रात साढ़े नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार
शफीक दिलीप
- 07 Aug 2025, 09:33 PM
- Updated: 09:33 PM
नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि37 मोदी तीसरी लीड कृषि
भारत किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा, भारी कीमत चुकाने को तैयार : प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को परोक्ष रूप से संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत अपने किसानों, मछुआरों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जानते हैं कि व्यक्तिगत रूप से उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन वह इसके लिये तैयार हैं।
दि83 राहुल दूसरी लीड मतदाता सूची
भाजपा ने निर्वाचन आयोग से मिलीभगत कर चुनाव में की धोखाधड़ी, यह संविधान के खिलाफ: राहुल
नयी दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर निर्वाचन आयोग के साथ मिलीभगत कर चुनावों में ‘‘बड़े पैमाने पर आपराधिक धोखाधड़ी’’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कर्नाटक के एक निर्वाचन क्षेत्र में किए गए विश्लेषण का हवाला देते हुए कहा कि यह ‘‘संविधान के खिलाफ एक अपराध’’ है।
दि64 निर्वाचन आयोग राहुल लीड कर्नाटक
घोषणा पत्र के माध्यम से मतदाता सूची में शामिल व हटाए गए नाम साझा करें राहुल : कर्नाटक के सीईओ
नयी दिल्ली, कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उन मतदाताओं के नाम साझा करने को कहा, जिनके बारे में उन्होंने दावा किया है कि उन्हें राज्य की मतदाता सूची में गलत तरीके से शामिल किया गया है या बाहर रखा गया है।
संसद8 शुल्क प्रतिक्रिया
विपक्ष ने टैरिफ मामले को लेकर सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए, भाजपा बोली: भारत झुकेगा नहीं
नयी दिल्ली : कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर कुल 50 प्रतिशत का शुल्क (टैरिफ) लगाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को मोदी सरकार की निदेश नीति पर सवाल खड़े किए और कहा कि उसे स्थिति से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
दि73 राजग लीड उपराष्ट्रपति
राजग ने उपराष्ट्रपति चुनाव में गठबंधन का उम्मीदवार चुनने के लिए मोदी और नड्डा को अधिकृत किया
नयी दिल्ली, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने उपराष्ट्रपति चुनाव में गठबंधन का उम्मीदवार चुनने के लिए बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा को अधिकृत किया। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने यह जानकारी दी।
प्रादे51 उत्तराखंड बादल लीड बचाव
70 लोगों को बचाया गया, 50 से अधिक अब भी लापता: सेना
उत्तरकाशी, भीषण बाढ़ से तबाह हुए धराली गांव में चलाए जा रहे राहत और बचाव अभियान के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को सेना ने कहा कि अब तक 70 लोगों को बचाया जा चुका है और 50 से अधिक लोग अब भी लापता है।
दि77 न्यायालय पीएमएलए समीक्षा
ईडी ‘ठग’ की तरह काम नहीं कर सकता, उसे कानून के दायरे में रहकर काम करना होगा: न्यायालय
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक ‘ठग’ की तरह काम नहीं कर सकता और उसे कानून के दायरे में ही रहना होगा। न्यायालय ने केंद्रीय एजेंसी द्वारा जांच किये गए मामलों में दोषसिद्धि की कम दर पर चिंता व्यक्त की।
प्रादे76 बिहार लाठीचार्ज
बिहार: पटना के डाक बंगला चौराहे पर पुलिस ने एसटीईटी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया
पटना, बृहस्पतिवार को यहां डाक बंगला चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-5) से पहले माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) आयोजित करने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।
वि20 रूस पुतिन दूसरी लीड ट्रंप
पुतिन ने ट्रंप से अगले हफ्ते यूएई में मुलाकात होने की उम्मीद जताई
मॉस्को, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अगले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से संभवत: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मुलाकात होने की उम्मीद कर रहे हैं।
अर्थ57 अमेरिकी शुल्क-जीजेईपीसी
अमेरिकी शुल्क से रत्न, आभूषण क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित होगा, हजारों की आजीविका भी संकट में:जीजेईपीसी
मुंबई, रत्न एवं आभूषण निर्यातकों के संगठन जीजेईपीसी ने बृहस्पतिवार को सरकार से इस उद्योग को समर्थन देने के लिए तत्काल नीतिगत सुधार करने का आग्रह किया। यह क्षेत्र अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाए गए 50 प्रतिशत के भारी शुल्क के कारण चुनौतीपूर्ण समय का सामना कर रहा है।
खेल16 खेल कुश्ती फर्जी प्रमाण पत्र
डब्ल्यूएफआई ने फर्जी जन्म प्रमाण सत्र सौंपने के लिए 11 पहलवानों को निलंबित किया
नयी दिल्ली, भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जमा करने के आरोप में 11 पहलवानों को निलंबित कर दिया है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने ऐसे 110 दस्तावेजों का सत्यापन किया और कहा कि उसकी ओर से कोई चूक नहीं हुई है क्योंकि 95 विलंबित पंजीकरण केवल एसडीएम के आदेश पर किए गए थे।
भाषा शफीक