वर्मा ज्वेलर्स ने जीता 15वां राष्ट्रीय पुरस्कार
Daily world
- 04 Sep 2026, 08:19 PM
- Updated: 08:19 PM
सोलन, 4 सितंबर 2026: हिमाचल प्रदेश के वर्मा ज्वेलर्स ने रिटेल ज्वेलर इंडिया अवॉर्ड्स 2026 में ‘ग्रूम्स एक्सेसरी ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार जीता है। मुंबई में आयोजित समारोह में ब्रांड के प्रबंध निदेशक अक्षय वर्मा ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस उपलब्धि के साथ वर्मा ज्वेलर्स के राष्ट्रीय पुरस्कारों की संख्या 15 हो गई है।
वर्मा ज्वेलर्स को इस वर्ष दो श्रेणियों—‘ग्रूम्स एक्सेसरी’ और ‘जड़ाऊ इयररिंग’—में नामांकन मिला था। ‘ग्रूम्स एक्सेसरी ऑफ द ईयर’ श्रेणी में पुरस्कार जीतने के साथ ब्रांड ने लगातार पांचवें वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हासिल किया है।
ब्रांड के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर उसकी पहचान की शुरुआत 2022 में हुई थी। उस वर्ष उसे रिटेल ज्वेलर इंडिया अवॉर्ड्स में ‘रिटेल प्रमोशन ऑफ द ईयर’ और इंडियाज़ कूलेस्ट स्टोर अवॉर्ड्स में ‘कूलेस्ट ऐड कैंपेन’ का सम्मान मिला था। इसके बाद स्टोर डिजाइन, विज्ञापन, डिजिटल जुड़ाव, रिटेल नेतृत्व और ज्वेलरी कारीगरी जैसी विभिन्न श्रेणियों में उसे पुरस्कार मिलते रहे हैं। इनमें 2025 का ‘बेस्ट इंडिपेंडेंट ज्वेलर, ऑल इंडिया’ और 2024 का ‘इंडिपेंडेंट रिटेल ज्वेलर ऑफ द ईयर (नॉर्थ)’ सम्मान भी शामिल है।
अक्षय वर्मा ने कहा कि यह सम्मान मुंबई में मिला है, लेकिन इसकी सफलता में हिमाचल के ग्राहकों का भरोसा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ब्रांड के 15 राष्ट्रीय पुरस्कारों के पीछे ग्राहकों का लंबे समय से मिला समर्थन है।
उन्होंने कहा कि आभूषण खरीदते समय ग्राहक को सोने की शुद्धता, नेट गोल्ड वेट, पत्थरों की गुणवत्ता और वजन, प्रमाणन, एक्सचेंज व बायबैक की शर्तों तथा बिक्री के बाद की सेवाओं की जानकारी स्पष्ट रूप से मिलनी चाहिए। उनके अनुसार, शादी के आभूषण परिवार की भावनाओं और संपत्ति से जुड़े होते हैं, इसलिए खरीदारी में पारदर्शिता जरूरी है।
वर्मा ज्वेलर्स की पुरस्कार विजेता कृति उसके डिजाइन स्टूडियो में तैयार की गई है। इसमें सोने से भगवान शिव का बारीक स्वरूप उकेरा गया है, जिसे नीलम और हीरों से सजाया गया है। वहीं, नामांकित जड़ाऊ इयररिंग में पोल्की हीरे, माणिक, पन्ना और मोतियों का संयोजन है। दोनों कृतियों को शुक्रवार को मीडिया के समक्ष प्रदर्शित किया गया।
ब्रांड की क्रिएटिव डायरेक्टर पल्लवी वर्मा ने कहा कि डिजाइन तैयार करते समय ग्राहक के अवसर, पहनावे, व्यक्तित्व और आभूषण की उपयोगिता को ध्यान में रखा जाता है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार विजेता कृति भारतीय परंपरा और समकालीन डिजाइन के संतुलन को दर्शाती है।
वर्ष 1967 में स्थापित वर्मा ज्वेलर्स के फ्लैगशिप शोरूम सोलन और रोहड़ू में हैं। ब्रांड ने सितंबर में सोलन और शिमला में वेडिंग ज्वेलरी प्रदर्शनी आयोजित करने की घोषणा भी की है। सोलन में प्रदर्शनी 13 से 16 सितंबर और शिमला में 19 से 22 सितंबर तक आयोजित होगी। इस दौरान पोल्की कलेक्शन भी पेश किया जाएगा।