शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार
शुभम नेत्रपाल
- 12 Jan 2026, 06:14 PM
- Updated: 06:14 PM
नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइल से सोमवार शाम छह बजे तक जारी प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं---
प्रादे63 मोदी भारत जर्मनी
प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मन चांसलर मर्ज के साथ व्यापक वार्ता की
अहमदाबाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने सोमवार को द्विपक्षीय साझेदारी के समग्र विस्तार के लिए व्यापक बातचीत की और इसी के साथ दोनों देशों ने शिक्षा क्षेत्र में रिश्तों का विस्तार करने के लिए एक बड़ा रोडमैप तैयार किया।
दि41 भारत अमेरिका लीड गोर
हमारे लिए भारत जितना आवश्यक कोई अन्य देश नहीं है : अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर
नयी दिल्ली, तनाव को दूर कर द्विपक्षीय संबंधों को दोबारा मजबूत करने के संकेत देते हुए दिल्ली में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को कहा कि वाशिंगटन के लिए भारत जितना आवश्यक कोई अन्य देश नहीं है और दोनों पक्ष व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं।
दि42 संसद बजट रविवार
रविवार के दिन पेश किया जाएगा बजट : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
नयी दिल्ली, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले वित्त वर्ष के लिए आम बजट एक फरवरी को पेश करेंगी जो रविवार का दिन है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को यह घोषणा की।
प्रादे35 गुजरात मोदी मर्ज पतंग
प्रधानमंत्री मोदी, जर्मन चांसलर मर्ज ने साबरमती रिवरफ्रंट पर पतंगबाजी का आनंद लिया
अहमदाबाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव-2026 का उद्घाटन किया और बाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ पतंगबाजी का आनंद लिया।
दि29 दिल्ली जेएनयू मुख्यमंत्री
जेएनयू की घटना से पूरा देश स्तब्ध है : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
नयी दिल्ली, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शन जैसी घटनाओं से पूरा देश स्तब्ध है, जहां दंगों के आरोपियों के लिये जमानत की मांग की गई और ‘आतंकवादियों’ का समर्थन किया गया।
दि51 दिल्ली डिजिटल अरेस्ट जांच
दिल्ली पुलिस को 14.85 करोड़ रुपये के ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी में फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली
नयी दिल्ली, ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर दक्षिण दिल्ली के एक बुजुर्ग दंपति से 14.85 करोड़ रुपये ठगे जाने के चार दिन बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है और न ही कोई बरामदगी हो सकी है।
दि44 बिरला विधेयक प्रति सदस्य
2027 में 22 भाषाओं में संसद की कार्यवाही का प्रसारण किया जाएगा: बिरला
नयी दिल्ली, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा कि लोकसभा में पहली बार कार्यवाही का 22 भाषाओं में समांतर अनुवाद शुरू हो चुका है और 2027 में इन सभी भाषाओं में कार्यवाही का प्रसारण किया जाएगा।
वि28 ईरान सरकार समर्थक
ईरान में विरोध प्रदर्शनों के बीच सरकार समर्थक सड़कों पर उतरे
दुबई, ईरान में सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के शासन को चुनौती देने वाले राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बाद सोमवार को सरकार के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।
वि25 चीन शक्सगाम घाटी प्रतिक्रिया
भारत की आपत्ति के बाद चीन ने शक्सगाम घाटी पर अपना दावा दोहराया
बीजिंग, चीन ने भारत की आपत्तियों के बीच सोमवार को शक्सगाम घाटी पर अपने क्षेत्रीय दावों को दोहराया और कहा कि इस इलाके में उसकी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं “बिल्कुल उचित” हैं।
वि21 अमेरिका ट्रंप लीड ईरान
ईरान बातचीत के लिए राजी है : ट्रंप
दुबई, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान में प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करने को लेकर ईरान पर जवाबी कार्रवाई संबंधी अमेरिका की धमकी के बाद इस पश्चिम एशियाई देश ने अमेरिका से संपर्क किया और बातचीत का प्रस्ताव रखा।
अर्थ46 लीड शेयर
शेयर बाजार ने पांच दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ा, सेंसेक्स 302 अंक मजबूत
मुंबई, पिछले पांच कारोबारी सत्रों में भारी गिरावट के बाद सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स में 302 अंक की तेजी रही जबकि एनएसई निफ्टी 107 अंक चढ़ गया।
अर्थ30 परिणाम टीसीएस
टीसीएस का दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत गिरकर 10,657 करोड़ रुपये पर
मुंबई, देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 13.91 प्रतिशत घटकर 10,657 करोड़ रुपये रहा।
खेल4 खेल भारत वाशिंगटन
वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर
नयी दिल्ली, भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर वडोदरा में खेले गए पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पसली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।
द कन्वरसेशन के साथ अनुबंध के तहत जारी खबरें---
वि24 खगोलविद पराग्रही जीवन
दूरस्थ ग्रहों के वायुमंडल में जीवन के संकेत तलाशने की तैयारी में खगोलविद्
लंदन, 12 जनवरी (द कन्वरसेशन) खगोल विज्ञान के क्षेत्र में वैज्ञानिक उस सवाल के जवाब के करीब पहुंच रहे हैं जो सदियों से पूछा जा रहा है कि क्या पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है, जहां जीवन मौजूद है?
वि11 बच्चे अध्ययन
बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाने के लिए साझा पठन-पाठन अहम: अध्ययन
लंदन, ब्रिटेन में बच्चों और युवाओं के बीच किताबें पढ़ने की रुचि लगातार घट रही है। एक सर्वेक्षण में यह सामने आया है कि आनंद के लिए किताबें पढ़ने वाले बच्चों का अनुपात पिछले दो दशकों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। इस स्थिति को देखते हुए ब्रिटेन सरकार, नेशनल लिटरेसी ट्रस्ट और अन्य संगठनों ने वर्ष 2026 को ‘राष्ट्रीय पठन वर्ष’ घोषित किया है, ताकि लोगों को पढ़ने के लिए फिर से प्रेरित किया जा सके।
भाषा
शुभम