शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार
नोमान संतोष
- 18 Aug 2025, 06:11 PM
- Updated: 06:11 PM
नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) ‘भाषा’ की अलग अलग फाइल से सोमवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
संसद13 विपक्ष बैठक सीईसी प्रस्ताव
मतदाता सूची विवाद: विपक्ष मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ महाभियोग नोटिस पर विचार कर रहा
नयी दिल्ली: विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) ने बिहार में मतदाता सूची संशोधन और कथित ‘‘वोट चोरी’’ को लेकर अपना प्रदर्शन तेज कर दिया है और इसके नेताओं ने सोमवार को यहां मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने पर विचार करने के लिए बैठक की।
दि39 विपक्ष निर्वाचन आयोग
मुख्य चुनाव आयुक्त ने हमारे सवालों का जवाब नहीं दिया, भाजपा प्रवक्ता की तरह काम कर रहें : विपक्ष
नयी दिल्ली: कांग्रेस सहित आठ विपक्षी दलों ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मतदाता सूची में अनियमितताओं से संबंधित मुद्दों पर उनके सवालों का जवाब देने में विफल रहे हैं।
दि20 उपराष्ट्रपति उम्मीदवार मोदी
राजग की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
नयी दिल्ली: महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
प्रादे66 बिहार यात्रा राहुल
पहले निर्चाचन आयोग मतदाता सूची में गड़बड़ी न होने का हलफनामा दे, फिर हम भी देंगे हलफनामा: कांग्रेस
गयाजी: कांग्रेस ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर पलटवार करते हुआ कहा कि पहले निर्वाचन आयोग उच्चतम न्यायालय में यह हलफनामा दे कि मतदाता सूची में गड़बड़ी नहीं है और इसके बाद पार्टी भी हलफनामा देकर बताएगी कि इसमें गड़बड़ है।
दि3 दिल्ली स्कूल बम लीड धमकी
दिल्ली के द्वारका के तीन स्कूलों को बम की धमकी, परिसर खाली कराए गए
नयी दिल्ली: दिल्ली के द्वारका के तीन स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए जिससे विद्यार्थियों में दहशत फैल गई और प्राधिकारियों को परिसर खाली कराने पड़े।
प्रादे64
महाराष्ट्र बारिश दूसरीलीड मुंबई
मुंबई में भारी बारिश; आईएमडी के ‘रेड अलर्ट’ के बाद स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित
मुंबई: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को मुंबई और आसपास के इलाकों में कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया, जिसके बाद महानगर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे55 बिहार आयोग लीड एसआईआर
निर्वाचन आयोग ने बिहार मतदाता सूची से हटाए 65 लाख लोगों के नाम सार्वजनिक किए
पटना: निर्वाचन आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रकाशित मतदाता सूचियों के मसौदे से हटाए गए 65 लाख लोगों के नाम सोमवार को सार्वजनिक किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वि10 चीन भारत वांग
विदेश मंत्री वांग की यात्रा का उद्देश्य भारत के साथ मिलकर महत्वपूर्ण निर्णयों को लागू करना है : चीन
बीजिंग: चीन ने सोमवार को कहा कि विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति और पिछले दौर की सीमा वार्ता के दौरान लिए गए निर्णयों को क्रियान्वित करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करना है।
अर्थ33 लीड शेयर
जीएसटी सुधारों की घोषणा से शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 676 अंक चढ़ा
मुंबई: दिवाली तक जीएसटी कर स्लैब में बड़े सुधार किए जाने की घोषणा से वाहन एवं टिकाऊ उपभोक्ता कंपनियों के शेयरों में जबर्दस्त लिवाली से सोमवार को स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी रही। सेंसेक्स 676 अंक और निफ्टी 246 अंक चढ़कर बंद हुआ।
वि4 अमेरिका सिएटल परेड
सिएटल में पहली बार आयोजित ‘इंडिया डे परेड’ में भारतीय राज्यों की सांस्कृतिक झलकियां दिखाई गईं
न्यूयॉर्क/सिएटल: भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सिएटल में पहली बार भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित ‘इंडिया डे परेड’ में भारत के सभी राज्यों की सांस्कृतिक झलकियां दिखाई गईं।
अर्थ13 रियल एस्टेट आवास
बेंगलुरु ‘प्रीमियम’ मकानों के महंगा होने के मामले में दुनिया के 46 शहरों में चौथे स्थान पर: नाइट फ्रैंक
नयी दिल्ली: बेंगलुरु ‘प्राइम’ आवासीय संपत्तियों की कीमतों में वृद्धि के मामले में दुनिया भर के 46 शहरों की सूची में चौथे स्थान पर है।
खेल9 खेल मंत्री विधेयक संशोधन
खेल प्रशासन में शीर्ष पदों के लिए अब कार्यकारी परिषद में सिर्फ एक कार्यकाल काफी
नयी दिल्ली: खेल मंत्रालय खेल महासंघों के शीर्ष पदों के लिए ‘युवा प्रशासकों और खिलाड़ियों’ को प्रोत्साहित करने के लिए पहले से निर्धारित दो कार्यकाल के पात्रता नियम को खत्म कर इसे सिर्फ एक कार्यकाल तक सीमित करना चाहता है।
भाषा
नोमान