दोपहर ढाई बजे के मुख्य समाचार
प्रीति आशीष
- 08 Aug 2024, 02:42 PM
- Updated: 02:42 PM
नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे तक जारी प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं :
बंगाल दूसरी लीड बुद्धदेव
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का बृहस्पतिवार को कोलकाता स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।
संसद9 वक्फ विधेयक विपक्ष लोस
वक्फ विधेयक संविधान, संघवाद और अल्पसंख्यकों पर हमला : विपक्ष
नयी दिल्ली, विपक्षी दलों ने वक्फ संशोधन विधेयक को लोकसभा में पेश किए जाने का विरोध करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह संविधान और संघवाद पर हमला है तथा अल्पसंख्यकों के खिलाफ है।
अर्थ46 लीड आरबीआई
रिजर्व बैंक ने लगातार नौवीं बार रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा, खाद्य महंगाई पर सतर्क
मुंबई, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को उम्मीद के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में लगातार नौवीं बार नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किया और इसे 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा।
खेल7 खेल ओलंपिक भारत विनेश तीसरी लीड संन्यास
‘मां, कुश्ती जीत गई, मैं हार गई’ विनेश ने खेल को अलविदा कहा
पेरिस, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले अयोग्य ठहराये जाने के बाद अपनी मां को संबोधित एक भावुक संदेश में कुश्ती को अलविदा कहने की घोषणा की और कहा कि अब आगे खेलने की ताकत नहीं है।
दि17 सीबीआई ईडी अधिकारी गिरफ्तार
सीबीआई ने रिश्वत मामले में ईडी के सहायक निदेशक को गिरफ्तार किया
नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक सहायक निदेशक को गिरफ्तार किया है।
प्रादे14 राजस्थान विधायक लीड निधन
राजस्थान से भाजपा विधायक अमृत लाल मीणा का निधन
जयपुर, राजस्थान के उदयपुर की सलूम्बर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अमृत लाल मीणा का बुधवार रात हृदयाघात से निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे।
प्रादे20 जम्मू कश्मीर निर्वाचन आयोग दल
विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग का दल जम्मू-कश्मीर पहुंचा
श्रीनगर, निर्वाचन आयोग (ईसीआई) का एक दल जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करने और राजनीतिक दलों से प्रतिक्रिया लेने के लिए बृहस्पतिवार को यहां पहुंचा।
प्रादे13 केरल भूस्खलन खोज अभियान
केरल भूस्खलन : खोज अभियान 10वें दिन भी जारी
वायनाड, उत्तरी केरल के वायनाड जिले के भूस्खलन प्रभावित इलाकों में तलाश अभियान बृहस्पतिवार को 10वें दिन भी जारी है और आज शव खोजी कुत्तों को अधिक संख्या में आपदा स्थलों पर मलबे के नीचे दबे अवशेषों की तलाश में लगाया गया।
वि7 बांग्लादेश हालात
अराजक माहौल के बीच डकैती और लूटपाट के डर से बांग्लादेश में लोग जाग कर गुजार रहे रातें
ढाका, बांग्लादेश में व्याप्त अराजक माहौल के बीच अपराधियों द्वारा लूटपाट किए जाने और डकैती डाले जाने के डर से लोग पूरी रात जागकर बिता रहे हैं और अपनी सपंत्तियों की सुरक्षा के लिए खुद ही सड़कों पर पहरा दे रहे हैं।
खेल4 खेल ओलंपिक भारत भारोत्तोलन मीराबाई
दूसरे ओलंपिक पदक से चूकीं मीराबाई, चौथे स्थान पर रही
पेरिस, तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू एक समय दूसरा ओलंपिक पदक जीतने के करीब पहुंच गई थी लेकिन अंतिम प्रयास में असफल होने के कारण वह बुधवार को यहां महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में चौथे स्थान पर रहते हुए पदक से चूक गईं।
भाषा
प्रीति