मुख्य समाचार रात नौ बजे
रवि कांत माधव
- 11 Apr 2024, 09:11 PM
- Updated: 09:11 PM
नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) भाषा की अलग-अलग फाइल से बृहस्पतिवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं-
प्रादे32 हरियाणा दूसरी लीड दुर्घटना
हरियाणा में स्कूल बस पलटने से छह बच्चों की मौत, लगभग 20 घायल
चंडीगढ़, हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक बस के पलट जाने से छह विद्यार्थियों की मौत हो गई और करीब 20 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
चुनाव42 लोस चुनाव उत्तराखंड लीड मोदी
मोदी सरकार ने 10 साल में देश को कई गुना मजबूत किया: प्रधानमंत्री
ऋषिकेश, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को जनता से एक बार फिर देश में एक स्थिर सरकार देने का आह्वान किया और कहा कि उनके नेतृत्व वाली मजबूत सरकार ने पिछले 10 वर्षों में देश को पहले के मुकाबले कई गुना मजबूत किया है।
चुनाव62 लोस चुनाव राजस्थान लीड राहुल
देश का किसान एमएसपी और युवा रोजगार मांग रहा, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं: राहुल गांधी
जयपुर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के किसान अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और युवा रोजगार मांग रहे हैं, महिलाएं महंगाई से राहत चाहती हैं, लेकिन उनका कोई सुनने वाला नहीं है।
चुनाव58 लोस चुनाव राजस्थान लीड मोदी
भ्रष्टाचारियों को जेल जाना पड़ेगा, ये मोदी की गारंटी है : प्रधानमंत्री मोदी
जयपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, ये ‘मोदी की गारंटी’ है।
दि32 भाजपा तीसरी लीड गुप्ता शामिल
भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता रोहन गुप्ता
नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस पर ‘अपमान’ और ‘चरित्र हनन’ का आरोप लगाते हुए पिछले महीने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
चुनाव67 लोस चुनाव राजस्थान राहुल लीड सभा
प्रधानमंत्री और भाजपा चुनावी बॉण्ड के जरिए भ्रष्टाचार में लिप्त: राहुल गांधी
जयपुर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा चुनावी बॉन्ड के जरिये देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार करने में लिप्त हैं।
दि43 सीबीआई आबकारी दूसरी लीड कविता
सीबीआई ने आबकारी ‘घोटाले’ से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में बीआरएस नेता कविता को गिरफ्तार किया
नयी दिल्ली, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे25 बंगाल लीड ममता
हम सीएए, एनआरसी और समान नागरिक संहिता को स्वीकार नहीं करेंगे : ममता बनर्जी
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह राज्य में संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और समान नागरिक संहिता लागू नहीं होने देंगी।
चुनाव45 लोस चुनाव यशवंत साक्षात्कार
भाजपा के भ्रष्टाचार के उदाहरण हैं नोटबंदी और चुनावी बॉण्ड: यशवंत सिन्हा
नयी दिल्ली, चुनावी बॉण्ड को बड़ा घोटाला और नोटबंदी को काले धन को सफेद में बदलने का तरीका करार देते हुए पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने भ्रष्ट कृत्यों पर गोपनीयता की चादर ढक देती है और उम्मीद करती है कि लोगों को उनके बारे में कभी पता नहीं चलेगा।
चुनाव35 कांग्रेस थरूर साक्षात्कार
चुनावों में दक्षिण में भाजपा के ‘अनुकरणीय’ प्रदर्शन का दावा उसके दुष्प्रचार तंत्र का नतीजा : थरूर
नयी दिल्ली/तिरुवनंतपुरम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनावों में दक्षिण भारत में मजबूत प्रदर्शन के भाजपा के दावे को उसके “दुष्प्रचार” का परिणाम बताया और कहा कि सत्ताधारी दल उत्तर में साम्प्रदायिकता, धार्मिक विभाजन और मूलनिवासी सामाजिक विभाजन जैसे जो विमर्श गढ़ता है, वे वहां लागू नहीं होते।
दि37 चुनावी बॉण्ड एसबीआई लीड आरटीआई
एसबीआई ने आरटीआई अधिनियम के तहत चुनावी बॉण्ड के विवरण का खुलासा करने से इनकार किया
नयी दिल्ली, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ‘सूचना का अधिकार’ (आरटीआई) अधिनियम के तहत निर्वाचन आयोग (ईसी) को दिए गए चुनावी बॉण्ड के विवरण का खुलासा करने से इनकार कर दिया, भले ही रिकॉर्ड आयोग की वेबसाइट पर सार्वजनिक हो चुका है। बैंक ने दावा किया है कि यह वायदे के अनुरूप संभालकर रखी गई व्यक्तिगत जानकारी है।
अर्थ37 आरबीआई-निवेश
सरकार के बुनियादी ढांचे पर जोर से निवेश को मिलेगी गति: आरबीआई रिपोर्ट
मुंबई, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है कि सरकार के बुनियादी ढांचे पर जोर के साथ कारोबार को लेकर भरोसा बढ़ने से निवेश चक्र में सतत आधार पर पुनरुद्धार हो सकता है।
अर्थ27 एप्पल स्पाइवेयर अलर्ट
एप्पल ने पेगासस जैसे स्पाइवेयर हमलों को लेकर उपयोगकर्ताओं को आगाह किया
नयी दिल्ली, आईफोन विनिर्माता एप्पल ने अपने उपयोगकर्ताओं को पेगासस जैसे परिष्कृत स्पाइवेयर हमलों को लेकर आगाह करते हुए कहा है कि सीमित संख्या में लोगों को इनका निशाना बनाया जा रहा है।
वि17 चीन भारत मोदी प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी पर चीन ने कहा, ‘मजबूत और स्थिर संबंध’ साझा हितों की पूर्ति करते हैं
बीजिंग, चीन ने बृहस्पतिवार को सीमा विवाद से जुड़ी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ‘मजबूत और स्थिर संबंध’ चीन और भारत के साझा हितों की पूर्ति करते हैं।
वि22 यूक्रेन दूसरी लीड अनिवार्य सैन्य भर्ती कानून
यूक्रेन : लंबी जद्दोजहद के बाद सेना में अनिवार्य भर्ती संबंधी विवादास्पद कानून को मिली मंजूरी
कीव, यूक्रेन की संसद ने सेना में नये रंगरूट की अनिवार्य भर्ती के तौर-तरीकों को तय करने संबंधी एक विवादास्पद कानून को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी।
खेल19 खेल बैडमिंटन लीड भारत
सिंधू और प्रणय हारे, बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती समाप्त
निंगबो (चीन), दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और एच एस प्रणय के गुरुवार को यहां अपने प्री क्वार्टरफाइनल में बाहर होने से बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी।
खेल14 खेल कुश्ती एशियाई भारत
उदित सीनियर एशियाई चैम्पियनशिप में पहला स्वर्ण पदक जीतने से एक कदम दूर
बिश्केक (किर्गिस्तान), युवा पहलवान उदित पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा के फाइनल में पहुंचकर सीनियर एशियाई चैम्पियनशिप में अपना पहला खिताब जीतने की ओर बढ़ रहे हैं जबकि तीन अन्य भारतीय कांस्य पदक प्लेऑफ मुकाबले में पहुंचे।
भाषा
रवि कांत