रात साढ़े नौ बजे तक के मुख्य समाचार
माधव
- 04 May 2026, 09:55 PM
- Updated: 09:55 PM
नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से सोमवार रात साढ़े नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है;
प्रादे370 तीसरी लीड मतगणना
पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा को निर्णायक बढ़त, तमिलनाडु में टीवीके का धमाकेदार प्रदर्शन
नयी दिल्ली/कोलकाता/चेन्नई, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सोमवार को पश्चिम बंगाल में पहली बार जीत हासिल करने की ओर अग्रसर है और असम में एक बार फिर सरकार बनाने के लिए तैयार है। वहीं, अभिनेता-नेता विजय की टीवीके ने तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में शानदार शुरुआत कर धमाकेदार प्रदर्शन किया है।
दि83 मोदी भाजपा
गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: मोदी ने भाजपा की जीत पर कहा
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के साथ अब ''गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है'' और उन्होंने सभी दलों से ''बदले के बजाय बदलाव के लिए'' काम करने का आह्वान किया।
दि79 विपक्ष गठबंधन विश्लेषण
'इंडिया' गठबंधन के लिए सबक, किस्मत आज साथ है 'कल हो न हो'
नयी दिल्ली, किस्मत कभी बाजी पलट सकती है तो कभी दगा भी दे सकती है, विधानसभा चुनावों के नतीजे विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को यह सबक दे गए।
दि78 वाम चुनाव
केरल से ही वामपंथी सत्ता का सूर्योदय हुआ था, वहीं से सूर्यास्त हुआ
नयी दिल्ली, केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की हार से न सिर्फ इस प्रदेश से वामपंथी सरकार की विदाई हो गयी, बल्कि पांच दशक बाद पहली बार ऐसी स्थिति बनी जब देश के किसी राज्य में वाम दलों की सरकार नहीं है।
दि86 न्यायालय गर्भपात
नाबालिग का गर्भपात का मामला: न्यायालय ने केंद्र और एम्स के खिलाफ अवमानना कार्यवाही बंद की
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने एक नाबालिग लड़की का 30-सप्ताह का गर्भ समाप्त करने से संबंधित मामले में केंद्र सरकार और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के खिलाफ एक अवमानना कार्यवाही सोमवार को समाप्त कर दी।
दि62 न्यायालय तेजाब हमला
बढ़ते तेजाब हमले चिंता का विषय; सजा बढ़ाने पर विचार करे केंद्र: न्यायालय
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने 'बर्बर' तेजाब हमलों के मामलों में चिंताजनक वृद्धि को देखते हुए सोमवार को केंद्र से ऐसे अपराधों के लिए सजा बढ़ाने पर विचार करने और बेगुनाही साबित करने का भार आरोपी पर डालने का सुझाव दिया।
दि13 : न्यायालय बंगाल केंद्रीय बल
पश्चिम बंगाल में सीएपीएफ की तैनाती जारी रखने संबंधी याचिका पर तत्काल सुनवाई नहीं: न्यायालय
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद होने वाली हिंसा को रोकने के लिए, चुनाव समाप्त होने के बाद भी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तैनाती जारी रखने के अनुरोध वाली याचिका पर सोमवार को तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया और कहा कि इस तरह के निर्णय सरकार द्वारा लिए जाते हैं।
प्रादे371 ओडिशा दुर्घटना मौत
ओडिशा के जाजपुर में ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की मौत
जाजपुर, ओडिशा के जाजपुर जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
वि30 ब्रिटेन मालवाहक जहाज आग
यूएई के तट के नजदीक एक मालवाहक जहाज में आग लगी
दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तट के पास सोमवार को एक मालवाहक जहाज में आग लग गई।
वि23 अमेरिका जहाज होर्मुज
अमेरिकी झंडे वाले दो वाणिज्यिक जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे
दुबई, अमेरिकी सेना ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के झंडे वाले दो वाणिज्यिक जहाज "होर्मुज जलडमरूमध्य से सफलतापूर्वक गुजरे हैं।"
अर्थ70 लीड रुपया
रुपया 39 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.23 प्रति डॉलर पर बंद
मुंबई, रुपया सोमवार को 39 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.23 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच वैश्विक बाजारों में अस्थिरता, तेल की कीमतों में उछाल और मुद्रास्फीति और आर्थिक नरमी की आशंकाएं बढ़ने से घरेलू मुद्रा दबाव में है।
अर्थ56 पेट्रोल बिक्री नुकसान
पेट्रोल-डीजल पर घाटे के बावजूद तेल कंपनियों को राहत देने का प्रस्ताव नहींः अधिकारी
नयी दिल्ली, पेट्रोल, डीजल और विमानन ईंधन (एटीएफ) की खुदरा बिक्री पर सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों को हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए वित्तीय समर्थन देने का सरकार के पास फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। सोमवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
खेल21 खेल आईपीएल मुंबई पंड्या
पंड्या पीठ में जकड़न के कारण सुपर जाइंट्स के खिलाफ मुकाबले से बाहर, रोहित की वापसी
मुंबई, खराब फॉर्म से जूझ रहे मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या सोमवार को पीठ में जकड़न के कारण लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ अपनी टीम के करो या मरो के इंडियन प्रीमियर लीग मैच से बाहर हो गए जबकि रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई है।
खेल22 खेल आईपीएल धोनी
धोनी के बारे में जानकारी देना मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर, वह लगातार सुधार कर रहे हैं: सिमंस
नयी दिल्ली, चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने सोमवार को कहा कि दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मैच के लिए टीम के साथ नहीं आए हैं, लेकिन उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।
भाषा
जोहेब माधव
माधव
0405 2155 दिल्ली