दोपहर ढाई बजे के मुख्य समाचार
खारी मनीषा
- 02 Apr 2024, 02:37 PM
- Updated: 02:37 PM
नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) मंगलवार को दोपहर दो बजे तक भाषा की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
प्रादे32 लोस चुनाव उत्तराखंड मोदी
तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर प्रहार और तेज होगा : मोदी
रूद्रपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भ्रष्टाचार से गरीबों और मध्यम वर्ग का हक छिनता है और चुनाव के बाद उनके तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर प्रहार और तेज होगा ।
दि35 विस चुनाव लीड ओडिशा भाजपा उम्मीदवार
भाजपा ने ओडिशा विस चुनाव के लिए 112 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 22 में 21 विधायकों को दिया टिकट
नयी दिल्ली/भुवनेश्वर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आगामी ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 112 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने अपने 22 मौजूदा विधायकों में से 21 पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है।
दि43 दिल्ली आप लीड आतिशी
भाजपा में शामिल होने या एक महीने में गिरफ्तारी के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई: आतिशी
नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को दावा किया कि उनके एक करीबी व्यक्ति ने उनसे कहा था कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो जाना चाहिए या एक महीने के भीतर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के लिए तैयार रहना चाहिए।
प्रादे30 छत्तीसगढ़ नक्सल दूसरी लीड मुठभेड़
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
दि28 न्यायालय आईएमए लीड रामदेव
पतंजलि विज्ञापन: न्यायालय ने ‘‘पूर्ण अवज्ञा’’ को लेकर रामदेव, बालकृष्ण के प्रति कड़ी नाराजगी जताई
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने भ्रामक विज्ञापन मामले में अनुपालन को लेकर उचित हलफनामा दायर नहीं करके और ‘‘हर सीमा को तोड़कर पूरी तरह से अवज्ञा’’ करने के लिए योग गुरु रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक (एमडी) आचार्य बालकृष्ण के प्रति मंगलवार को कड़ी नाराजगी जताई।
प्रादे10 उप्र श्रृद्धालु मौत
चित्रकूट में डंपर की टक्कर से ऑटोरिक्शा सवार पांच श्रृद्धालुओं की मौत, तीन घायल
चित्रकूट (उप्र): चित्रकूट जिले के कर्वी क्षेत्र में मंगलवार को सुबह तेज रफ्तार से जा रहे एक डंपर की टक्कर लगने से ऑटोरिक्शा सवार पांच श्रृद्धालुओं की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
दि27 कांग्रेस बिहार शामिल
सांसद अजय निषाद भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए
नयी दिल्ली: बिहार के मुजफ्फरपुर से लोकसभा सदस्य अजय निषाद मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।
वि10 पाक भारत आसिफ
भारत में चुनाव के बाद सुधर सकते हैं भारत-पाक रिश्ते: रक्षा मंत्री आसिफ
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत में आम चुनाव के बाद पड़ोसी देश के साथ रिश्ते बेहतर होने की उम्मीद जताई है।
वि8 इजराइल गाजा हमले
गाजा में इजराइल के हमले में विदेशियों समेत सात सहायता कर्मियों की मौत: सहायता समूह
दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी): गाजा में इजराइल के हमलों में विदेशियों समेत एक सहायता समूह के कम से कम सात कर्मियों की मौत हो गई। सहायता समूह ‘वर्ल्ड सेंट्रल किचन’ ने यह जानकारी दी।
अर्थ19 विमानन दूसरी लीड डीजीसीए विस्तारा
विस्तारा उड़ान रद्द होने व देरी पर दैनिक रूप से जानकारी दे: डीजीसीए
नयी दिल्ली: विमानन निगरानी संस्था डीजीसीए ने विस्तारा को उड़ान रद्द होने के साथ-साथ देरी पर दैनिक रूप से जानकारी देने को कहा है।
अर्थ9 पीएमआई विनिर्माण
विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि मार्च में 16 वर्ष के उच्चतम स्तर पर
नयी दिल्ली: उत्पादन और नए ठेकों में मजबूत वृद्धि के दम पर मार्च में भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि 16 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।
खेल3 खेल हॉकी दौरा
ओलंपिक की तैयारी के लिये पांच टेस्ट की श्रृंखला खेलने आस्ट्रेलिया रवाना हुई भारतीय हॉकी टीम
नयी दिल्ली: भारतीय पुरूष हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक की तैयारी के लिये छह अप्रैल से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने आस्ट्रेलिया रवाना हो गई ।
खेल1 खेल एटीपी अमेरिका भारत
भारत के अनिरूद्ध चंद्रशेखर और विजय प्रशांत एटीपी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में
ह्यूस्टन: भारत के अनिरूद्ध चंद्रशेखर और विजय प्रशांत की जोड़ी अमेरिका में एटीपी टूर पर पुरूषों की क्लेकोर्ट चैम्पियनशिप के युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई ।
भाषा खारी