दो बजे तक के मुख्य समाचार
नरेश
- 13 Jul 2026, 02:13 PM
- Updated: 02:13 PM
नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी सोमवार दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं -
दि2 कांग्रेस मोदी
प्रधानमंत्री के लिए हमेशा "खाऊंगा, खाने दूंगा और खिलाऊंगा" वाली स्थिति रही: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने कथित भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि प्रधानमंत्री का "ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा" का नारा पूरी तरह खोखला साबित हुआ है और उनके लिए हमेशा "खाऊंगा, खाने दूंगा और खिलाऊंगा" वाली स्थिति रही है।
प्रादे2 केरल परिवार आत्महत्या
केरल के त्रिशूर में परिवार ने कथित रूप से आत्महत्या की, पिता और बेटी की मौत
त्रिशूर (केरल), केरल के त्रिशूर जिले के कुन्नमकुलम के निकट पझांजी में सोमवार को कथित तौर पर एक साथ आत्महत्या करने की घटना में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे53 महाराष्ट्र दुर्घटना लीड वारकरी
पुणे में वारकरियों की शोभायात्रा में ट्रक के घुसने से तीन महिलाओं की मौत, चार अन्य घायल
पुणे, (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे जिले में सोमवार को वारकरी समुदाय की 'वारी' शोभायात्रा के साथ चल रहे एक ट्रक ने वारकरियों (भगवान विट्ठल के भक्तों) को टक्कर मार दी जिससे तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
दि14 न्यायालय राम मंदिर याचिकाएं
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: न्यायालय ने जांच के अनुरोध वाली याचिकाओं पर एसआईटी से स्थिति रिपोर्ट मांगी
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे के कथित गबन की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) को मामले में स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का सोमवार को निर्देश दिया।
प्रादे42 उत्तराखंड बद्रीनाथ गिरफ्तार
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का निलंबित कर्मचारी चढ़ावा 'अनियमितताओं' के आरोप में गिरफ्तार
देहरादून, उत्तराखंड पुलिस ने बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा प्रबंधन में गड़बड़ी के आरोपी प्रमोद नौटियाल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
दि13 न्यायालय गोकशी
न्यायालय ने गोवध निषेध कानूनों को लागू करने संबंधी याचिका पर सुनवाई से इनकार किया
नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें राज्यों को गाय और गोवंश को वध से बचाने के लिए गोवध निषेध कानूनों को सख्ती से लागू करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।
वि8 अमेरिका लीड ईरान
होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान में बढ़ी तनातनी, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर मंडराया संकट
दुबई, पश्चिम एशिया में सप्ताहांत में हुए हमलों के बाद सोमवार को अमेरिका और ईरान ने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर उनका नियंत्रण है। इस घटनाक्रम ने युद्ध समाप्त करने के लिए चल रही कूटनीतिक कोशिशों पर भी गंभीर संकट खड़ा कर दिया है।
वि7 थाईलैंड लीड आग मौत
बैंकाक के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत; 63 घायल, 22 की हालत गंभीर
बैंकाक, थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में एक पब में रविवार देर रात भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 63 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
प्रादे31 बिहार अदालत खान सर
बिहार : कोचिंग संस्थान गोलीबारी मामले में खान सर को अग्रिम जमानत
पटना, पटना की एक अदालत ने कोचिंग संस्थान में गोलीबारी के मामले में खान सर के नाम से मशहूर शिक्षक फैजल खान और संस्थान के तीन कर्मचारियों को सोमवार को अग्रिम जमानत दे दी ।
खेल2 खेल फुटबॉल कप गोल्डन बूट
'गोल्डन बूट' की दौड़ में बने हुए हैं पांच खिलाड़ी
अटलांटा, मौजूदा विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले छह खिलाड़ियों में से पांच खिलाड़ी अब भी मैदान में बने हुए हैं जिससे 'गोल्डन बूट' हासिल करने की दौड़ रोचक बन गई है।
अर्थ10 मेटा बाल शोषण विज्ञापन
मेटा के बाल यौन शोषण सामग्री से जुड़े विज्ञापनों पर जवाब की समीक्षा कर रही सरकार: आईटी सचिव
नयी दिल्ली, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सचिव एस. कृष्णन ने सोमवार को कहा कि सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) से जुड़े विज्ञापनों को लेकर जारी सरकारी नोटिस पर मेटा का जवाब मिल गया है। मंत्रालय फिलहाल इसकी समीक्षा कर रहा है और जांच के बाद इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
भाषा
रंजन नरेश
नरेश
1307 1413 दिल्ली