बड़ी तेल मिलों की मांग से सरसों तेल-तिलहन में सुधार, अधिकांश तेलों में सुस्ती
प्रेम
- 05 Aug 2026, 09:33 PM
- Updated: 09:33 PM
नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) देश के तेल-तिलहन बाजारों में बुधवार को सरसों तेल-तिलहन के दाम में सुधार दर्ज किया गया, जबकि अन्य अधिकांश तेलों में गिरावट देखने को मिली। बाजार में बड़ी तेल मिलों की बढ़ती मांग और किसानों की ओर से कम आवक के चलते सरसों के भाव मजबूत हुए।
बाजार सूत्रों के अनुसार, त्योहारी मांग और सीमित आपूर्ति के बीच सटोरिया गतिविधियां बढ़ने से भी सरसों की कीमतों को समर्थन मिला। इसके अलावा, बड़ी तेल मिलों द्वारा सरसों के खरीद दाम बढ़ाने से बाजार में तेजी का माहौल बना।
हालांकि, इस स्थिति से छोटे तेल मिलों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बड़े मिल खुदरा बाजार में ऊंचे दाम पर बिक्री कर लेते हैं, जबकि छोटे मिलों को थोक में बाजार भाव पर माल बेचना पड़ता है, जिससे उनका मुनाफा प्रभावित होता है।
दूसरी ओर, मूंगफली और सोयाबीन तेल-तिलहन में गिरावट देखी गई। महाराष्ट्र के बड़े प्लांटों द्वारा सोयाबीन के खरीद दाम घटाने से बाजार पर दबाव बना, जिसके चलते कीमतें नीचे आईं। सूत्रों का कहना है कि बड़े प्लांट संचालक कम दाम पर खरीद बढ़ाने के लिए ऐसा कदम उठाते हैं।
वैश्विक संकेत भी कमजोर रहे। मलेशिया एक्सचेंज में मामूली गिरावट और शिकागो एक्सचेंज में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार पर पड़ा।
इस बीच, कच्चा पाम तेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल की कीमतों में भी गिरावट आई, जबकि कम उपलब्धता और सुस्त कारोबार के चलते बिनौला तेल के दाम स्थिर बने रहे।
सूत्रों ने कहा कि लागत से नीचे दाम की बिकवाली से पाम-पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट आई। जबकि नगण्य उपलब्धता के बीच सुस्त कामकाज रहने की वजह से बिनौला तेल के दाम स्थिर रहे।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे...
सरसों तिलहन - 8,350-8,400 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 7,275-7,850 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,850 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,665-2,965 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 16,900 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,745-2,845 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,745-2,895 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,160 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,825 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,800 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,500 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 7,400-7,450 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 7,250-7,350 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश प्रेम
प्रेम
0508 2133 दिल्ली