मुख्य समाचार शाम छह बजे
रवि कांत पवनेश
- 11 Apr 2024, 06:24 PM
- Updated: 06:24 PM
नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) भाषा की अलग-अलग फाइल से बृहस्पतिवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं-
प्रादे32 हरियाणा दूसरी लीड दुर्घटना
हरियाणा में स्कूल बस पलटने से छह बच्चों की मौत, लगभग 20 घायल
चंडीगढ़, हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक बस के पलट जाने से छह विद्यार्थियों की मौत हो गई और करीब 20 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
चुनाव42 लोस चुनाव उत्तराखंड लीड मोदी
मोदी सरकार ने 10 साल में देश को कई गुना मजबूत किया: प्रधानमंत्री
ऋषिकेश, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को जनता से एक बार फिर देश में एक स्थिर सरकार देने का आह्वान किया और कहा कि उनके नेतृत्व वाली मजबूत सरकार ने पिछले 10 वर्षों में देश को पहले के मुकाबले कई गुना मजबूत किया है।
चुनाव32 लोस चुनाव राजस्थान राहुल
ये संविधान व लोकतंत्र को बचाने का चुनाव : राहुल गांधी
जयपुर, केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के सामने दो सबसे बड़े मुद्दे बेरोजगारी व महंगाई हैं लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये आम चुनाव देश के संविधान व लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।
दि32 भाजपा तीसरी लीड गुप्ता शामिल
भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता रोहन गुप्ता
नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस पर ‘अपमान’ और ‘चरित्र हनन’ का आरोप लगाते हुए पिछले महीने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
प्रादे25 बंगाल लीड ममता
हम सीएए, एनआरसी और समान नागरिक संहिता को स्वीकार नहीं करेंगे : ममता बनर्जी
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह राज्य में संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और समान नागरिक संहिता लागू नहीं होने देंगी।
चुनाव45 लोस चुनाव यशवंत साक्षात्कार
भाजपा के भ्रष्टाचार के उदाहरण हैं नोटबंदी और चुनावी बॉण्ड: यशवंत सिन्हा
नयी दिल्ली, चुनावी बॉण्ड को बड़ा घोटाला और नोटबंदी को काले धन को सफेद में बदलने का तरीका करार देते हुए पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने भ्रष्ट कृत्यों पर गोपनीयता की चादर ढक देती है और उम्मीद करती है कि लोगों को उनके बारे में कभी पता नहीं चलेगा।
चुनाव35 कांग्रेस थरूर साक्षात्कार
चुनावों में दक्षिण में भाजपा के ‘अनुकरणीय’ प्रदर्शन का दावा उसके दुष्प्रचार तंत्र का नतीजा : थरूर
नयी दिल्ली/तिरुवनंतपुरम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनावों में दक्षिण भारत में मजबूत प्रदर्शन के भाजपा के दावे को उसके “दुष्प्रचार” का परिणाम बताया और कहा कि सत्ताधारी दल उत्तर में साम्प्रदायिकता, धार्मिक विभाजन और मूलनिवासी सामाजिक विभाजन जैसे जो विमर्श गढ़ता है, वे वहां लागू नहीं होते।
दि29 सीबीआई आबकारी लीड कविता
सीबीआई ने आबकारी ‘घोटाले’ से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में बीआरएस नेता कविता को गिरफ्तार किया
नयी दिल्ली, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि25 न्यायालय सोशल मीडिया
सोशल मीडिया मंचों का दुरुपयोग चिंता का विषय : न्यायालय
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने अदालतों में विचाराधीन मामलों पर संदेशों, टिप्पणियों और आलेखों के जरिए सोशल मीडिया मंचों का दुरुपयोग होने पर चिंता जताई है।
अर्थ21 अडाणी नवीकरणीय ऊर्जा पार्क
खावड़ा उर्जा पार्क में 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी अडाणी ग्रीन एनर्जी
खावड़ा (गुजरात), देश की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड गुजरात में कच्छ के खावड़ा में 30 मेगावाट स्वच्छ बिजली के उत्पादन के लिए लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक विनीत जैन ने यह जानकारी दी।
