मुख्य समाचार अपराह्न दो बजे
गोला
- 18 Mar 2026, 02:35 PM
- Updated: 02:35 PM
नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) 'भाषा' की अलग-अलग फाइल से बुधवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि10 दिल्ली घर दूसरी लीड आग
पालम में एक इमारत में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत
नयी दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे16 मप्र तीसरी लीड आग
इंदौर में ईवी के 'चार्जिंग प्वाइंट' में धमाके के बाद मकान में लगी आग, आठ लोगों की मौत
इंदौर (मध्यप्रदेश), इंदौर में तीन मंजिला मकान के बाहर बुधवार तड़के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को चार्ज किए जाने के दौरान हुए धमाके के बाद इस इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के दो बच्चों और तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
संसद4 मोदी विदायी रास
राज्यसभा : मोदी ने 59 सांसदों को विदाई दी, कहा : राजनीति में फुल स्टॉप नहीं होता
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सांसदों को विदायी देते हुए संसद को ''एक खुला विश्वविद्यालय'' करार दिया।
संसद7 संसद सप्ताहांत बैठक
अगले सप्ताह शनिवार और रविवार को भी आयोजित होगी संसद की बैठक
नयी दिल्ली: संसद में इस सप्ताह बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अवकाश होने के कारण अगले सप्ताहांत में शनिवार और रविवार को भी दोनों सदनों की बैठक आयोजित होगी।
प्रादे23 बिहार हिंसा
बिहार में पुलिस दल पर भीड़ का हमला, एक व्यक्ति की मौत, चार पुलिसकर्मी घायल
मुजफ्फरपुर,18 मार्च (भाषा) बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे एक पुलिस दल पर उग्र भीड़ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
प्रादे29 भाजपा असम बोरदोलोई शामिल
कांग्रेस नेता एवं सांसद प्रद्युत बोरदोलोई भाजपा में शामिल
नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) कांग्रेस नेता एवं लोकसभा सदस्य प्रद्युत बोरदोलोई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं की मौजूदगी में बुधवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए।
प्रादे15 तमिलनाडु चुनाव द्रमुक भाकपा
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव : द्रमुक ने भाकपा को पांच सीट दीं
चेन्नई: तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने सहयोगी दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) को पांच सीट आवंटित कीं।
वि7 ईरान फांसी
मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को फांसी दी गई: ईरान
दुबई, 18 मार्च (एपी) ईरान की न्यायपालिका ने बुधवार को कहा कि इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप में देश में एक व्यक्ति को फांसी दी गयी है।
वि4 ब्रिटेन नीरव
ब्रिटेन: प्रत्यर्पण मामला पुन: खोलने की नीरव मोदी की याचिका पर सुनवाई पूरी
लंदन: फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी की उस अर्जी पर सुनवाई लंदन के उच्च न्यायालय में पूरी हो गई जिसमें उसने अपनी प्रत्यर्पण याचिका पर फिर से विचार किए जाने का अनुरोध किया था।
अर्थ16 एमएनआरई इन्गोट वेफर
सरकार ने घरेलू सौर विनिर्माण को मजबूत करने के लिए एएलएमएम ढांचे में इन्गोट-वेफर किए शामिल
नयी दिल्ली: सरकार ने घरेलू सौर विनिर्माण परिवेश को मजबूत करने और इसके घरेलू उपयोग को बढ़ावा देने के लिए अनुमोदित मॉडलों एवं विनिर्माताओं की सूची (एएलएमएम) में इन्गोट तथा वेफर को शामिल किया है।
अर्थ7 विमानन सरकार निर्देश
सरकार ने विमानन कंपनियों से से कहा, ''उड़ानों में 60 प्रतिशत सीट पर अतिरिक्त शुल्क न लें''
नयी दिल्ली: सरकार ने विमानन कंपनियों से मंगलवार को कहा कि घरेलू उड़ानों में 60 प्रतिशत सीट पर यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क न लेने को कहा गया है।
खेल1 खेल शतरंज कैंडिडेट्स हंपी
हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया
नयी दिल्ली: भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी इस महीने साइप्रस में होने वाले प्रतिष्ठित कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेने को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति में हैं और उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच मेजबान देश में सुरक्षा की स्थिति को लेकर अपनी चिंताओं को फिर से दोहराया है।
भाषा यासिर गोला
गोला
गोला
1803 1435 दिल्ली