दोपहर तीन बजे तक के मुख्य समाचार
शफीक नरेश
- 03 Dec 2025, 03:20 PM
- Updated: 03:20 PM
नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बुधवार को अपराह्न तीन बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
संसद4 सिंधिया संचार साथी लोप्र
संचार साथी ऐप से न जासूसी संभव है और न होगी: सिंधिया
नयी दिल्ली, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि ‘संचार साथी’ ऐप के माध्यम से न तो जासूसी (स्नूपिंग) संभव है और ना होगी।
दि25 कांग्रेस संचार
भाजपा है ‘भारतीय जासूस पार्टी’, जनता के घरों में घुसने की साजिश है ‘संचार साथी’: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर ‘भारतीय जासूस पार्टी’ होने का आरोप लगाया और दावा किया कि ‘संचार साथी’ ऐप लोगों के घरों में घुसने का षडयंत्र है।
दि29 राहुल जनगणना
मोदी सरकार के पास जाति जनगणना पर ठोस रूपरेखा नहीं, बहुजनों के साथ विश्वासघात: राहुल
नयी दिल्ली, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने निचले सदन में अपने लिखित प्रश्न का सरकार द्वारा दिए गए उत्तर का हवाला देते हुए बुधवार को दावा किया कि मोदी सरकार के पास जाति जनगणना को लेकर कोई ठोस रूपरेखा और योजना नहीं है और यह देश के बहुजनों के साथ खुला विश्वासघात है।
संसद8 फर्जी खबर वैष्णव लोप्र
फर्जी खबरों और डीपफेक पर रोकथाम के लिए नए नियम बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: वैष्णव
नयी दिल्ली, फर्जी खबरों को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि सरकार फर्जी खबरों और एआई जनित डीपफेक वीडियो पर रोकथाम के लिए और इस बाबत संस्थागत प्रणाली बनाने के लिए नए नियम बना रही है।
दि27 दिल्ली अदालत विस्फोट जासिर
लाल किला विस्फोट मामले में आरोपी जासिर बिलाल वानी की हिरासत सात दिन बढ़ाई गयी
नयी दिल्ली, यहां लाल किले के निकट हुए विस्फोट के मामले में आरोपी जासिर बिलाल वानी की एनआईए हिरासत बुधवार को दिल्ली की एक अदालत ने सात दिन के लिये बढ़ा दी।
दि15 दिल्ली एमसीडी उपचुनाव दूसरी लीड नतीजे
एमसीडी उपचुनाव : भाजपा ने सात, ‘आप’ ने तीन वार्ड पर और कांग्रेस ने एक वार्ड पर जीत हासिल की
नयी दिल्ली, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्ड में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सात, आम आदमी पार्टी (आप) ने तीन, जबकि कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने भी एक-एक वार्ड पर जीत दर्ज की।
दि22 न्यायालय लीड निर्वासन
उच्चतम न्यायालय ने मानवीय आधार पर गर्भवती महिला और उसके बच्चे को भारत में प्रवेश की अनुमति दी
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने महीनों पहले बांग्लादेश निर्वासित की गई गर्भवती महिला और उसके आठ साल के बच्चे को ‘मानवीय आधार’ पर भारत में प्रवेश की बुधवार को अनुमति दे दी।
दि18 विमानन हवाई अड्डे
हवाई अड्डों पर ‘चेक-इन’ प्रणालियों में दिक्कत आयी, उड़ानों में विलंब
नयी दिल्ली, तकनीकी खराबी के कारण बुधवार सुबह विभिन्न हवाई अड्डों पर ‘चेक-इन’ प्रणालियों में समस्या आई। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
दि30 पर्यावरण वायु गुणवत्ता निर्देश
केंद्र ने उद्योगों को 31 दिसंबर तक उत्सर्जन निगरानी प्रणाली स्थापित करने की चेतावनी दी
नयी दिल्ली, केंद्र ने लगातार खतरनाक वायु गुणवत्ता के बीच बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के अधिकारियों को 31 दिसंबर तक वास्तविक समय में उत्सर्जन निगरानी प्रणाली और वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों को स्थापित न करने पर अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया।
वि7 अमेरिका ट्रंप भारत पाक रूबियो
ट्रंप को भारत-पाकिस्तान जैसे मुश्किल शांति समझौते कराने के लिए श्रेय मिलना चाहिए: रूबियो
न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने “भारत-पाकिस्तान जैसे मुश्किल” शांति समझौतों समेत कई शांति समझौते कराए हैं और वह देश की विदेश नीति को नया रूप देने के लिए “खास श्रेय” के हकदार हैं।
अर्थ11 रुपया दोपहर
रुपया कारोबार के दौरान 90.25 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर
मुंबई, रुपया बुधवार को कारोबार के दौरान 29 पैसे टूटकर 90.25 प्रति डॉलर के सबसे निचले स्तर पर आ गया। विदेशी पूंजी की निकासी और बैंकों की ओर से डॉलर की सतत खरीद के बीच घरेलू मुद्रा दबाव में रही।
खेल14 खेल भारत लीड टीम
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में वापसी करेंगे गिल
रायपुर, भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट से उबर गए हैं और वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में उप कप्तान के रूप में टीम में वापसी करेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
भाषा
शफीक