दोपहर ढाई बजे तक के मुख्य समाचार
खारी नरेश
- 27 Mar 2024, 02:26 PM
- Updated: 02:26 PM
नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) भाषा की अलग अलग फाइल से बुधवार दोपहर ढाई बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं:-
दि31 मोदी लीड बंगाल उम्मीदवार
गरीबों से लूटा गया और ईडी द्वारा जब्त किया गया धन जनता को लौटाने की दिशा में काम कर रहा हूं: मोदी
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में गरीबों से ‘लूटा गया’ और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कुर्क किया गया धन जनता को वापस मिले।
दि33 केजरीवाल अमेरिका राजनयिक
भारत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर टिप्पणी करने को लेकर अमेरिकी राजनयिक को तलब किया
नयी दिल्ली: भारत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी की टिप्पणी को लेकर बुधवार को अमेरिका की एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया और कड़ा विरोध दर्ज कराया।
प्रादे43 लोस चुनाव बिहार स्टार प्रचारक भाजपा
लोकसभा चुनाव: बिहार में भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह शामिल
पटना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन 40 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं जो लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचार करेंगे।
प्रादे48 लोस चुनाव शिवसेना दूसरीलीड उम्मीदवार
लोस चुनाव: शिवसेना (यूबीटी) ने 17 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, गीते और सावंत के नाम
मुंबई: उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 17 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी और कहा कि वह राज्य की कुल सीट में से 22 सीट पर चुनाव लड़ेगी।
प्रादे29 छत्तीसगढ़ नक्सल लीड मुठभेड़
छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों समेत छह नक्सली ढेर
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सली समेत छह नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वि8 मलेशिया जयशंकर बैठक
जयशंकर ने मलेशियाई विदेश मंत्री से मुलाकात की, बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की
कुआलालंपुर: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को यहां अपने मलेशियाई समकक्ष मोहम्मद बिन हाजी हसन के साथ भारत और मलेशिया के बीच ‘बहुआयामी’ द्विपक्षीय संबंधों तथा क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ‘उपयोगी और स्पष्ट’ चर्चा की।
वि4 अमेरिका पुल हादसा
अमेरिका में पुल ढहने के बाद लापता हुए छह लोगों को मृत माना गया
बाल्टीमोर: अमेरिका में मैरीलैंड के बाल्टीमोर में सोमवार देर रात एक मालवाहक जहाज के एक प्रमुख पुल से टकराने और इसके चलते पुल के नदी में गिरने के बाद लापता हुए सभी छह लोगों को मृत मान लिया गया है और उनकी तलाश के अभियान को अगले दिन तक के लिए रोक दिया गया।
अर्थ10 इंडिगो सीईओ साक्षात्कार
इंडिगो का 2030 तक नए मार्गों के साथ गंतव्यों में दोगुना विस्तार का लक्ष्य : सीईओ पीटर एल्बर्स
नयी दिल्ली: इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने कहा कि एयरलाइन का लक्ष्य 2030 तक नए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों के साथ-साथ गंतव्यों का आकार दोगुना करना है।
अर्थ13 एनारॉक बिक्री
देश के शीर्ष सात शहरों में जनवरी-मार्च में आवासीय बिक्री 14 प्रतिशत बढ़ी :एनारॉक
नयी दिल्ली: इस वर्ष जनवरी से मार्च के दौरान सात प्रमुख शहरों में आवासीय बिक्री 14 प्रतिशत बढ़ी है।
खेल2 खेल टेनिस मियामी बोपन्ना
बोपन्ना-एबडेन मियामी ओपन के सेमीफाइनल में
मियामी गार्डन्स (अमेरिका): भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के उनके जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन ने यहां मियामी ओपन में नीदरलैंड के सेम वर्बीक और ऑस्ट्रेलिया के जॉन-पैट्रिक स्मिथ को हराकर साल के तीसरे पुरुष युगल सेमीफाइनल में जगह बनाई।
खेल3 खेल आईपीएल गिल
शुभमन गिल पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना
चेन्नई: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर यहां चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के लिए बुधवार को 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
भाषा
खारी