शाम साढ़े छह बजे तक के मुख्य समाचार
शुभम शफीक
- 21 Sep 2025, 06:33 PM
- Updated: 06:33 PM
नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि29 मोदी संबोधन जीएसटी
मोदी ने स्वदेशी वस्तुओं का समर्थन किया, कहा कि जीएसटी सुधार भारत की वृद्धि गाथा को गति देंगे
नयी दिल्ली, जीएसटी दरों में कटौती लागू होने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने की पुरजोर वकालत की।
दि13 कांग्रेस मोदी संबोधन
क्या भारत-पाक युद्धविराम पर ट्रंप के दावों और एच1बी वीजा धारकों की चिंताओं पर बोलेंगे मोदी: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले रविवार को पूछा कि क्या वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान ‘युद्धविराम’ के दावों और एच1बी वीजा धारक लाखों भारतीयों की चिंताओं पर बात करेंगे या फिर नयी जीएसटी दरों के बारे में पहले से ज्ञात बातें दोहराएंगे।
दि10 आयोग मतदाता सूची एसआईआर
30 सितंबर तक एसआईआर लागू करने के लिए तैयार रहें राज्य निर्वाचन अधिकारी: : निर्वाचन आयोग
नयी दिल्ली, निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निर्वाचन अधिकारियों को 30 सितंबर तक विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए तैयार रहने को कहा है।
प्रादे49 झारखंड कुड़मी लीड आंदोलन वापस
झारखंड: बातचीत के आश्वासन के बाद कुड़मी आंदोलनकारियों ने सभी रेलवे स्टेशनों से नाकेबंदी हटाई
रांची, झारखंड में अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल किए जाने और अपनी कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे कुड़मी समुदाय के लोगों ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक का आश्वासन मिलने के बाद सभी स्टेशनों से अपना आंदोलन वापस ले लिया।
प्रादे52 महाराष्ट्र शिंदे लीड हैक
एकनाथ शिंदे का ‘एक्स’ अकाउंट हैक, कांग्रेस नेता ने साइबर सुरक्षा पर उठाया प्रश्न
मुंबई, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ‘एक्स’ खाते को रविवार को हैक कर लिया गया और उसपर पाकिस्तान तथा तुर्किये के झंडे वाली तस्वीरें पोस्ट की गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
दि16 प्रसारण मंत्रालय उर्दू
प्रसारण में उर्दू के इस्तेमाल पर हिंदी चैनलों को मंत्रालय की ओर से कोई नोटिस नहीं: पीआईबी
नयी दिल्ली, सरकार ने रविवार को मीडिया के एक वर्ग में आई उन खबरों को ‘‘भ्रामक’’ करार दिया जिनमें कहा गया है कि हिंदी समाचार चैनलों को उनके प्रसारण में उर्दू शब्दों के अत्यधिक प्रयोग के लिए ‘‘नोटिस’’ भेजे गए हैं।
प्रादे91 बिहार चिराग मुफ्त राशन मोबाइल
मुफ्त राशन और सस्ते मोबाइल फोन का श्रेय रामविलास पासवान को : चिराग
पूर्णिया, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को दावा किया कि गरीबों को हर महीने पांच किलोग्राम राशन और मोबाइल फोन ‘बैंगन के भाव’ मिलने का श्रेय उनके दिवंगत पिता रामविलास पासवान को जाता है।
प्रादे83 असम जुबिन अंतिम विदाई
भीषण गर्मी के बीच सरुसजाई स्टेडियम में हजारों प्रशंसक जुबिन को अंतिम विदाई देने पहुंचे
गुवाहाटी, भीषण गर्मी के बीच हजारों प्रशंसक रविवार को गुवाहाटी के सरुसजाई स्थित अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स परिसर में लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग को अंतिम विदाई देने के लिए एकत्रित हुए, जहां उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा जाएगा।
वि5 न्यूयॉर्क ट्रंप लीड भारत
व्यापार से रोका भारत-पाक संघर्ष, सात युद्ध समाप्त कराने के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए: ट्रंप
न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष को व्यापार के माध्यम से सुलझाने का एक बार फिर दावा किया और कहा कि उन्हें ‘‘सात युद्धों को समाप्त कराने’’ के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए।
वि10 अफगान अमेरिका बगराम
बगराम वायुसेना अड्डे पर दोबारा नियंत्रण हासिल करने के ट्रंप के दावे को तालिबान ने किया खारिज
जलालाबाद (अफगानिस्तान), तालिबान सरकार ने बगराम वायुसेना अड्डे पर दोबारा नियंत्रण हासिल करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को रविवार को खारिज कर दिया। चार साल पहले आनन-फानन में अमेरिका के अफगानिस्तान से निकलने के बाद सैन्य अड्डे पर तालिबान ने कब्जा कर लिया था।
अर्थ28 एच-1बी जीटीआरआई
एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ाने से अमेरिका को भारत से ज्यादा होगा नुकसान: जीटीआरआई
नयी दिल्ली, आर्थिक थिंक टैंक जीटीआरआई ने रविवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ाकर प्रति कर्मचारी 100,000 अमेरिकी डॉलर करने के फैसले से भारत से ज्यादा अमेरिका को नुकसान होने की संभावना है।
खेल13 खेल भारत अंडर-19
भारत अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को सात विकेट से हराया
ब्रिसबेन, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के आक्रामक तेवरों के बाद विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू और वेदांत त्रिवेदी के नाबाद अर्धशतकों से भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां पहले युवा एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को सात विकेट से हरा दिया।
‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबरें :
वि8 कम नींद मनोभ्रंश
मनोभ्रंश (डिमेंशिया) का कारण बन सकती है कम घंटों की नींद: शोधकर्ता
कैंब्रिज, देर रात तीन बजे आंख खुलने के बाद लगातार टकटकी लगाये छत पर लगे पंखे या घड़ी को देखते रहने से सिर्फ अगले दिन के लिए ऊर्जा कम होती है।
भाषा शुभम