है।
अर्थ57 प्रत्यक्ष कर संग्रह
शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह नौ प्रतिशत बढ़कर 18.38 लाख करोड़ रुपये परः आयकर विभाग
नयी दिल्ली, चालू वित्त वर्ष में 11 जनवरी तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 8.82 प्रतिशत बढ़कर 18.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। आयकर विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।
भाषा
शुभम