अपराह्न ढाई बजे तक के मुख्य समाचार
नेत्रपाल
- 12 Apr 2026, 02:42 PM
- Updated: 02:42 PM
नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से रविवार को अपराह्न ढाई बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;
प्रादे43 आशा भोसले लीड निधन
अद्वितीय प्रतिभा से पार्श्व गायन में अलग मुकाम हासिल करने वाली आशा भोसले का निधन
मुंबई: अपनी अनूठी आवाज से हिंदी पार्श्व गायन में अलग मुकाम हासिल करने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं।
वि11 पाकिस्तान पश्चिम एशिया लीड वार्ता
ईरान के साथ 21 घंटे की वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हुई : अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस
इस्लामाबाद: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने रविवार को बताया कि अमेरिका और ईरान इस्लामाबाद में हुई लंबी वार्ता के बाद पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के लिए किसी समझौते पर पहुंचने में विफल रहे।
दि24 मोदी महिला लीड आरक्षण
महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने का समय आ गया है: प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने का समय आ गया है और 2029 के लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव महिलाओं के लिए आरक्षण के साथ कराए जाने चाहिए।
दि20 खरगे मोदी दूसरी लीड महिलाएं
सरकार राजनीतिक लाभ के लिए महिला आरक्षण कानून के कार्यान्वयन में जल्दबाजी कर रही है: खरगे
नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा है कि परिसीमन और अन्य पहलुओं के विवरण के बिना महिला आरक्षण कानून पर कोई भी सार्थक चर्चा करना ''असंभव'' होगा और उन्होंने मांग की कि इस मामले पर एक सर्वदलीय बैठक 29 अप्रैल को राज्यों में चुनावों का मौजूदा दौर समाप्त होने के बाद बुलाई जाए।
प्रादे21 कश्मीर अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को समाप्त होगी
जम्मू: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घोषणा की कि दक्षिण कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर 57 दिन बाद 28 अगस्त को संपन्न होगी।
प्रादे26 मप्र बाल तस्करी
बिहार से ट्रेन के जरिए महाराष्ट्र ले जाए जा रहे 163 नाबालिगों को मप्र के कटनी में बचाया गया
कटनी: कटनी रेलवे स्टेशन पर रातभर के अभियान के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवानों ने पटना-पूर्णा एक्सप्रेस से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे करीब 163 नाबालिगों को बचा लिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
वि13 यूएई जयशंकर
जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की
अबू धाबी: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से अबू धाबी में मुलाकात की और क्षेत्रीय स्थिति में हो रहे बदलावों और इसके प्रभावों पर चर्चा की।
अर्थ12 अमरावती विश्व बैंक
अमरावती के विकास के लिए विश्व बैंक ने 34 करोड़ डॉलर जारी किए
अमरावती: विश्व बैंक ने अमरावती राजधानी चरण-1 के विकास के लिए अब तक 34 करोड़ डॉलर जारी किए हैं। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आंध्र प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों से अप्रैल के अंत तक अतिरिक्त 15 करोड़ डॉलर मिलने की संभावना है।
अर्थ8 भारत-ब्रिटेन एफटीए
मई के दूसरे सप्ताह में लागू हो सकता है भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार करार : अधिकारी
नयी दिल्ली: भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मई के दूसरे सप्ताह से लागू होने की उम्मीद है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
खेल5 खेल आईपीएल जुर्माना
राणा पर अंपायर से बहस करने और गायकवाड़ पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना
चेन्नई: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नितीश राणा पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान चौथे अंपायर के साथ बहस करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
खेल8 खेल आईपीएल रॉयल्स मैनेजर विवाद
रॉयल्स के मैनेजर भिंडर ने डगआउट में फोन का उपयोग करके नियमों का उल्लंघन किया
नयी दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रहे रोमी भिंडर विवादों में घिर गए हैं, क्योंकि टीवी कैमरों ने उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान टीम के डगआउट में मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए पकड़ा है।
भाषा खारी नेत्रपाल
नेत्रपाल
1204 1442 दिल्ली