अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार
शोभना
- 16 Apr 2026, 02:32 PM
- Updated: 02:32 PM
नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;
दि21 मोदी भारत ऑस्ट्रिया
सैन्य संघर्ष से समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता: प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया, यूक्रेन पर कहा
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पश्चिम एशिया और यूक्रेन में जारी संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया।
दि4 मोदी महिला सशक्तीकरण
संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार: मोदी
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए दृढ़ता से आगे बढ़ रही है।
दि2 कांग्रेस महिला आरक्षण
विधेयकों का असली मकसद छल से भरा हुआ, इन्हें खारिज किया जाना चाहिए: कांग्रेस
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों का असली उद्देश्य और विषय-वस्तु छल-कपट से भरी है और इनका प्रभाव बेहद व्यापक और नुकसानदेह है।
संसद22 महिला विधेयक मेघवाल लोस
किसी राज्य को नुकसान नहीं होगा, जिसकी जो ताकत है वो बनी रहेगी: मेघवाल
नयी दिल्ली : कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन संबंधी विधेयक को ऐतिहासिक करार देते हुए बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि प्रस्तावित परिसीमन से किसी राज्य को कोई नुकसान नहीं होगा और जिसकी जो ताकत है वो बनी रहेगी।
संसद20 शाह जनगणना आरक्षण लोस
जनगणना जातियों की गिनती के साथ हो रही है, धर्म के आधार पर आरक्षण असंवैधानिक: अमित शाह
नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि देश में जनगणना की प्रक्रिया जारी है और जातियों के साथ ही यह जनगणना होगी। उन्होंने यह भी कहा कि धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण गैर-संवैधानिक है।
प्रादे27 मप्र दुष्कर्म पार्षद पुत्र
मप्र: सतना में भाजपा पार्षद के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
सतना : मध्यप्रदेश के सतना में 27 वर्षीय युवती ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक पार्षद के बेटे पर शादी का झांसा देकर कथित रूप से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे26 उप्र सर्जरी लीड मौत
बुजुर्ग महिला की रीढ़ के बजाय जांघ की सर्जरी होने के बाद मौत, जांच समिति गठित
वाराणसी (उप्र) : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर में 71 वर्षीय महिला की रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर का ऑपरेशन करने के बजाय कथित तौर पर जांघ की सर्जरी कर दिए जाने के बाद उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अर्थ16 न्यायालय अनिल अंबानी बैंक
अनिल अंबानी की याचिकाएं न्यायालय ने खारिज कीं, उच्च न्यायालय के आदेश को दी थी चुनौती
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने उद्योगपति अनिल अंबानी की बंबई उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया।
वि4 इटली ट्रंप मेलोनी
पोप की आलोचना के बाद ट्रंप ने ईरान युद्ध में समर्थन नहीं देने के लिए मेलोनी की कड़ी निंदा की
मिलान/साओ पाओलो : पोप लियो 14वें का समर्थन करने के कारण इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर हैं जिन्हें कभी यूरोप और डोनाल्ड ट्रंप के बीच सेतु माना जाता था।
खेल6 खेल आईपीएल सीएसके खलील
सीएसके के लिए बड़ा झटका, खलील चोट के कारण आईपीएल से बाहर
नयी दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के तेज गेंदबाज खलील अहमद कूल्हे में चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो गए हैं जो अपना अभियान पटरी पर लाने की कोशिश में जुटी इस फ्रेंचाइजी टीम के लिए करारा झटका है।
भाषा सुरभि शोभना
शोभना
शोभना
1604 1432 दिल्ली