शाम छह बजे के मुख्य समाचार
शुभम प्रशांत
- 07 Dec 2025, 06:15 PM
- Updated: 06:15 PM
नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि16 संसद वंदे मातरम्
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा शुरू करेंगे
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सोमवार को लोकसभा में चर्चा की शुरुआत करेंगे। इसमें राष्ट्रीय गीत के बारे में कई महत्वपूर्ण और अज्ञात पहलुओं के सामने आने की संभावना है।
प्रादे76 गोवा नाइटक्लब लीड आग
गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत, सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन का संदेह
पणजी, उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार आधी रात के बाद भीषण आग लग जाने से 25 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए।
प्रादे93 गोवा नाइटक्लब आग लीड जांच
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, सरपंच हिरासत में
पणजी, गोवा में पुलिस ने ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब के दो मालिकों, उसके प्रबंधक और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की और अरपोरा-नागोवा पंचायत के सरपंच को हिरासत में लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
दि12 इंडिगो लीड उड़ान
इंडिगो रविवार को करेगा 1650 उड़ानों का संचालन, 650 उड़ान रद्द
मुंबई, इंडिगो रविवार को अपनी 2,300 दैनिक घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में से 1,650 उड़ान का संचालन कर रही है जबकि 650 उड़ान रद्द कर दी गई हैं। विमानन कंपनी ने यह जानकारी दी।
दि22 कांग्रेस संसद बहस
राहुल, प्रियंका चुनाव सुधार और वंदे मातरम् पर लोकसभा में बहस में हिस्सा लेंगे
नयी दिल्ली, लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई और प्रियंका गांधी वाद्रा सोमवार को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा में भाग लेंगे, जबकि विपक्ष के नेता राहुल गांधी अगले दिन चुनाव सुधारों पर बोलेंगे।
वि13 चीन भारत वाणिज्य दूतावास
भारत ने शंघाई में अपने वाणिज्य दूतावास के अत्याधुनिक भवन का उद्घाटन किया
बीजिंग, भारत ने शंघाई स्थित अपने वाणिज्य दूतावास के नए अत्याधुनिक भवन का रविवार को उद्घाटन किया।
अर्थ18 इंडिगो एल्बर्स
धीरे-धीरे हम सामान्य स्थिति की ओर लौट रहे हैं: इंडिगो सीईओ
नयी दिल्ली, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने रविवार को कहा कि एयरलाइन रविवार को लगभग 1,650 उड़ानें संचालित करेगी और धीरे-धीरे हम सामान्य स्थिति की ओर लौट रहे हैं।
खेल16 खेल लीड मंधाना
मंधाना और पलाश ने रिश्ता खत्म करने की घोषणा की, निजता बनाए रखने की अपील की
नयी दिल्ली, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने रविवार को घोषणा की कि उनकी शादी रद्द कर दी गई है तथा उन्होंने प्रशंसकों और मीडिया से अटकलों पर विराम लगाने का आग्रह किया, जबकि संगीतकार पलाश मुछाल ने पुष्टि की कि उन्होंने रिश्ते से आगे बढ़ने का फैसला किया है।
द कन्वरसेशन के साथ विशेष अनुबंध के तहत जारी खबरें
वि10 कानून सजा मलाल
आपराधिक सजा जरूरी लेकिन कैसे पता चलेगा कि आरोपी को पछतावा है या नहीं
सिडनी, कानून से जुड़ी कोई भी फिल्म या फिर वेब सीरिज पांच प्रमुख बिंदुओं के इर्द-गिर्द घूमती है, अपराध, गिरफ्तारी, याचिका, फैसला और अपराधी द्वारा किये गये कृत्य पर उसका भावनात्मक पहलू।
वि15 घरेलू हिंसा अवसादरोधी दवा
पुरुषों को अवसादरोधी दवा देने से घरेलू हिंसा से निपटने में मदद मिल सकती है : अध्ययन
सिडनी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अप्रैल 2024 में, घरेलू और पारिवारिक हिंसा को एक 'राष्ट्रीय संकट' घोषित करते हुए इसकी रोकथाम पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की थी।
भाषा
शुभम