अपराह्न ढाई बजे के मुख्य समाचार
मनीषा
- 23 Apr 2026, 02:44 PM
- Updated: 02:44 PM
नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार अपराह्न ढाई बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;
प्रादे64 तमिलनाडु चुनाव मतप्रतिशत अपराह्न एक बजे
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव : अपराह्न एक बजे तक 56.81 प्रतिशत मतदान
चेन्नई: तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीट पर बृहस्पतिवार को मतदान जारी है और अपराह्न एक बजे तक 56 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
प्रादे66 बंगाल चुनाव मोदी कृष्णानगर
बंगाल में अब तक के मतदान के आंकड़ों से मुझे पूरा यकीन है कि भाजपा को भारी जीत मिलने वाली है: मोदी
कृष्णानगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए वहां की जनता को बधाई दी और अब तक के मतदान आंकड़ों को "परिवर्तन के लिए भारी जनादेश" का संकेत बताया।
दि18 न्यायालय शबरिमला सुनवाई
'व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी' से मिली जानकारी को स्वीकार नहीं कर सकते : न्यायालय ने शबरिमला मामले पर कहा
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह सभी प्रतिष्ठित लेखकों और विचारकों के विचारों का सम्मान करता है, लेकिन वह 'व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी' से मिली जानकारी स्वीकार नहीं कर सकता।
दि16 न्यायालय हत्या जोगी
राकांपा नेता की हत्या मामले में अमित जोगी की उम्रकैद की सजा पर उच्चतम न्यायालय की रोक
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के उस फैसले पर रोक लगा दी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को राकांपा नेता रामावतार जग्गी की 2003 में हुई हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
दि22 भारत अफ्रीका लीड जयशंकर
भारत-अफ्रीका साझेदारी अशांत विश्व में स्थिरता का संदेश देगी: जयशंकर
नयी दिल्ली, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसे वक्त में जब दुनिया जटिल भू-राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रही है, भारत-अफ्रीका साझेदारी का विशेष महत्व है और यह एक अशांत और अनिश्चित दुनिया में 'स्थिरता' तथा 'विश्वसनीयता' का संदेश देगी।
दि19 सीबीएसई दूसरी बोर्ड परीक्षा
सीबीएसई की 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं 15 से 21 मई तक होंगी
नयी दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बृहस्पतिवार को 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया, जो 15 मई से 21 मई तक आयोजित होगी।
प्रादे34 उत्तराखंड लीड बदरीनाथ
उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से शुरू
देहरादून: उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट छह माह बंद रहने के बाद बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से संपन्न हुई।
वि5 अमेरिका ईरान उड़ान रद्द
ईंधन की बढ़ती कीमतों, आपूर्ति में कमी के कारण लुफ्थांसा एयरलाइन ने 20,000 उड़ानें रद्द कीं
लास वेगास: लुफ्थांसा एयरलाइंस और अन्य यूरोपीय एयरलाइन का मालिकाना हक रखने वाली जर्मन कंपनी ने मंगलवार को कहा कि ईरान युद्ध के कारण तेल की कीमतों में वृद्धि और कुछ देशों में विमान ईंधन की कमी की चिंताएं गहराने के मद्देनजर वह अक्टूबर तक छोटी दूरी की 20,000 उड़ानों में कटौती करेगी।
वि13 स्लोवाकिया रूस तेल
यूक्रेन से होकर गुजर रही ड्रुज्बा पाइपलाइन से स्लोवाकिया को रूसी तेल आपूर्ति फिर शुरू
ब्रातिस्लावा (स्लोवाकिया): स्लोवाकिया की वित्त मंत्री डेनिसा साकोवा ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेन से होकर गुजर रही ड्रुज्बा पाइपलाइन के जरिए स्लोवाकिया को रूसी तेल की आपूर्ति फिर से शुरू हो गई है।
अर्थ8 भारत अमेरिका व्यापार ग्रीर
भारत एक ''कठिन चुनौती' : अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर
वॉशिंगटन: अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर वार्ता पूरी होने के बाद कहा कि भारत एक ''कठिन चुनौती'' है।
अर्थ10 पेट्रोल कीमत
पेट्रोल, डीजल की कीमत बढ़ाने की अभी कोई योजना नहीं: तेल मंत्रालय
नयी दिल्ली: सरकार ने विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें 25-28 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जाने का दावा करने वाली खबरों को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया और कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
खेल3 खेल आईपीएल बर्गर जुर्माना
राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज बर्गर पर जुर्माना
लखनऊ: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
खेल1 खेल महिला भारत
वोल्वार्ट का शतक, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को नौ विकेट से रौंद श्रृंखला में बनाई अजेय बढ़त
जोहानिसबर्ग: कप्तान लौरा वोल्वार्ट (53 गेंदों में 115 रन) की आतिशी शतकीय पारी और पहले विकेट के लिए सुने लुस (42 गेंदों में नाबाद 64 रन) के साथ 92 गेंदों में 183 रन की साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को तीसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली।
भाषा यासिर मनीषा
मनीषा
2304 1444 दिल्ली