दिल्ली में सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया, रात में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
संतोष
- 01 May 2026, 10:24 PM
- Updated: 10:24 PM
नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकत तापमान में गिरावट देखी गई और यह 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है।
दिल्लीवासियों को यह राहत बृहस्पतिवार को शहर में हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद मिली है।
मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया था, और देर रात मेघगर्जन के साथ बूंदा-बांदी की भविष्यवाणी की है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग स्थित शहर के मुख्य मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है।
इसी प्रकार पालम में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था, जबकि लोधी रोड वेधशाला में 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम था।
रिज पर अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री कम है, जबकि आयानगर में सामान्य से 5.4 डिग्री कम 35.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
इसी दौरान, दिल्ली के लगभग सभी मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया गया।
पालम में न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम था, जबकि लोधी रोड में न्यूनतम तापमान समान्य से 1.2 डिग्री कम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रिज में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम था। इसी प्रकार आयानगर में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है।
दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम को 119 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के 29 निगरानी केंद्र में एक्यूआई 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया जबकि जबकि 14 केंद्र पर एक्यूआई 'संतोषजनक' रहा। एक केंद्र पर 'बहुत खराब' एक्यूआई दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, 0-50 एक्यूआई ''अच्छा'', 51-100 ''संतोषजनक'', 101-200 ''मध्यम'', 201-300 ''खराब'', 301-400 ''अत्यंत खराब'' और 401-500 ''गंभीर'' माना जाता है।
भाषा धीरज संतोष
संतोष
0105 2224 दिल्ली