शाम 6.30 बजे तक के मुख्य समाचार
शफीक नोमान पवनेश
- 30 Oct 2025, 06:45 PM
- Updated: 06:45 PM
नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (भाषा) बृहस्पतिवार को शाम 6.30 बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं-
प्रादे174 महाराष्ट्र बच्चे लीड मुक्त
मुंबई : पवई इलाके में 17 बच्चों को बंधक बनाया गया, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
मुंबई: मुंबई के पवई इलाके में बृहस्पतिवार को एक स्टूडियो के अंदर 17 बच्चों और दो व्यक्तियों को बंधक बनाने का आरोपी बंधकों को मुक्त कराने के लिए चलाये गये अभियान के दौरान पुलिस गोलीबारी में मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे74 बिहार चुनाव लीड मोदी
कांग्रेस-राजद नेता ‘छठी मैया का अपमान कर रहे हैं, बिहार उन्हें माफ नहीं करेगा : मोदी
मुजफ्फरपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में वोट पाने के लिए छठी मैया का अपमान कर रहे हैं और राज्य की जनता उन्हें क्षमा नहीं करेगी।
प्रादे57 बिहार शाह दूसरी लीड वल्लभभाई
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एक से पंद्रह नवंबर तक भारत पर्व मनाया जाएगा : अमित शाह
पटना, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देश में एक से 15 नवंबर तक ‘भारत पर्व 2025’ मनाया जाएगा।
प्रादे140 बिहार चुनाव लीड राहुल
प्रधानमंत्री ‘डरपोक’ हैं, यह कहने का दम नहीं कि ट्रंप ‘झूठे’ हैं: राहुल
नालंदा/शेखपुरा (बिहार): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रुकवाने का दावा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 50 बार अपमान किया है, लेकिन मोदी ‘डरपोक’ हैं और उनमें यह कहने का दम नहीं है कि ट्रंप ‘‘झूठे’’ हैं।
दि34 विदेश मंत्रालय पाक अफगानिस्तान
हम अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए प्रतिबद्ध हैं : भारत
नयी दिल्ली: भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
अर्थ36 समुद्री सप्ताह मोदी
भारत समुद्री क्षेत्र में निवेश के लिए आदर्श स्थान: प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को भारत के समुद्री क्षेत्र में निवेश करने के लिए बृहस्पतिवार को आमंत्रित किया।
दि36 प्रदूषण मौत पीएम 2.5
भारत में 2022 में पीएम 2.5 प्रदूषण से 17 लाख से अधिक मौतें : लांसेट
नयी दिल्ली: वर्ष 2022 में भारत में मानवजनित पीएम 2.5 वायु प्रदूषण के कारण 17 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई जो 2010 की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक है। इनमें से लगभग 44 प्रतिशत मौतों के पीछे जीवाश्म ईंधन का उपयोग जिम्मेदार रहा। यह जानकारी द लांसेट पत्रिका में प्रकाशित एक वैश्विक रिपोर्ट में दी गई है।
खेल5
खेल आस्टिन मौत
आस्ट्रेलिया के युवा क्रिकेटर की अभ्यास के दौरान गले पर गेंद लगने से मौत
मेलबर्न: आस्ट्रेलिया के 17 वर्ष के क्रिकेटर बेन आस्टिन की यहां अभ्यास के दौरान गले में गेंद लगने से मौत हो गई जिससे 2014 में फिल ह्यूज की मौत की दुखद यादें ताजा हो गई ।
अर्थ44 लीड शेयर
फेडरल रिजर्व के अस्पष्ट रुख से घरेलू बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 593 अंक लुढ़का
मुंबई: विदेशी कोषों की ताजा बिकवाली और अमेरिकी फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों पर स्पष्ट रुख न आने से बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार में खासी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 593 अंक लुढ़क गया जबकि निफ्टी में 176 अंक की गिरावट रही।
वि13 ट्रंप दूसरी लीड शी
चीन पर लगाए शुल्क में ट्रंप ने शी चिनफिंग से मुलाकात के बाद कटौती का ऐलान किया
एयर फोर्स वन विमान से: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ हुई आमने-सामने की मुलाकात को बेहद सफल बताते हुए कहा कि वह चीन पर लगाए गए शुल्क (टैरिफ) में कटौती करेंगे जबकि बीजिंग ने दुर्लभ धातुओं के निर्यात की अनुमति देने और अमेरिका से सोयाबीन खरीदने पर सहमति जतायी है।
वि5 अमेरिका ट्रंप परमाणु परीक्षण
अमेरिका 30 साल बाद परमाणु हथियारों का परीक्षण फिर से शुरू कर सकता है : ट्रंप ने दिया संकेत
बुसान (द.कोरिया), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि उनका देश तीन दशकों में पहली बार परमाणु हथियारों का परीक्षण फिर से शुरू कर सकता है।
‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबर :
वि19 जलवायु परिवर्तन तूफान
‘मेलिसा’ चेतावनी है, क्यों दुनिया अचानक आने वाले भीषण तूफानों के प्रति असहाय हो रही है
बर्कशायर, चक्रवात मेलिसा इस समय कैरिबियाई क्षेत्र में तबाही मचा रहा है, जमैका में रिकॉर्ड तोड़ हवाएं और भारी बारिश ला रहा है। यह पहली बार है जब इस द्वीप पर श्रेणी-5 का तूफान दस्तक दे रहा है।
भाषा
शफीक नोमान