शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार
सिम्मी देवेंद्र
- 21 Aug 2025, 06:54 PM
- Updated: 06:54 PM
नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
संसद26 लीड अनिश्चितकालीन स्थगित लोस रास
मानसून सत्र चढ़ा एसआईआर पर हंगामे की भेंट : लोस की उत्पादकता रही 31 फीसदी, रास की 39 प्रतिशत
नयी दिल्ली: संसद का मानसून सत्र बृहस्पतिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया और इस दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण लगातार गतिरोध बना रहा। इसके कारण लोकसभा की उत्पादकता जहां महज 31 घंटे प्रतिशत रही वहीं राज्यसभा में यह 39 फीसदी रही।
संसद23 उपराष्ट्रपति विपक्ष दूसरी लीड उम्मीदवार
उपराष्ट्रपति चुनाव : विपक्ष के उम्मीदवार रेड्डी ने नामांकन दाखिल किया
नयी दिल्ली: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल किया और कहा कि यह चुनाव एक ऐसे भारत की अवधारणा की अभिपुष्टि के लिए है, जहां संसद निष्ठापूर्वक कार्य करे, असहमति का सम्मान किया जाए और संस्थाएं स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से लोगों की सेवा करें।
दि28 अंतरिक्ष शुक्ला
जल्द ही कोई हमारी धरती से, हमारे रॉकेट से अंतरिक्ष की यात्रा करेगा: शुभांशु शुक्ला
नयी दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की सफल यात्रा से उत्साहित भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने बृहस्पतिवार को उम्मीद जताई कि जल्द ही कोई “हमारे अपने कैप्सूल से, हमारे रॉकेट से, हमारी धरती से” अंतरिक्ष की यात्रा करेगा।
दि18 दिल्ली मुख्यमंत्री सुरक्षा लीड सीआरपीएफ
केंद्र ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की
नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद उन्हें ‘जेड’ श्रेणी की ‘वीआईपी’ सुरक्षा प्रदान की है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे36 गोवा मंत्रिमंडल मंत्री
गोवा: पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, तावडकर ने मंत्री पद की शपथ ली
पणजी : गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक रमेश तावडकर ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाले राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली।
प्रादे32 हरियाणा शिक्षिका मौत अंतिम संस्कार
हरियाणा: शिक्षिका का अंतिम संस्कार किया गया, भिवानी में मोबाइल इंटरनेट पर रोक एक दिन के लिए बढ़ी
चंडीगढ़: हरियाणा के भिवानी में बृहस्पतिवार को 19 वर्षीय शिक्षिका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शिक्षिका की मौत के मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गयी है।
वि21 अमेरिका भारत हेली भारत के साथ अमेरिका को 'मूल्यवान स्वतंत्र, लोकतांत्रिक' साझेदार जैसा व्यवहार करना चाहिए: निक्की
न्यूयॉर्क: रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली ने कहा है कि अमेरिका की प्राथमिकता भारत के साथ संबंधों में आ रही गिरावट को रोकने की होनी चाहिए और इस बात पर जोर दिया कि नयी दिल्ली को एक ‘‘मूल्यवान स्वतंत्र और लोकतांत्रिक’’ साझेदार के रूप में देखा जाना चाहिए।
वि16 रूस जयशंकर लावरोव
जयशंकर ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा के लिए रूसी विदेश मंत्री लावरोव से मुलाकात की
मॉस्को: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने और वर्ष के अंत में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारी के लिए बृहस्पतिवार को अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात की।
वि13 अमेरिका दूसरी लीड गिरफ्तार
बेटे की हत्या करके अमेरिका से भागी महिला भारत में गिरफ्तार, एफबीआई की सूची में थी शामिल
न्यूयॉर्क:अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई की '10 सर्वाधिक वांछित भगोड़ों' की सूची में शामिल एक महिला को छह वर्षीय बेटे की हत्या के आरोप में भारत में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अर्थ43 लीड सेबी
आईपीओ लाने वाली कंपनियों के लिए नया मंच लाने, शेयर वायदा कारोबार की अवधि बढ़ाने की योजना:सेबी
मुंबई: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने बृहस्पतिवार को कहा कि बाजार नियामक एक विनियमित मंच पेश कर सकता है, जहां आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने वाली कंपनियां सूचीबद्ध होने से पहले कुछ खुलासे करने के बाद कारोबार कर सकेंगी।
अर्थ44 जीएसटी लीड दर
मंत्रिसमूह ने जीएसटी में बदलाव के प्रस्ताव को मंजूरी दी, राजस्व को लेकर विपक्ष शासित राज्य ‘आशंकित’
नयी दिल्ली: विभिन्न राज्यों के मंत्रियों के एक समूह ने बृहस्पतिवार को केंद्र के जीएसटी दरों में कटौती के माध्यम से अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था में व्यापक सुधारों को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी, लेकिन कुछ विपक्षी दल शासित राज्य यह जानना चाहते हैं कि इस कदम से होने वाले राजस्व नुकसान और उसकी भरपाई कैसे की जाएगी।
खेल15 खेल मंत्रालय दूसरी लीड नीति पाकिस्तान से द्विपक्षीय खेल नहीं, लेकिन क्रिकेट टीम को एशिया कप खेलने से नहीं रोकेंगे : खेल मंत्रालय
नयी दिल्ली: खेल मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पहली बार लाई गई नयी नीति के तहत भारत और पाकिस्तान किसी भी द्विपक्षीय खेल प्रतियोगिता में तटस्थ स्थान पर भी नहीं खेलेंगे लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने कई टीमों के एशिया कप में खेलने से नहीं रोका जाएगा।
खेल17 खेल कुश्ती अंडर-20 विश्व भारत
श्रुति, सारिका और काजल अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में
समोकोव (बुल्गारिया): भारत ने अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की महिला स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन जारी रखा जिसमें पहलवान श्रुति, सारिका और काजल ने बृहस्पतिवार को अपने भार वर्गों के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
भाषा सिम्मी