शाम छह बजे के मुख्य समाचार
दिलीप
- 08 May 2026, 06:13 PM
- Updated: 06:13 PM
नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से शुक्रवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
प्रादे99 बंगाल भाजपा लीड मुख्यमंत्री
शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री
कोलकाता, भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए, जिससे उनके राज्य में भाजपा की ओर से पहले मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया।
प्रादे104 तमिलनाडु लीड टीवीके
तमिलनाडु में सरकार गठन : विजय को मिला भाकपा और माकपा का समर्थन, फिर से राज्यपाल से मिलेंगे
चेन्नई, तमिलनाडु में नयी सरकार बनाने के लिए आवश्यक संख्या बल जुटाने का प्रयास कर रही अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके की राह शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के समर्थन देने की घोषणा से आसान हो गई तथा नवगठित दल के संस्थापक राज्यपाल से आज शाम को फिर से मिलने वाले हैं।
दि26 कांग्रेस केरल
कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने केरल के विधायकों की राय संबंधी रिपोर्ट खरगे को सौंपी
नयी दिल्ली, केरल में कांग्रेस विधायक दल के नेता के चयन के लिए विधायकों की राय लेने के बाद पार्टी के दोनों पर्यवेक्षकों अजय माकन और मुकुल वासनिक ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप दी।
दि37 द्रमुक लोस
कांग्रेस के साथ गठबंधन खत्म होने के बाद द्रमुक ने लोकसभा में अलग बैठने की व्यवस्था का आग्रह किया
नयी दिल्ली, द्रविड़ मुनेत्र कषग्रम (द्रमुक) ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया कि सदन में उसके सदस्यों के बैठने की व्यवस्था में बदलाव किया जाए, क्योंकि कांग्रेस के साथ गठबंधन खत्म होने के बाद उसके साथ बैठना उचित नहीं होगा।
प्रादे116 बिहार लीड छात्र प्रदर्शन
बीपीएससी 'टीआरई-4' परीक्षा में देरी के विरोध में प्रदर्शनरत विद्यार्थियों पर पुलिस का बल प्रयोग
पटना, बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई)-4 की अधिसूचना जारी करने में हो रही देरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों को तितर-बितर करने के लिए पटना पुलिस ने शुक्रवार को बल प्रयोग किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि30 हंटा वायरस आईसीएमआर एनआईवी
भारत को हंटा वायरस से तत्काल कोई सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरा नहीं : एनआईवी प्रमुख
नयी दिल्ली, एक क्रूज जहाज पर दो भारतीय नागरिकों के कथित तौर पर हंटा वायरस से संक्रमित होने की चिंताओं के बीच, आईसीएमआर के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) के निदेशक डॉ. नवीन कुमार ने शुक्रवार को कहा कि ये मामले अलग-थलग प्रतीत होते हैं और भारत के लिए तत्काल कोई सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरा नहीं है।
दि21 न्यायालय लखीमपुर लीड मिश्रा
लखीमपुर खीरी हिंसा मामला: न्यायालय ने गवाहों को पेश न किए जाने पर अप्रसन्नता जताई
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा और अन्य के खिलाफ 2021 के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुनवाई के दौरान गवाहों को पेश न किए जाने पर शुक्रवार को अप्रसन्नता व्यक्त की।
प्रादे31 : महाराष्ट्र टीसीएस मामला गिरफ्तार
टीसीएस यौन उत्पीड़न व जबरन धर्मांतरण मामला: आरोपी निदा खान छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार
नासिक, आईटी कंपनी टीसीएस की नासिक इकाई में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण से जुड़े मामले की आरोपी निदा खान को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे63 तेलंगाना आईपीएस पत्नी लीड हत्या
हैदराबाद में सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी की पत्नी की हत्या
हैदराबाद, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी विनय रंजन राय की पत्नी की कथित तौर पर बृहस्पतिवार रात यहां एक नेपाली गिरोह ने घरेलू सहायिका की मदद से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
वि12 : अमेरिका अदालत लीड शुल्क
अमेरिकी संघीय अदालत ने ट्रंप के 10 प्रतिशत वैश्विक शुल्क को 'अवैध' करार दिया
वाशिंगटन, अमेरिका की एक संघीय अदालत ने देश के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय 'व्हाइट हाउस' को एक और झटका देते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए 10 प्रतिशत वैश्विक शुल्क को ''अवैध'' और ''कानून द्वारा अनधिकृत'' करार देते हुए खारिज कर दिया है।
अर्थ24 पेट्रोलियम कंपनी नुकसान
सार्वजनिक पेट्रोलियम कंपनियों को मध्य मार्च से अब तक 30,000 करोड़ रुपये का नुकसान
नयी दिल्ली, पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों को मध्य मार्च से अब तक लगभग 30,000 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
खेल6 : खेल बीसीसीआई एसीयू लीड निर्देश
खिलाड़ियों के कमरों में अनधिकृत प्रवेश पर रोक, बीसीसीआई ने हनी ट्रैप, सुरक्षा जोखिम के प्रति चेताया
नयी दिल्ली, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने संभावित 'हनी ट्रैप, कानूनी दायित्व और सुरक्षा जोखिमों' के प्रति आगाह करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ के सदस्यों और टीम अधिकारियों के होटल के कमरों में अनधिकृत लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि बोर्ड की भ्रष्टाचार विरोधी इकाई (एसीयू) ने 'दुर्व्यवहार और प्रोटोकॉल के उल्लंघन' की घटनाओं को उजागर किया था।
'द कन्वरसेशन' से अनुबंध के तहत जारी खबरें :
वि17 ईरान तेल डॉलर
ईरान चीनी युआन में तेल शुल्क चाहता है- क्या अमेरिकी पेट्रोडॉलर की शक्ति घट रही है?
ऑकलैंड, ईरान और अमेरिका द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में लगाए गए अवरोधों के बीच पिछले कुछ हफ्तों से जारी तनाव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह संकीर्ण समुद्री मार्ग इस संघर्ष के परिणाम में निर्णायक भूमिका निभा रहा है।
भाषा
शफीक दिलीप
दिलीप
0805 1813 दिल्ली