मुख्य समाचार अपराह्न ढाई बजे
शफीक
- 14 Feb 2026, 02:43 PM
- Updated: 02:43 PM
नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) 'भाषा' की अलग-अलग फाइल से शनिवार अपराह्न ढाई बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि7 राहुल व्यापार समझौता
मोदी सरकार ने किसानों और कपड़ा उद्योग को नुकसान पहुंचाने वाला व्यापार समझौता किया: राहुल
नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि दूरदर्शी और राष्ट्रहित में सोचने वाली कोई सरकार अमेरिका के साथ ऐसा व्यापार समझौता करती जो कपास किसानों और कपड़ा निर्यात दोनों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करता, लेकिन मोदी सरकार ने इसके बिल्कुल उलट किया।
प्रादे48 पुडुचेरी शाह
राहुल गांधी की नीति है झूठ बोलकर गुमराह करो, जनता जान चुकी है: अमित शाह
कराईकल (पुडुचेरी), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) और व्यापार समझौतों में किसानों और मछुआरों के हितों की पूरी तरह से रक्षा की गई है और उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर 'झूठ' बोलकर गुमराह करने का आरोप लगाया।
दि1 पुलवामा मोदी
उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 2019 में आज ही के दिन हुए आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को शनिवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि हर भारतीय उनके अदम्य साहस से प्रेरणा लेता है।
प्रादे44 असम मोदी पुल
प्रधानमंत्री ने 3,030 करोड़ रुपये की लागत से ब्रह्मपुत्र नदी पर बने पुल का उद्घाटन किया
गुवाहाटी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने छह लेन वाले पुल का उद्घाटन किया।
प्रादे46 छत्तीसगढ़ सीआरपीएफ दु्र्घटना
छत्तीसगढ़ में कार खड़े ट्रक से टकराई, सीआरपीएफ के तीन जवानों समेत चार लोगों की मौत
धमतरी (छत्तीसगढ़), छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक को कार ने टक्कर मार दी, जिसकी वजह से कार में सवार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवानों और एक चालक की मौत हो गई जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे40 महाराष्ट्र मेट्रो पिलर ढहा
मुंबई: मुलुंड में मेट्रो के पिलर का एक हिस्सा ढहा, तीन-चार लोगों के घायल होने की आशंका
मुंबई, मुंबई के उत्तर-पूर्व इलाके मुलुंड में शनिवार दोपहर निर्माणाधीन मेट्रो परियोजना के एक पिलर का हिस्सा गिरने से तीन-चार लोगों के घायल होने की आशंका है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
प्रादे21 उप्र मुख्यमंत्री जनता दर्शन
गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो प्राथमिकी : मुख्यमंत्री
गोरखपुर, (उप्र), मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी मामले में जांच के दौरान यदि गलत रिपोर्ट लगाई जाती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।
प्रादे19 रामानंद सागर बेटा निधन
रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन
मुंबई, 'रामायण' के निर्माण से घर-घर में पहचाने जाने वाले दिग्गज फिल्म निर्माता रामानंद सागर के बेटे आनंद रामानंद सागर चोपड़ा का लंबी बीमारी के बाद यहां निधन हो गया। उनकी पत्नी निशा सागर चोपड़ा ने यह जानकारी दी।
वि5 अमेरिका भारतीय लापता
अमेरिका में भारतीय छात्र लापता
न्यूयॉर्क, अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहा 22 वर्षीय भारतीय छात्र लापता हो गया है, जिसके बाद अधिकारियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
अर्थ8 मंत्रिमंडल स्टार्टअप इंडिया फंड
मंत्रिमंडल ने 10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ 'स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0' को मंजूरी दी
नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को बताया कि मंत्रिमंडल ने 'स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स' योजना की दूसरी किश्त को मंजूरी दे दी है।
खेल3 खेल टी20 कप भारत संभावना
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कौशल का नहीं , दबाव को झेलने का
कोलंबो, 14 फरवरी (भाषा) क्रिकेट में सियासत के घालमेल के कारण पैदा हुआ गतिरोध 'अस्थायी' तौर पर दूर होने के बाद टी20 विश्व कप के सबसे चर्चित मुकाबले में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी आमने सामने होंगे तो भारत के मध्यक्रम के सामने पाकिस्तान के स्पिनरों की चुनौती होगी और मैच की पृष्ठभूमि को देखते हुए अब दोनों टीमें किसी तरह की कोताही बरतना नहीं चाहेगी ।
भाषा तान्या शफीक
शफीक
1402 1443 दिल्ली