हम वंचित वर्गों के छात्रों को स्कूल के बारे में आश्वस्त करने में कैसे मदद करते हैं?
द कन्वरसेशन गोला वैभव
- 01 Apr 2024, 03:53 PM
- Updated: 03:53 PM
(रेबेका जे कोली और एंड्रयू जे. मार्टिन, यूएनएसडब्ल्यू सिडनी)
सिडनी, एक अप्रैल (द कन्वरसेशन) शोध से पता चलता है कि जो छात्र स्कूल में सफल होने की अपनी क्षमता के बारे में आश्वस्त होते हैं, वे शैक्षणिक रूप से अधिक सफल होते हैं।
शोधकर्ता इस आत्मविश्वास के पीछे के विचारों, कार्यों और भावनाओं को ‘‘(एकेडेमिक) शैक्षणिक एजेंसी’’ कहते हैं। मूलतः यह छात्रों की समझ के बारे में है कि क्या वे विशेष चीजें करने में सक्षम हैं जो उन्हें स्कूल में सफल होने में मदद करेंगी। इसमें अध्ययन में दृढ़ता, कठिन अनुभवों (जैसे परीक्षा के समय घबराहट) का सामना करना और स्कूल के नियमों का पालन करना शामिल हो सकता है।
पिछले शोध में सुझाव दिया गया है कि निम्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि वाले छात्र विभिन्न कारणों से उच्च सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि वाले छात्रों की तुलना में स्कूल के बारे में कम आश्वस्त होते हैं। इन कारणों में घर पर कम संसाधन और प्रौद्योगिकी तक कम पहुंच शामिल है।
लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है :
‘सोशल साइकोलॉजी ऑफ एजुकेशन’ में प्रकाशित हमारे हालिया अध्ययन में देखा गया कि निम्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि वाले छात्रों को उनकी स्कूली शिक्षा के बारे में क्या आश्वस्त बनाता है।
हमारा अध्ययन :
छात्रों के आत्मविश्वास को मापने के लिए, हमने न्यू साउथ वेल्स के 421 सरकारी स्कूलों के निम्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि वाले 20,000 से अधिक छात्रों को सर्वेक्षण में शामिल किया।
इस अध्ययन ने हमें शैक्षणिक आत्मविश्वास के पांच अलग-अलग संकेतकों को देखने में सक्षम बनाया जिनमें छात्रों की स्कूली कार्य में सक्षम होने की भावना, यह महसूस करना कि वे स्कूल का हिस्सा हैं, स्कूली कार्य में दृढ़ता, चुनौतियों से उबरने की क्षमता और स्कूल में उचित व्यवहार शामिल है।
इन निष्कर्षों से पता चलता है कि निम्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि वाले छात्रों का एक हिस्सा है जो अपने शैक्षणिक आत्मविश्वास के मामले में संपन्न हैं।
हमारे निष्कर्षों से यह भी पता चलता है कि अपनी क्षमताओं के बारे में आश्वस्त होने वाले छात्रों में शैक्षणिक उपलब्धि का स्तर अधिक होता है।
किस प्रकार की शिक्षण सहायता काम आती है?
हम यह भी जानना चाहते थे कि पढ़ाई का कौन-सा तरीका छात्रों को आश्वस्त महसूस करने में मदद करता है। इसलिए सर्वेक्षण के जरिए हमने यह भी देखा कि क्या छात्रों को विशेष प्रकार का शिक्षण सहयोग मिलता है।
1.) भावनात्मक समर्थन या छात्रों का यह सोचना कि उनके शिक्षक उनकी सीखने और शैक्षणिक प्रगति में रुचि रखते हैं।
2.) अनुदेशात्मक प्रासंगिकता या छात्रों का यह सोचना कि शैक्षणिक सामग्री और कार्य सार्थक हैं।
3.) संगठन और स्पष्टता या छात्रों को स्पष्ट रूप से संगठित पाठ पढ़ाया जाना।
4.) फीडबैक या छात्रों का यह सोचना कि उनके शिक्षण स्पष्ट निर्देश और उपयोगी फीडबैक देते हैं।
5.) कक्षा प्रबंधन या कक्षाओं में छात्रों को स्पष्ट नियमों और उम्मीदों के साथ पढ़ाया जाना।
ये निष्कर्ष महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे दिखाते हैं कि बड़ी संख्या में निम्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि वाले छात्र आश्वस्त हैं। उनका सुझाव है कि शिक्षण सहायता इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
द कन्वरसेशन गोला