शाम साढ़े छह बजे के मुख्य समाचार
रवि कांत देवेंद्र
- 17 Mar 2024, 06:27 PM
- Updated: 06:27 PM
नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) रविवार को शाम छह बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
दि42 मंत्रिमंडल मोदी मंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों से नई सरकार के पहले 100 दिन के लिए रूपरेखा तैयार करने को कहा
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने कैबिनेट मंत्रियों से नई सरकार के पहले 100 दिनों और अगले पांच साल के लिए एक रूपरेखा तैयार करने को कहा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
दि41 चुनावी बॉण्ड
चुनावी बॉण्ड से भाजपा को मिले 6,986.5 करोड़ रुपये, द्रमुक के लिए फ्यूचर गेमिंग शीर्ष दानदाता
नयी दिल्ली, अब रद्द हो चुके चुनावी बॉण्ड के शीर्ष खरीदार ‘फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज’ ने इसके माध्यम से तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी द्रमुक को 509 करोड़ रुपयों का दान दिया। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से रविवार को यह जानकारी सामने आई।
दि12 ईडी केजरीवाल लीड डीजेबी समन
ईडी ने केजरीवाल को जल बोर्ड से जुड़े धनशोधन के अन्य मामले में समन भेजा
नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन के अन्य मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
दि6 ईडी लीड केजरीवाल समन
आबकारी मामला: ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को नया समन भेजा
नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नया समन जारी कर उन्हें 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
प्रादे16 महाराष्ट्र राहुल भाजपा
भाजपा शोर मचाती है लेकिन उसमें संविधान को बदलने का साहस नहीं है : राहुल गांधी
मुंबई, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘‘शोर बहुत मचाती’’ है लेकिन उसमें संविधान को ‘‘बदलने’’ का साहस नहीं है।
प्रादे58 महाराष्ट्र आरएसएस लीड चुनावी बॉण्ड
चुनावी बॉण्ड एक ‘प्रयोग’, कितना फायदेमंद रहा समय बताएगा: आरएसएस नेता होसबाले
नागपुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने रविवार को कहा कि चुनावी बॉण्ड एक ‘‘प्रयोग’’ है और वक्त आने पर पता चलेगा कि यह कितना फायदेमंद और प्रभावी रहा।
अर्थ8 पेट्रोल दाम
आंध्र प्रदेश और केरल में सबसे महंगा है पेट्रोल, भाजपा शासित मप्र, बिहार भी पीछे नहीं
नयी दिल्ली, देश में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल में पेट्रोल और डीजल सबसे महंगा है। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली और पूर्वोत्तर जैसे छोटे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वाहन ईंधन के दाम सबसे कम हैं। उद्योग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
अर्थ10 वित्त मंत्रालय बैंक
बैंकों से गलत बिक्री रोकने, खाताधारकों के हितों की रक्षा करने को कहा: डीएफएस सचिव
नयी दिल्ली, सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से बीमा उत्पादों की गलत बिक्री रोकने और खाताधारकों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी ने यह बात कही।
खेल5 खेल एथलेटिक्स भारत गुलवीर रिकॉर्ड
गुलवीर ने 10000 मीटर में 16 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा
नयी दिल्ली, एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता एथलीट गुलवीर सिंह ने कैलिफोर्निया के सैन जुआन कैपिस्ट्रानो में द टेन प्रतियोगिता में पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ में 16 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपनी हीट में दूसरा स्थान हासिल किया।
खेल13 खेल आईपीएल कोहली
आईपीएल खेलने के लिए कोहली भारत लौटे, आरसीबी ट्रेनिंग शिविर से जुड़ेंगे
नयी दिल्ली, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने बेटे अकाय के जन्म के बाद रविवार को भारत लौट आये और आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए अपनी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के ट्रेनिंग शिविर में जुड़ने को तैयार हैं।
वि8 पाक इमरान चुनाव
पाकिस्तान के आम चुनाव में जनादेश चुराने वालों के खिलाफ देशद्रोह की कार्यवाही शुरू करें: इमरान खान
इस्लामाबाद, पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने फरवरी में हुए आम चुनाव में कथित तौर पर जनादेश चुराने वाले अधिकारियों के खिलाफ देशद्रोह की कार्यवाही शुरू करने की मांग की है।
‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबरें :
वि7 वॉशिंग मशीन
कपड़े ज्यादा दिन तक चलें, इसके लिए मैं वॉशिंग मशीन की कौनसी सेटिंग का इस्तेमाल कर सकता हूं?
मेलबर्न, पृथ्वी की सतह से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्री काफी सामान्य सामाजिक जीवन जीते हैं। वे अपने कपड़ों को बिना धोए कई दिनों और हफ्तों तक पहने रहते हैं। वे अपने कपड़ों को धोते नहीं हैं, क्योंकि वहां पर पानी की किल्लत है।
वि10 फैशन जलवायु असर
बहुत तेजी से बदल रहा फैशन जलवायु के लिये पैदा कर रहा है संकट
सिडनी, तेजी से बदलते फैशन ने 1990 के दशक से ही लोगों को नवीनतम फैशन के रुझान वाले कपड़े खरीदने में सक्षम बनाया है। लेकिन इसकी वजह से भारी मात्रा में कपड़ों का उत्पादन किया जा रहा है, बेचा जा रहा है, और जल्द ही उन्हें फेंक दिया जा रहा है, जो वैश्विक जलवायु के लिये संकट पैदा कर रहा है।
भाषा
रवि कांत