दोपहर तीन बजे तक के मुख्य समाचार
शफीक सुभाष
- 30 Jun 2024, 03:01 PM
- Updated: 03:01 PM
नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार दोपहर तीन बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
दि7 मोदी मन की बात
लोकसभा चुनाव में लोगों ने संविधान, देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में अपना अटूट विश्वास दोहराया: मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव करार देते हुए रविवार को कहा कि इसमें 65 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में अपना अटूट विश्वास दोहराया है।
प्रादे26 महाराष्ट्र पवार विधानसभा चुनाव
महाविकास आघाडी मिलकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ेगा : पवार
पुणे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) मिलकर इस साल अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
दि2 दिल्ली मौसम
दिल्ली में भारी बारिश की संभावना : मौसम विभाग
नयी दिल्ली, मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है और शहर के लिए दो जुलाई तक ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।
दि12 गृह मंत्रालय नये कानून
ब्रिटिश काल के कानूनों का होगा खात्मा, नये आपराधिक कानून कल से होंगे लागू
नयी दिल्ली, तीन नये आपराधिक कानून सोमवार से देशभर में लागू हो जाएंगे, जिससे भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव आएंगे और औपनिवेशिक काल के कानूनों का अंत हो जाएगा।
दि10 संसद सत्र
नीट प्रश्नपत्र लीक, अग्निपथ योजना जैसे मुद्दों पर संसद में सोमवार को जोरदार बहस की संभावना
नयी दिल्ली, संसद की कार्यवाही के सोमवार को पुन: आरंभ होने पर, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक, अग्निपथ योजना और महंगाई जैसे मुद्दों पर जोरदार बहस होने की संभावना है।
दि13 सेना प्रमुख द्विवेदी
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नए सेना प्रमुख का पदभार संभाला
नयी दिल्ली, जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को 30वें सेना प्रमुख का पदभार संभाला। उन्होंने जनरल मनोज पांडे का स्थान लिया है।
प्रादे2 मप्र उमा भारती उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में भाजपा के खराब प्रदर्शन के लिए मोदी, योगी को दोष न दें: उमा भारती
शिवपुरी (मप्र), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता उमा भारती ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दोष नहीं दिया जाना चाहिए।
दि15 दिल्ली अंडरपास यातायात
ओखला अंडरपास यातायात के लिए बंद किया गया : दिल्ली पुलिस
नयी दिल्ली, दिल्ली यातायात पुलिस ने जलभराव के कारण ओखला ‘अंडरपास’ में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है और लोगों से अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इसे ध्यान में रखने को कहा है।
वि6 कनाडा वेस्टजेट हड़ताल
कनाडा: कर्मचारी संघ की अचानक हड़ताल के बाद ‘वेस्टजेट’ की 400 से अधिक उड़ानें रद्द
टोरंटो, कनाडा की दूसरी सबसे बड़ी विमानन कंपनी ‘वेस्टजेट’ ने रखरखाव कर्मचारी संघ की हड़ताल की घोषणा के बाद 407 उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे 49,000 यात्री प्रभावित हुए।
अर्थ11 शादी खर्च रिपोर्ट
10 लाख करोड़ रुपये के साथ, खानपान के बाद शादी में सबसे ज्यादा खर्च करते हैं भारतीय: रिपोर्ट
नयी दिल्ली, भारतीय विवाह उद्योग का आकार लगभग 10 लाख करोड़ रुपये है, जो खाद्य और किराना के बाद दूसरे स्थान पर है।
अर्थ5 पेरोल आंकड़े
बीते वित्त वर्ष में ईपीएफओ से जुड़ने वाले नए सदस्यों की संख्या चार प्रतिशत घटकर 1.09 करोड़ रही
नयी दिल्ली, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के नए सदस्यों की कुल संख्या बीते वित्त वर्ष (2023-24) में चार प्रतिशत घटकर 1.09 करोड़ रही है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
खेल16 खेल टी20 कप विराट रोहित
तेरी जीत मेरी जीत, तेरी हार मेरी हार , ऐसा अपना प्यार : जीत में, संन्यास में भी एक साथ रोहित . विराट
नयी दिल्ली, जीत के जश्न में गले मिलते, हार के दुख में एक दूसरे के आंसू पोछते , क्रीज पर एक दूसरे की उपलब्धि को सराहते विराट कोहली और रोहित शर्मा फिल्म ‘शोले’ के जय और वीरू की तरह हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े नजर आये और अब दोनों ने टी20 क्रिकेट से विदा भी साथ में ली ।
भाषा शफीक