शाम साढ़े छह बजे के मुख्य समाचार
दिलीप
- 12 Jun 2026, 06:36 PM
- Updated: 06:36 PM
नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से शुक्रवार को शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
दि11 मोदी राजग महिलाएं
राजग सरकार ने महिलाओं के लिए ऐसा माहौल बनाया कि वे अपनी पूरी क्षमता दिखा सकें : प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के प्रयास सम्मान, अवसर और सशक्तीकरण पर आधारित हैं और इनसे ऐसा माहौल बनाने में मदद मिली है जहां महिलाएं अपनी पूरी क्षमता दिखा सकती हैं तथा राष्ट्र निर्माण में और अधिक मजबूती से योगदान दे सकती हैं।
दि65 न्यायालय दूसरी लीड नटराजन
उच्चतम न्यायालय ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज की
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए उनका नामांकन पत्र खारिज किए जाने को चुनौती दी गई थी। हालांकि, न्यायालय ने उन्हें चुनाव याचिका के माध्यम से इस मामले को उठाने की छूट प्रदान कर दी।
दि61 कांग्रेस शाह
शाह 'विपक्षी दलों को तोड़ने में व्यस्त, उनके दुर्भावनापूर्ण मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे': कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर लोकसभा में भाजपा के लिए दो-तिहाई बहुमत जुटाने की कोशिश करने का शुक्रवार को आरोप लगाया और कहा कि वह ''लोकतंत्र का पूरी तरह से मजाक उड़ाते हुए'' विपक्षी दलों को तोड़ने में व्यस्त हैं लेकिन उनके ''दुर्भावनापूर्ण मंसूबे'' कभी सफल नहीं होंगे।
दि51 तृणमूल लीड बसुनिया
टीएमसी का बागी गुट लोकसभा अध्यक्ष से मिलेगा, 'असली तृणमूल कांग्रेस' के तौर पर मान्यता की मांग करेगा
नयी दिल्ली, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी नेता जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के बागी सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सोमवार को मुलाकात कर खुद को ''असली तृणमूल कांग्रेस'' के तौर पर मान्यता दिए जाने की मांग करेंगे।
दि55 भारत अमेरिका लीड तलब
ओमान तट के पास जहाजों पर हमला : भारत ने अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी को तलब किया
नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी जेसन मीक्स को तलब किया और उन्हें बताया कि ओमान के तट के निकट भारतीय चालक दल के सदस्यों वाले वाणिज्यिक जहाजों पर अमेरिकी सेना के " घातक और जानलेवा" हमले अस्वीकार्य हैं।
खेल25 खेल निशानेबाजी चौथी लीड राणा
मशहूर निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में असमय निधन
नयी दिल्ली, भारत के सर्वश्रेष्ठ पिस्टल निशानेबाजों में से एक और मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले जसपाल राणा का दिल से संबंधित बीमारी के कारण शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे।
प्रादे99 गुजरात विमान दुर्घटना लीड परिवार स्मृति
अहमदाबाद में विमान हादसे के पीड़ितों को दी गई श्रद्धांजलि, स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया
अहमदाबाद, पिछले साल अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के स्थल पर शुक्रवार को पीड़ित परिवारों ने प्रार्थना की और पुष्प अर्पित किये। इस दुखद घटना की पहली बरसी पर उनके साथ दोस्त, अनजान लोग और कई गणमान्य व्यक्ति भी प्रार्थना सभा में शामिल हुए।
प्रादे82 केरल मंत्री मानदेय कॉलेज
केरल में इस शैक्षणिक वर्ष से कॉलेज छात्राओं को मिलेगा 1,000 रुपये का मासिक वजीफा : मंत्री
तिरुवनंतपुरम, केरल के उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम. जॉन ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के चुनावी वादे के तहत राज्य के सभी कॉलेजों की छात्राओं को 1,000 रुपये का मासिक वजीफा देने की योजना मौजूदा शैक्षणिक वर्ष के दौरान लागू की जाएगी।
प्रादे34 : उप्र सीजेपी लीड प्रदर्शन
लखनऊ में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में छात्र, अभ्यर्थी हुए शामिल
लखनऊ : परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में शुक्रवार को यहां युवाओं का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ जिसमें विभिन्न सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी एवं छात्र सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर एकत्र हुए।
वि1 : अमेरिका ईरान ट्रंप
ईरान के साथ युद्ध समाप्त, सप्ताहांत तक शांति समझौते पर हस्ताक्षर होंगे: ट्रंप
वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने का समझौता लगभग तय हो चुका है और इस पर सप्ताहांत तक यूरोप में हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
अर्थ17 लीड पेट्रोल प्रतिबंध
पेट्रोल पंप से थोक खरीद पर रोक, डीजल की बिक्री पर प्रति वाहन 200 लीटर की सीमा
नयी दिल्ली, सरकार ने वैश्विक आपूर्ति में बाधा के बीच स्थानीय स्तर पर कमी रोकने के लिए एक वाहन को प्रतिदिन अधिकतम 200 लीटर डीजल देने की सीमा तय कर दी है। साथ ही औद्योगिक, वाणिज्यिक और संस्थागत उपभोक्ताओं के पेट्रोल पंप से पेट्रोल-डीजल खरीदने पर रोक लगा दी है। आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।
अर्थ26 खुदरा मुद्रास्फीति
खुदरा मुद्रास्फीति मई में बढ़कर 3.93 प्रतिशत पर
नयी दिल्ली, खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के कारण मई में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 3.93 प्रतिशत हो गई। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
खेल30 खेल न्यूजीलैंड लीड विलियमसन
केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा
क्राइस्टचर्च/लंदन, अपने दौर के सबसे उम्दा बल्लेबाजों में से एक , न्यूजीलैंड क्रिकेट के सबसे सफल दौर के नायक और अपने गरिमामय आचरण से विरोधी टीम को भी मुरीद बना लेने वाले केन विलियमसन ने 15 बरस से अधिक के सुनहरे कैरियर के बाद शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने की घोषणा की ।
'द कन्वरसेशन' से अनुबंध के तहत जारी खबर :
वि13 सार्वजनिक समुद्री तट पहुंच
अमेरिका में हर किसी को नहीं समुद्री तट के किनारे टहलने की इजाजत
मिलवॉकी (अमेरिका), गर्मियों का मौसम समुद्र के किनारे टहलने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। लेकिन ऐसा करना हमेशा उतना आसान नहीं होता, जितना सुनने में लगता है।
भाषा
शफीक दिलीप
दिलीप
1206 1836 दिल्ली