अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार
खारी नेत्रपाल
- 10 Jan 2026, 02:12 PM
- Updated: 02:12 PM
नयी दिल्ली, 10 जनवरी (भाषा) ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइल से शनिवार को अपराह्न ढाई बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं-
दि3 सोमनाथ मोदी
प्रधानमंत्री मोदी शाम को सोमनाथ पहुंचेंगे, ओंकार मंत्र उच्चारण में भाग लेंगे
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार शाम गुजरात के सोमनाथ पहुंचेंगे और सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित समारोहों में भाग लेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वि3 अमेरिका ट्रंप भारत पाक
ट्रंप ने फिर किया भारत-पाक संघर्ष खत्म कराने का दावा, ओबामा को नोबेल पुरस्कार दिए जाने की आलोचना की
न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष खत्म कराने का दावा करते हुए कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार के लिए “इतिहास में उनसे अधिक हकदार कोई नहीं” है।
प्रादे1 राजस्थान कार
जयपुर में तेज रफ्तार कार ने 16 लोगों को रौंदा; एक की मौत
जयपुर: जयपुर शहर में तेज रफ्तार एक लग्जरी कार ने राहगीरों को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे39 तेलंगाना सिरप लीड प्रतिबंध
सीडीएससीओ की चेतावनी के बाद तेलंगाना ने अलमोंट-किड सिरप के इस्तेमाल पर रोक का नोटिस जारी किया
हैदराबाद: तेलंगाना औषधि नियंत्रण प्रशासन (डीसीए) ने शनिवार को एक अत्यावश्यक परामर्श जारी कर बच्चों में एलर्जी, एलर्जिक बुखार और अस्थमा के इलाज के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले अलमोंट-किड सिरप का उपयोग तुरंत बंद करने को कहा है क्योंकि इसमें कथित तौर पर एथिलीन ग्लाइकॉल (ईजी) की मिलावट पाई गई है, जो एक अत्यधिक विषैला पदार्थ है।
दि7 दिल्ली विस वीडियो पंजाब
दिल्ली विधानसभा ने कपिल मिश्रा, अन्य के खिलाफ प्राथमिकी पर पंजाब के तीन अधिकारियों को नोटिस भेजा
नयी दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि पंजाब पुलिस के तीन शीर्ष अधिकारियों को नोटिस जारी कर विधानसभा के एक वीडियो क्लिप का इस्तेमाल करते हुए दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के मामले में 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है।
प्रादे24 इसरो उपग्रह
इसरो 12 जनवरी को पृथ्वी अवलोकन उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा
चेन्नई: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने 2026 के प्रक्षेपण कैलेंडर की शुरुआत 12 जनवरी को ‘पीएसएलवी-सी62’ मिशन के साथ करेगा। इस मिशन के तहत पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ‘ईओएस-एन1’ और 14 अन्य पेलोड को अंतरिक्ष में स्थापित किया जाएगा।
प्रादे11 महाराष्ट्र आग
मुंबई में एक मंजिला इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
मुंबई: मुंबई के उपनगर गोरेगांव के भगत सिंह नगर इलाके में शनिवार तड़के एक आवासीय इमारत में आग लग जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वि6 पाकिस्तान आतंकवादी
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दो अभियानों में 11 आतंकवादी ढेर
पेशावर: पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग अभियानों में 11 आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना की मीडिया शाखा ने शनिवार को यह जानकारी दी।
खेल4 खेल बैडमिंटन लीड भारत
मलेशिया ओपन: सिंधू सेमीफाइनल में वांग से हारी
कुआलालंपुर: भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू का शानदार सफर शनिवार को यहां सत्र के पहले मलेशिया ओपन सुपर 1000 के महिला एकल सेमीफाइनल में चीन की वांग झियी से सीधे गेम में हार के साथ समाप्त हो गया।
खेल5 खेल भारत संभावना
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला में भारत की निगाहें कोहली और रोहित पर
वडोदरा: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में रविवार को यहां खेले जाने वाले शुरुआती मैच में भारतीय टीम विराट कोहली और रोहित शर्मा की शानदार लय के साथ आगे बढ़ने की उम्मीद करेगी।
भाषा
खारी