अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार:
खारी मनीषा
- 31 Dec 2026, 02:30 PM
- Updated: 02:30 PM
नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बुधवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
खेल4 खेल शतरंज भारत
विश्व ब्लिट्ज: कार्लसन को रिकॉर्ड नौवां खिताब , एरिगेसी को कांस्य
दोहा: विश्व ब्लिट्ज खिताब बरकरार रखने वाले शतरंज स्टार मैग्नस कार्लसन ने कहा कि वह काफी कठिन टूर्नामेंट था और वह खुशकिस्मत रहे कि शुरूआती दौर के खराब प्रदर्शन से उबरकर नौवीं बार खिताब जीत सके ।
वि9 बांग्लादेश जिया जयशंकर अंतिम संस्कार
खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने ढाका पहुंचे जयशंकर
ढाका: विदेश मंत्री एस. जयशंकर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बुधवार को ढाका पहुंचे। दशकों तक बांग्लादेश की राजनीति पर प्रभाव रखने वाली जिया का मंगलवार को ढाका में निधन हो गया।
प्रादे39 एनसीआर सामूहिक बलात्कार लीड गिरफ्तार
फरीदाबाद में चलती कार में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, मामले में दो गिरफ्तार
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में 25 वर्षीय विवाहित महिला के साथ कथित तौर पर चलती वैन में सामूहिक बलात्कार किया गया और बाद में उसे सड़क पर फेंक दिया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
प्रादे30 उप्र राजनाथ अयोध्या
रक्षा मंत्री ने अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई
अयोध्या (उप्र): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी के मौके पर राम मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा मंदिर में धर्म ध्वजा फहराई और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया।
प्रादे11 इसरो एसएसएलवी परीक्षण
इसरो ने श्रीहरिकोटा में एसएसएलवी के तीसरे चरण का स्थैतिक परीक्षण किया
बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) की ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ में लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) के तीसरे चरण के उन्नत संस्करण का सफल स्थैतिक परीक्षण किया है।
दि5 विमानन दिल्ली हवाई अड्डा
दिल्ली हवाई अड्डे पर 148 उड़ानें रद्द
नयी दिल्ली: दिल्ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण बुधवार को कम से कम 148 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 150 से अधिक उड़ानों में देरी हुई।
दि2 ईरान राजदूत सहयोग
आतंकवाद और क्षेत्रीय अस्थिरता पर भारत के साथ सहयोग बढ़ने की संभावना: राजदूत फथली
नयी दिल्ली: भारत में ईरान के नव नियुक्त राजदूत मोहम्मद फथली ने कहा है कि ईरान आतंकवाद रोधी उपायों और क्षेत्रीय अस्थिरता के मुद्दे पर भारत के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है।
वि8 चीन क्वाड राजदूत
क्वाड देशों के राजदूतों ने बीजिंग में की बैठक
बीजिंग: चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) के सदस्य देशों अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के राजदूतों ने बीजिंग में सार्वजनिक रूप से प्रचारित दुर्लभ बैठक की।
अर्थ9 हड़ताल गिग प्रोत्साहन
‘गिग’ कर्मचारियों के हड़ताल के आह्वान के बीच जोमैटो, स्विगी ने अधिक भुगतान की पेशकश की
नयी दिल्ली: खाद्य एवं पेय पदार्थों की ऑनलाइन आपूर्ति करने वाले मंच जोमैटो और स्विगी ने नए साल की पूर्व संध्या पर ‘गिग’ कर्मचारियों के हड़ताल के आह्वान के बीच अपने ‘डिलीवरी पार्टनर’ को अधिक भुततान की पेशकश की है।
अर्थ5 ईयू सीबीएएम जीटीआरआई
‘ईयू का कार्बन कर एक जनवरी से लागू होगा;भारतीय इस्पात,एल्युमीनियम निर्यातकों को नुकसान की आशंका’
नयी दिल्ली: यूरोपीय संघ (ईयू) का कुछ धातुओं पर कार्बन कर (सीबीएएम) एक जनवरी से लागू होने जा रहा है जिससे भारत के इस्पात एवं एल्युमीनियम निर्यात को झटका लग सकता है। आर्थिक शोध संस्थान जीटीआरआई ने बुधवार को यह जानकारी दी।
भाषा खारी