रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार
रवि कांत रवि कांत नरेश
- 09 Jan 2026, 09:27 PM
- Updated: 09:27 PM
नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइल से शुक्रवार को रात नौ बजे तक जारी प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं---
प्रादे180 बंगाल ममता लीड रैली
‘आई-पैक’ के कार्यालय पर ईडी की छापेमारी का मकसद तृणमूल की रणनीति को चुराना : ममता
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि आई-पैक के कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी का मकसद 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस की आंतरिक रणनीति को ‘चुराना’ था।
प्रादे156 बंगाल तृणमूल लीड अदालत
अदालत कक्ष में अराजकता के कारण आई-पैक कार्यालय पर छापेमारी संबंधी याचिकाओं की सुनवाई 14 जनवरी तक टली
कोलकाता, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने राजनीतिक परामर्श फर्म ‘आई-पैक’ के कार्यालय और उसके निदेशक प्रतीक जैन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से की गई छापेमारी से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई शुक्रवार को अदालत कक्ष में अनियंत्रित भीड़ के कारण स्थगित कर दी।
दि64 विदेश मंत्रालय भारत अमेरिका लीड व्यापार
मोदी के फोन न करने की वजह से व्यापार समझौता रुकने की अमेरिकी वाणिज्य मंत्री की टिप्पणी गलत : भारत
नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक की इस टिप्पणी को गलत बताया कि दोनों देशों के बीच पिछले साल व्यापार समझौता इसलिए सफल नहीं हो सका क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन नहीं किया।
प्रादे195 हिमाचल बस दूसरी लीड दुर्घटना
हिमाचल : सिरमौर में बस 500 फुट गहरी खाई में गिरी, 12 लोगों की मौत और 35 अन्य यात्री घायल
नाहन, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार दोपहर एक निजी बस के 500 फुट गहरी खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग 35 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे128 उप्र राजनाथ लीड अशोक लेलैंड
उत्तर प्रदेश रक्षा विनिर्माण का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है: राजनाथ सिंह
लखनऊ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने का शुक्रवार को दावा करते हुए कहा कि राज्य में छह स्थानों पर ‘डिफेंस कॉरिडोर’ पर पहले ही 34,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा का निवेश किया जा चुका है, जो हथियारों और गोला-बारूद उत्पादन में भारत की आत्मनिर्भरता की ओर एक निर्णायक बदलाव है।
प्रादे157 उत्तराखंड अंकिता सीबीआई
अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की सिफारिश
देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अंकिता भंडारी प्रकरण की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराये जाने की सिफारिश कर दी।
दि71 पर्यावरण रिपोर्ट प्रदूषित शहर
भारत के 44 फीसदी शहर लंबे समय से वायु प्रदूषण की चपेट में, केवल चार फीसदी एनसीएपी के दायरे में: रिपोर्ट
नयी दिल्ली, भारत के लगभग 44 फीसदी शहर लंबे समय से वायु प्रदूषण की चपेट में हैं, जो इस बात का संकेत है कि यह समस्या अल्पकालिक घटनाओं के बजाय उत्सर्जन स्रोतों से लगातार जारी उत्सर्जन का नतीजा है। ऊर्जा एवं स्वच्छ वायु अनुसंधान केंद्र (सीआरईए) की हालिया विश्लेषण रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी है।
अर्थ39 लीड शेयर
शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट; सेंसेक्स 600 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में
मुंबई, शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 605 अंक नुकसान में रहा जबकि एनएसई निफ्टी में 193 अंक की गिरावट आई। अमेरिकी शुल्क बढ़ने की चिंताओं और वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं के कारण निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।
अर्थ34 विदेशीमुद्रा भंडार
विदेशी मुद्रा भंडार 9.81 अरब डॉलर घटकर 686.80 अरब डॉलर पर
मुंबई, भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि दो जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 9.81 अरब डॉलर घटकर 686.80 अरब डॉलर पर रहा। इससे पिछले सप्ताह कुल भंडार 3.29 अरब डॉलर बढ़कर 696.61 अरब डॉलर पर रहा था।
वि34 ईरान दूसरी लीड प्रदर्शन
ट्रंप को खुश करने के लिए ईरान में प्रदर्शनकारी अपनी ही सड़कों को बर्बाद कर रहे हैं : खामेनेई
दुबई, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार को संकेत दिया कि रात भर नारेबाजी और सड़कों पर मार्च करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सुरक्षा बल कार्रवाई करेंगे। हालांकि, उनका यह बयान शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वालों का समर्थन करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वादे को चुनौती देता है।
वि32 ऑस्कर दूसरी लीड भारतीय फिल्म
ऑस्कर 2026: ‘कांतारा: चैप्टर 1’, ‘तन्वी द ग्रेट’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म की दौड़ में
लॉस एंजिलिस, कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा: ए लीजेंड- चैप्टर 1’ और हिंदी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ सहित चार भारतीय फिल्म ऑस्कर 2026 के सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं। ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ ने यह जानकारी दी
खेल15 खेल बैडमिंटन लीड भारत
सिंधू मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में, सात्विक और चिराग हारे
कुआलालंपुर, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने शुक्रवार को यहां जापान की अकाने यामागुची के चोट के कारण क्वार्टरफाइनल से रिटायर होने के बाद मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली जबकि पुरूष युगल में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी क्वार्टर फाइनल हार गए।
खेल21 खेल आईओए
आईओए ने एनएसएफ को दिए जाने वाले वार्षिक अनुदान को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया
अहमदाबाद, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने शुक्रवार को यहां हुई अपनी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को दी जाने वाली वार्षिक अनुदान राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का निर्णय लिया।
भाषा
रवि कांत रवि कांत