रात नौ बजे के मुख्य समाचार
माधव
- 06 May 2026, 09:10 PM
- Updated: 09:10 PM
नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से बुधवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
प्रादे136 तमिलनाडु विजय दूसरीलीड राज्यपाल
विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल से मुलाकात की, सरकार बनाने का दावा पेश किया
चेन्नई, टीवीके प्रमुख विजय ने बुधवार को तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। यह कदम उनकी पार्टी के दो दिन पहले हुए चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बावजूद साधारण बहुमत से पीछे रहने के बाद आया है।
दि33मोदी भारत लीड वियतनाम
भारत, वियतनाम ने अपने संबंधों को बढ़ाकर व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचाया
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम के बीच हुई वार्ता के बाद बुधवार को भारत और वियतनाम ने अपने संबंधों को बढ़ाकर व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचाने का निर्णय लिया और 2030 तक 25 अरब डॉलर के वार्षिक व्यापार का लक्ष्य तय किया।
प्रादे188तमिलनाडु कांग्रेस तीसरीलीड टीवीके
कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन दिया, सरकार का हिस्सा बनेगी
चेन्नई, कांग्रेस ने बुधवार को तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को तमिलनाडु में नई सरकार के गठन के लिए समर्थन देने की घोषणा की और कहा कि वह कैबिनेट का हिस्सा होगी तथा दोनों दलों का यह नया गठबंधन भविष्य में स्थानीय निकाय, लोकसभा और राज्यसभा चुनावों के लिए भी है।
दि39शिक्षा लीड पीएम श्री
केंद्र को बंगाल और तमिलनाडु में 'पीएम-श्री' योजना शुरू होने की उम्मीद, जल्द भेजेगा पत्र
नयी दिल्ली, शिक्षा मंत्रालय पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर उनसे केंद्र की पीएम श्री (प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया) योजना को राज्य के सरकारी विद्यालयों में यथाशीघ्र लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने का अनुरोध करेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
दि37कांग्रेस टीवीके द्रमुक
टीवीके के साथ जाना 'पीठ में छुरा घोंपना' नहीं, भाजपा को रोकना है मकसद: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) के साथ गठबंधन को द्रमुक द्वारा 'पीठ में छुरा घोंपना' बताए जाने के बाद बुधवार को कहा कि तमिलनाडु में भाजपा को रोकने के मकसद से यह कदम उठाया गया है।
दि6 : ऑपरेशन सिंदूर एक वर्ष
नयी सीमाएं तय हुईं, मजबूत हवाई और साइबर युद्ध क्षमताओं की आवश्यकता: विशेषज्ञ
नयी दिल्ली: विशेषज्ञों का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद रोधी अभियानों में भारत की रणनीति में न केवल नयी सीमाएं तय की हैं, बल्कि इससे कुछ महत्वपूर्ण सैन्य सबक भी मिले हैं जिनमें हवाई शक्ति का संयुक्त और समन्वित उपयोग, ड्रोन तकनीक को मजबूत करना और एक सशक्त संचार प्रणाली का निर्माण शामिल है।
दि53भाजपा राहुल
'इंडिया' गठबंधन जल्द ही टूट जाएगा, इसका कारण राहुल गांधी होंगे: भाजपा
नयी दिल्ली, भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ''अयोग्य नेता'' बताते हुए कहा कि वह 'इंडिया' गठबंधन का संचालन करने में असमर्थ हैं तथा उनके नेतृत्व के कारण विपक्षी गठबंधन टूटने के कगार पर है।
प्रादे177बंगाल भाजपा सरकार दूसरी लीड शपथग्रहण
बंगाल में नयी सरकार का शपथग्रहण नौ मई को; मोदी, शाह के शामिल होने की संभावना
कोलकाता, छह मई (भाषा) पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली सरकार का शपथग्रहण समारोह नौ मई को यहां ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जो दशकों तक राजनीतिक हाशिये पर रहने के बाद राज्य में भगवा खेमे के सत्ता में आने का प्रतीक होगा।
प्रादे79असम हिमंत लीड इस्तीफा
हिमंत शर्मा ने असम के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, 11 मई के बाद हो सकता है शपथ ग्रहण
गुवाहाटी, छह मई (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ इस्तीफा दे दिया जिससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में नयी सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वि39अमेरिका ट्रंप दूसरी लीड धमकी ईरान
होर्मुज जलडमरुमध्य दोबारा न खोला गया तो ईरान पर बमबारी होगी: ट्रंप
वाशिंगटन, छह मई (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरुमध्य नहीं खोलने की स्थिति में ईरान पर और ज्यादा बमबारी करने की बुधवार को चेतावनी दी।
वि28बांग्ला भारत
बांग्लादेश को भारत से लोगों को जबरन वापस नहीं भेजे जाने की उम्मीद
ढाका, बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने बुधवार को उम्मीद जताई कि हाल ही में भारत के सीमावर्ती राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद लोगों को जबरन बांग्लादेश नहीं भेजा जाएगा।
अर्थ22निर्यात आंकड़े
वस्तुओं, सेवाओं का निर्यात बीते वित्त वर्ष 4.6 प्रतिशत बढ़कर 863.11 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर
नयी दिल्ली, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद देश का वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात बीते वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 4.6 प्रतिशत बढ़कर 863.11 अरब डॉलर के अबतक के उच्चस्तर पर पहुंच गया है। वाणिज्य मंत्रालय के बुधवार को जारी संशोधित आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
अर्थ67अमेरिका भारत निवेश
भारतीय कंपनियों की अमेरिका में 20.5 अरब डॉलर के निवेश की योजना
वाशिंगटन, छह मई (भाषा) भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और औषधि जैसे क्षेत्रों में 20.5 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश करने की योजना बनाई है। यहां एक व्यापार शिखर सम्मेलन में भारतीय कंपनियों ने 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर की परियोजनाओं की घोषणा की।
खेल23खेल मुक्केबाजी एशियाई भारत
युवा भारतीय मुक्केबाजों ने एशियाई आयुवर्ग चैम्पियनशिप में 27 पदक पक्के किये
ताशकंद, भारतीय मुक्केबाजों ने एशियाई अंडर 15 और अंडर 17 चैम्पियनशिप में 27 पदक पक्के कर लिये ।
खेल16खेल तीरंदाजी लीड भारत
शंघाई विश्व कप: कंपाउंड टीम की करारी हार, व्यक्तिगत स्पर्धा में अगले दौर में जगह बनाई
शंघाई, पदक की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीम ने बुधवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में निराशाजनक प्रदर्शन किया और महत्वपूर्ण मौकों पर लड़खड़ाने के कारण पोडियम पर जगह बनाने में असफल रहीं।
भाषा
राजकुमार माधव
माधव
0605 2110 दिल्ली