रात साढे दस बजे तक के मुख्य समाचार
रंजन अविनाश
- 17 May 2025, 10:41 PM
- Updated: 10:41 PM
नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइलों से शनिवार को रात 10:30 बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं-
दि20 भारत-पाक सरकार दूसरी लीड प्रतिनिधिमंडल
आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने के संदेश के साथ सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कई देशों का दौरा करेंगे
नयी दिल्ली, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने का भारत का संदेश लेकर सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रमुख साझेदार देशों के दौरे पर जाएंगे, जिनमें से चार प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व सत्तारूढ़ दलों के नेता, जबकि तीन की अगुवाई विपक्षी दलों के नेता करेंगे।
दि50 भारत पाक राहुल लीड जयशंकर
सरकार ने सैन्य कार्रवाई की शुरुआत में ही पाकिस्तान को सूचित किया, यह अपराध है: राहुल
नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि सरकार ने "ऑपरेशन सिंदूर" की शुरुआत के समय ही पाकिस्तान को इस बारे में सूचित किया, जो एक अपराध है।
भारत पाक लीड ओवैसी
पाकिस्तान मानवता के लिए बना खतरा : सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सदस्य के रूप में ओवैसी का संदेश
हैदराबाद, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि आतंकवाद को प्रायोजित करने का पाकिस्तान का लंबा इतिहास है और यह देश मानवता के लिए खतरा बन गया है।
दि37 दिल्ली लीड एमसीडी नया दल
‘आप’ से असंतुष्ट दिल्ली नगर निगम के 13 पार्षदों ने बनाई नयी राजनीतिक पार्टी
नयी दिल्ली, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में आम आदमी पार्टी (आप) को झटका देते हुए 13 पार्षदों ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया तथा विकास कार्य ठप होने और आंतरिक असंतोष बढ़ने का हवाला देते हुए एक नया संगठन ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ बनाने की घोषणा की।
वि17 इजराइल गाजा लीड युद्ध
इजराइल ने हमास पर बंधकों को रिहा करने का दबाव बनाने के लिए गाजा में नया सैन्य अभियान शुरू किया
यरुशलम, इजराइल ने शनिवार को कहा कि उसने शेष बंधकों को रिहा करने के लिए हमास पर दबाव बनाने के वास्ते गाजा पट्टी में एक नया सैन्य अभियान शुरू किया है। गाजा में कई दिनों तक चले गहन हमलों के बाद रक्षा मंत्री ने शनिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे161 मप्र भारत-पाकिस्तान भाजपा विधायक
भाजपा विधायक का दावा, पाकिस्तान को नष्ट कर दिया गया होता लेकिन संरा ने लड़ाई रुकवा दी
रीवा (मप्र), मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने विवादास्पद दावा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य हमले संयुक्त राष्ट्र के ‘आदेश’ के कारण रोके गए।
प्रादे80 हरियाणा यूट्यूबर जासूसी
हरियाणा की यूट्यूबर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार
चंडीगढ़, हरियाणा की एक यूट्यूबर को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे87 कर्नाटक व्यापार तुर्किये अजरबैजान
बेंगलुरु: कपड़े के थोक व्यापारियों ने तुर्किये और अजरबैजान से आयात-निर्यात रोका
बेंगलुरु, बेंगलुरु होलसेल क्लॉथ मर्चेंट्स एसोसिएशन (बीडब्ल्यूसीएमए) ने तुर्किये और अजरबैजान के साथ सभी कपड़ा आयात-निर्यात संबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया है। यह कदम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद दोनों देशों द्वारा पाकिस्तान का समर्थन किए जाने के विरोध में उठाया गया है।
दि17 भारतपाक कांग्रेस थरूर
थरूर पर कटाक्ष: कांग्रेस में होने और कांग्रेस का होने में फर्क
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने विदेश जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शशि थरूर के शामिल होने की घोषणा के बाद उन पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए शनिवार को कहा कि ‘‘कांग्रेस में होने और कांग्रेस का होने में जमीन-आसमान का फर्क है।’’
वि5 अमेरिका ट्रंप भारत
भारत- पाकिस्तान मामले में ‘‘बड़ी सफलता’’ हासिल की जिसका उचित श्रेय मुझे कभी नहीं दिया जाएगा: ट्रंप
न्यूयॉर्क, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान से बातचीत करना और उन्हें (पूर्ण युद्ध) के कगार से वापस लाना उनकी इतनी ‘‘बड़ी सफलता’’ है कि उसका उचित श्रेय उन्हें कभी नहीं मिल सकेगा।
वि21 पाक भारत आतंक मुरीदके
पाकिस्तान सरकार ने भारत के हमले में नष्ट हुए जेयूडी मुख्यालय के पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया
लाहौर, पाकिस्तान सरकार ने भारत के हमले में नष्ट जेयूडी मुख्यालय मुरीदके स्थित मस्जिद का पुनर्निर्माण कराने का आश्वासन दिया है। पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग ने शनिवार को यह जानकारी दी।
भाषा रंजन