मुख्य समाचार रात नौ बजे
धीरज नरेश
- 31 Aug 2025, 09:08 PM
- Updated: 09:08 PM
नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
वि36 चीन भारत मोदी चौथी लीड शी
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी ने सीमा मुद्दे के उचित, पारस्परिक स्वीकार्य समाधान के प्रति प्रतिबद्धता जताई
तियानजिन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भारत-चीन सीमा मुद्दे के “निष्पक्ष, उचित और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य” समाधान की दिशा में काम करने पर रविवार को सहमति जताई। उन्होंने वैश्विक व्यापार को स्थिर करने में दोनों अर्थव्यवस्थाओं की भूमिका को स्वीकार करते हुए व्यापार एवं निवेश संबंधों को विस्तार देने का संकल्प भी लिया।
दि43 मौसम सितंबर दूसरी लीड वर्षा
भारत में सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान,आईएमडी ने बाढ़-भूस्खलन की चेतावनी दी
नयी दिल्ली, भारत में सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। इस बार मानसून के मौसम में देश के कई हिस्सों में पहले ही भारी बारिश की वजह से आपदाएं आ चुकी हैं।
दि42 भारत डाक अमेरिका
नियमों में अस्पष्टता के कारण भारतीय डाक ने अमेरिका के लिए सभी डाक बुकिंग निलंबित की
नयी दिल्ली, भारतीय डाक ने अमेरिकी सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी नए नियमों में स्पष्टता के अभाव में अमेरिका जाने वाले सभी प्रकार की डाक बुकिंग सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।
दि12 कांग्रेस मोदी शी
क्या ‘न्यू नॉर्मल’ चीनी आक्रामकता एवं हमारी सरकार की कायरता से परिभाषित किया जाना चाहिए: कांग्रेस
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच रविवार को मुलाकात के बाद कांग्रेस ने केंद्र पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या ‘‘न्यू नॉर्मल’’ (नयी सामान्य स्थिति) चीन की आक्रामकता और ‘‘सरकार की कायरता’’ से परिभाषित किया जाना चाहिए।
प्रादे73 महाराष्ट्र लीड जरांगे
मराठा आरक्षण आंदोलन: जरांगे ने सोमवार से पानी न पीने की धमकी दी
मुंबई, मुंबई के आजाद मैदान में मनोज जरांगे के नेतृत्व में रविवार को तीसरे दिन भी मराठा आरक्षण आंदोलन जारी रहा। इस दौरान कार्यकर्ता ने अपना रुख कड़ा करते हुए कहा कि उनकी मांग संवैधानिक रूप से वैध है। वहीं, महाराष्ट्र के भाजपा के कुछ मंत्रियों ने कहा कि समुदाय को मौजूदा आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) कोटे का लाभ उठाना चाहिए।
प्रादे37 बिहार यात्रा मार्च
राहुल और महागठबंधन के नेता सोमवार को निकालेंगे मार्च, 'वोटर अधिकार यात्रा' का होगा समापन
पटना, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महागठबंधन के अन्य नेता सोमवार को यहां पैदल मार्च निकालेंगे, जिसके साथ 'वोटर अधिकार यात्रा' का समापन होगा।
वि32 फिलीपीन मैग्सायसाय लीड भारतीय
लड़कियों की शिक्षा के लिए काम करने वाली संस्था ‘एजुकेट गर्ल्स’ को रेमन मैग्सायसाय पुरस्कार
मनीला,दूरदराज के गांवों में स्कूल न जाने वाली लड़कियों की शिक्षा के लिए काम करने वाली भारतीय गैर-लाभकारी संस्था ‘एजुकेट गर्ल्स’ को 2025 के रेमन मैग्सायसाय पुरस्कार विजेताओं में शामिल किया गया है। रविवार को इसकी घोषणा की गई।
वि33 ऑस्ट्रेलिया भारतीय प्रवास
ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारतीयों के बढ़ते प्रवास के खिलाफ अभियान की निंदा की
कैनबरा,ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारतीयों के बढ़ते प्रवास के खिलाफ देश के विभिन्न शहरों में चलाए जा रहे अभियानों की निंदा करते हुए उन्हें अस्वीकार कर दिया है।
अर्थ19 चीन उर्वरक एसएफआईए
चीन अक्टूबर से विशेष उर्वरक निर्यात पर प्रतिबंध फिर लगाएगा: एसएफआईए
नयी दिल्ली, भारत का विशेष उर्वरक उद्योग आपूर्ति संबंधी नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है, क्योंकि चीन अक्टूबर से निर्यात प्रतिबंध फिर से लगाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
अर्थ18 निजी पूंजीगत व्यय आरबीआई
निजी पूंजीगत व्यय 21.5 फीसदी बढ़कर 2.67 लाख करोड़ रुपये होने की संभावना: आरबीआई लेख
मुंबई, मजबूत घरेलू आर्थिक स्थिति और ब्याज दरों में एक प्रतिशत की कटौती से वित्त वर्ष 2025-26 में निजी क्षेत्र का पूंजी निवेश 21.5 प्रतिशत बढ़कर 2.67 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
खेल27 खेल एथलेटिक्स विश्व भारत लीड टीम
विश्व चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई करेंगे नीरज, भाला फेंक में भारत के सबसे अधिक खिलाड़ी
नयी दिल्ली, अगले महीने तोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भारत के पुरुष भाला फेंक खिलाड़ियों की संख्या सबसे अधिक होगी जिसमें नीरज चोपड़ा की अगुआई में देश के चार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह वैश्विक मंच पर दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा के प्रदर्शन से आई गई ‘क्रांति’ का उल्लेखनीय प्रतिबिंब है।
खेल5 खेल बैडमिंटन विश्व लीड भारत
विश्व चैंपियनशिप: सात्विक-चिराग ने कांस्य पदक के साथ अभियान का समापन किया
पेरिस, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी को यहां विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष युगल सेमीफाइनल में चीन के 11वें वरीय चेन बो यांग और लियू यी से हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
भाषा धीरज