दोपहर दो बजे के मुख्य समाचार
प्रीति मनीषा
- 29 Aug 2024, 02:22 PM
- Updated: 02:22 PM
नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
प्रादे8 कश्मीर घुसपैठ
कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास अभियानों में संभवत: तीन आतंकवादी मारे गए : सेना
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ के खिलाफ दो अलग-अलग अभियानों में संभवत: तीन आतंकवादी मारे गए हैं। सेना ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे29 केरल अभिनेता मामले
केरल : मलयालम अभिनेता जयसूर्या एवं मनियनपिल्ला राजू पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज
कोच्चि/तिरुवनंतपुरम, लोकप्रिय मलयालम अभिनेताओं जयसूर्या और मनियनपिला राजू के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
दि12 इमरजेंसी अकाली दल सेंसर बोर्ड
अकाली दल की दिल्ली इकाई ने सेंसर बोर्ड से फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज पर रोक लगाने की अपील की
नयी दिल्ली, शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से अपील की है कि कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के रिलीज पर रोक लगाई जाए क्योंकि यह सांप्रदायिक तनाव भड़का सकती है।
दि14 दिल्ली अदालत बृजभूषण
अदालत ने बृजभूषण को प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध करने के लिए ‘नोट’ दाखिल करने का समय दिया
नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में दर्ज प्राथमिकी और आरोप रद्द करने के अनुरोध वाली दलीलों पर ‘नोट’ दाखिल का बृहस्पतिवार को समय दिया।
प्रादे31 बंगाल चिकित्सक प्रदर्शन
चिकित्सक से दुष्कर्म-हत्या मामला : कोलकाता में आज रैलियां और प्रदर्शन
कोलकाता, कोलकाता के सरकारी अस्पताल में एक चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को शहर में कई जगहों पर रैलियां निकाली जाएंगी और प्रदर्शन किए जाएंगे। विभिन्न राजनीतिक दल और कई समाजिक संगठन दिन में सड़कों पर उतर कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
वि10 जापान लीड तूफान
जापान में तूफान के कारण भारी बारिश, तीन लोगों की मौत, बिजली गुल होने से ढाई लाख घरों में अंधेरा
तोक्यो, दक्षिणी जापान में बृहस्पतिवार को भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ आए तूफान के कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई तथा क्यूशू में बिजली गुल होने से ढाई लाख घर अंधेरे में हैं। तूफान के और विकराल होने के चलते बाढ़, भूस्खलन तथा बड़े स्तर पर नुकसान की आशंका व्यक्त की गई है।
वि9 बांग्लादेश हिंसा गिरफ्तार
बांग्लादेश की पूर्व स्पीकर और पूर्व वाणिज्य मंत्री हत्या मामले में गिरफ्तार
ढाका, बांग्लादेश में हाल ही में आरक्षण विरोधी आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में एक सुनार की हत्या के मामले में पूर्व स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी और पूर्व वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।
अर्थ16 वित्त मंत्रालय आईएफएससी
आईएफएससी सूचकांकों पर सूचीबद्ध कंपनियों के लिए कारोबार में न्यूनतम शेयरों की मात्रा घटकर 10 प्रतिशत
नयी दिल्ली, वित्त मंत्रालय ने गांधीनगर आईएफएससी में शेयर सूचकांकों में सूचीबद्ध होने के लिए कंपनियों को आकर्षित करने के प्रयास में कारोबार के लिए उपलब्ध शेयरों की आवश्यकता को 25 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है।
अर्थ15 रिलायंस बोनस
रिलायंस पांच सितंबर को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने पर करेगी विचार
नयी दिल्ली, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का निदेशक मंडल पांच सितंबर को 1:1 ‘बोनस शेयर’ जारी करने पर विचार करेगा। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी।
अर्थ7 सेबी बुच
छोटे, मझोले आरईआईटी पर नियमन के लिए उद्योग आगे आया: सेबी प्रमुख
मुंबई, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने बृहस्पतिवार को कहा कि लघु एवं मझोले आकार के आरईआईटी (रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट) को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और उद्योग जगत के लोग ऐसी इकाइयों पर नियमन के लिए आगे आये हैं।
खेल2 खेल मोदी राष्ट्रीय खेल दिवस
खेलों को बढावा देने के लिये प्रतिबद्ध है सरकार : राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रृद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी सरकार खेलों को बढावा देने और यह सुनिश्चित करने के लिये प्रतिबद्ध है कि अधिक से अधिक युवा खेलों में अपनी चमक बिखेरें ।
खेल4 खेल एथलेटिक्स विश्व अंडर 20 भारत
शाहरूख का 3000 मीटर स्टीपलचेस में अंडर20 राष्ट्रीय रिकॉर्ड, विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में
लीमा, भारत के शाहरूख खान ने 3000 मीटर स्टीपलचेस में राष्ट्रीय अंडर 20 रिकॉर्ड तोड़कर अपनी हीट में छठे स्थान पर रहते हुए विश्व एथलेटिक्स अंडर 20 चैम्पियनशिप के फाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया ।
भाषा
प्रीति