रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार
माधव
- 11 May 2026, 09:20 PM
- Updated: 09:20 PM
नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से सोमवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
प्रादे105 गुजरात मोदी लीड सोमनाथ
दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती, दबाव में नहीं ला सकती : प्रधानमंत्री मोदी
सोमनाथ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती या दबाव में नहीं ला सकती है।
दि12 कांग्रेस लीड मोदी
अब देश चलाना प्रधानमंत्री मोदी के बस की बात नहीं रही : कांग्रेस
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बचत की अपील करके अपनी नाकामी का सबूत दिया है तथा अब देश चलाना एक ''कम्प्रोमाइज्ड'' प्रधानमंत्री के बस की बात नहीं है।
दि61 कांग्रेस केरल अनिश्चितता
केरल के अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर कांग्रेस में मंत्रणा का दौर जारी
नयी दिल्ली/तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के एक सप्ताह बाद भी इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। हालांकि, इस बारे में निर्णय लेने के लिए कांग्रेस में मंत्रणा का दौर जारी है।
दि30 वीबी जी राम जी लीड अधिसूचना
वीबी जी राम जी अधिनियम एक जुलाई से होगा लागू, मनरेगा निरस्त होगा: सरकार
नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि 'महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम' (मनरेगा) के स्थान पर नया 'विकसित भारत- रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) अधिनियम एक जुलाई से पूरे देश में लागू हो जाएगा।
वि6 अमेरिका लीड ट्रंप ईरान प्रस्ताव
ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को 'पूरी तरह अस्वीकार्य' बताकर खारिज किया
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध को समाप्त करने संबंधी उसके (ईरान) प्रस्ताव को ''पूरी तरह से अस्वीकार्य'' करार देते हुए खारिज कर दिया।
दि55 न्यायालय बंगाल लीड एसआईआर
न्यायालय ने एसआईआर से संबंधित मुद्दे पर ममता, अन्य को नयी याचिकाएं दायर करने की अनुमति दी
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य व्यक्ति अपने इन दावों के संबंध में नयी याचिकाएं दायर कर सकते हैं कि राज्य में हाल में हुए चुनाव में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जीत का अंतर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान हटाये (डिलीट किए) गये वोटों की तुलना में कम रहा।
प्रादे165 उप्र अखिलेश मोदी
अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधा, कहा-चुनाव खत्म होते ही 'संकट' याद आ गया
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच लोगों से खर्च में कटौती करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सोमवार को कहा कि चुनाव खत्म होते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को "संकट" याद आ गया, लेकिन देश के लिए "संकट" सिर्फ एक है और उसका नाम है भाजपा।
प्रादे161 बंगाल मंत्री विभाग
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पांच मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को अपनी मंत्रिपरिषद के पांच सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया।
अर्थ37 लीड शेयर
सेंसेक्स 1,313 अंक टूटा, प्रधानमंत्री की मितव्ययिता की अपील से निवेशक चिंतित
मुंबई: स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और बीएसई सेंसक्स 1,313 अंक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी 24,000 अंक के नीचे आ गया। अमेरिका और ईरान के शांति समझौते पर पहुंचने में नाकाम रहने के बाद कच्चे तेल के दाम में तेजी के बीच बाजार में गिरावट आई।
वि17 स्पेन हंटा वायरस दूसरी लीड जहाज
हंटा वायरस: क्रूज जहाज से निकाले गए तीन यात्री संक्रमित
द हेग: एक क्रूज जहाज पर हंटा वायरस के प्रकोप के बाद सुरक्षित निकाले गए यात्रियों में से एक फ्रांसीसी महिला और दो अमेरिकी नागरिक संक्रमित पाए गए हैं या उनमें इसके लक्षण दिखे हैं।
खेल24 खेल कुश्ती दूसरी लीड विनेश
वे चाहते हैं कि मैं खेल छोड़ दूं, प्रतियोगिता में प्रवेश नहीं मिलने पर विनेश ने डब्ल्यूएफआई को घेरा
गोंडा: विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के बाद राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की कोशिश की जिसे महासंघ ने सोमवार को साफ तौर पर खारिज कर दिया। इससे एक नया और नाटकीय टकराव शुरू हो गया जिसमें इस मशहूर पहलवान ने इसे अपनी वापसी रोकने की 'पहले से रची गई साजिश' बताया।
खेल10 खेल मुक्केबीजी साइ
साइ ने बीएफआई की अनियमितताएं गिनाई, मूल्यांकन शिविर निलंबित किया
नयी दिल्ली: भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने पटियाला में भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) का मूल्यांकन शिविर 'अनियमितताओं' के कारण निलंबित कर दिया है, लेकिन अगर महासंघ अपनी 'अपारदर्शी' चयन प्रक्रिया में सुधार करता है और कोच के चयन के मानदंडों पर 'वैध सवालों' का जवाब देता है तो वह इसे फिर से शुरू करने की अनुमति देने के लिए तैयार है।
अर्थ69 पेट्रोल नुकसान
पेट्रोलियम कंपनियों का पहली तिमाही का नुकसान पूरे वित्त वर्ष की कमाई को कर सकता समाप्त
नयी दिल्ली: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और सरकार के खुदरा दाम को स्थिर बनाये रखने के कारण विपणन मार्जिन में भारी गिरावट आई है। इससे देश की सरकारी खुदरा पेट्रोलियम कंपनियों को पहली तिमाही में इतना बड़ा घाटा होने का जोखिम है, जिससे पूरे वित्त वर्ष का मुनाफा खत्म हो सकता है।
भाषा
देवेंद्र माधव
माधव
1105 2120 दिल्ली