अर्थ27 एप्पल स्पाइवेयर अलर्ट
एप्पल ने पेगासस जैसे स्पाइवेयर हमलों को लेकर उपयोगकर्ताओं को आगाह किया
नयी दिल्ली, आईफोन विनिर्माता एप्पल ने अपने उपयोगकर्ताओं को पेगासस जैसे परिष्कृत स्पाइवेयर हमलों को लेकर आगाह करते हुए कहा है कि सीमित संख्या में लोगों को इनका निशाना बनाया जा रहा है।
वि17 चीन भारत मोदी प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी पर चीन ने कहा, ‘मजबूत और स्थिर संबंध’ साझा हितों की पूर्ति करते हैं
बीजिंग, चीन ने बृहस्पतिवार को सीमा विवाद से जुड़ी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ‘मजबूत और स्थिर संबंध’ चीन और भारत के साझा हितों की पूर्ति करते हैं।
वि22 यूक्रेन दूसरीलीड अनिवार्य सैन्य भर्ती कानून
यूक्रेन : लंबी जद्दोजहद के बाद सेना में अनिवार्य भर्ती संबंधी विवादास्पद कानून को मिली मंजूरी
कीव, यूक्रेन की संसद ने सेना में नये रंगरूट की अनिवार्य भर्ती के तौर-तरीकों को तय करने संबंधी एक विवादास्पद कानून को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी।
खेल17 खेल बैडमिंटन भारत
सिंधू बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टरफाइनल में हारी
निंगबो (चीन), दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू गुरुवार को यहां बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टरफाइनल में छठी वरीयता प्राप्त चीन की हान युए को कड़ी चुनौती देने के बावजूद हार गयीं।
खेल14 खेल कुश्ती एशियाई भारत
उदित सीनियर एशियाई चैम्पियनशिप में पहला स्वर्ण पदक जीतने से एक कदम दूर
बिश्केक (किर्गिस्तान), युवा पहलवान उदित पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा के फाइनल में पहुंचकर सीनियर एशियाई चैम्पियनशिप में अपना पहला खिताब जीतने की ओर बढ़ रहे हैं जबकि तीन अन्य भारतीय कांस्य पदक प्लेऑफ मुकाबले में पहुंचे।
द कन्वरसेशन से साझेदारी के तहत जारी खबरें
वि7 एआई-जोखिम
एआई द्वारा उत्पन्न जोखिमों को समझने के लिए कुछ चीजों पर नजर रखें
लंदन, अग्रणी वैज्ञानिक, प्रौद्योगिकीविद और दार्शनिक अकसर नवाचार की दिशा के बारे में बेहद भयानक अनुमान लगाते रहे हैं और आइंस्टीन भी इससे अछूते नहीं थे, एनरिको फर्मी द्वारा शिकागो में पहले विखंडन रिएक्टर का निर्माण पूरा करने से ठीक दस साल पहले, उन्होंने दावा किया था, ‘‘ऐसा कोई संकेत नहीं है कि परमाणु ऊर्जा कभी भी प्राप्त की जा सकेगी।’’ इसके तुरंत बाद, ज्यादातर विद्वान आसन्न परमाणु विनाश की आशंकाओं पर बात करने लगे।
वि13 रोमन वाइन
रोमन वाइन का स्वाद कैसा था? पहले जैसा सोचा गया था, उससे कहीं बेहतर
घेंट, आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार रोमनों द्वारा पी जाने वाली शराब को अक्सर एक असंगत, खराब तरीके से बनाई गई और पूरी तरह से अप्रिय पेय के रूप में देखा जाता है।
वि16 आकर्षक लोग-भरोसेमंद
आकर्षक लोगों को अधिक भरोसेमंद माना जाता है, शोध इसकी पुष्टि करता है
ल्योन, जो चीज किसी व्यक्ति को सुंदर बनाती है वह सदियों से कलाकारों और वैज्ञानिकों को आकर्षित करती रही है। सुंदरता, जैसा कि अक्सर माना जाता है, ‘‘देखने वाले की नज़र में’’ नहीं होती - बल्कि कुछ पूर्वानुमानित नियमों का पालन करती है। समरूपता और अनुपात एक भूमिका निभाते हैं, और यद्यपि संस्कृति और मानदंड सुंदरता के बारे में हमारी धारणा को आकार देते हैं, शोधकर्ता उन लोगों के बीच लगातार एक स्पष्ट सहमति देखते हैं जिन्हें वे सुंदर मानते हैं।
वि21 बैठे-ठाले कमाई-प्रचार
बिना कुछ किए पैसा बनाने के प्रचार के पीछें का सच
मांट्रियल, टिकटॉक के जरिए लोगों को प्रभावित करने वाले लोगों के बढ़ते समूह ने अपने फॉलोअर्स के लिए बिना कुछ किए धन कमाने के तरीकों को बढ़ावा देने वाले मंच बनाना शुरू कर दिया है।
रवि कांत