शाम साढ़े छह बजे तक के मुख्य समाचार
दिलीप
- 07 Jul 2026, 06:34 PM
- Updated: 06:34 PM
नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से मंगलवार शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
वि18 मोदी भारत लीड इंडोनेशिया
भारत-इंडोनेशिया ने रक्षा सहयोग को दिया विस्तार, नयी दिल्ली ब्रह्मोस मिसाइलों की करेगा आपूर्ति
जकार्ता, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच मंगलवार को हुई वार्ता में इंडोनेशियाई सैन्य बलों को ब्रह्मोस मिसाइलों की आपूर्ति, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने और महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति शृंखला को सुदृढ़ बनाने पर सहमति बनी।
दि38 एनसीईआरटी न्यायपालिका
एनसीईआरटी ने संशोधित पाठ्यपुस्तक जारी की, न्यायपालिका पर विवादित अध्याय में बदलाव
नयी दिल्ली, न्यायपालिका को कथित तौर पर बदनाम करने को लेकर विवाद खड़ा होने के कुछ महीनों बाद, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा आठवीं की सामाजिक विज्ञान की संशोधित पाठ्यपुस्तक जारी की है, जिसमें विवादित हिस्सों को हटा दिया गया है।
दि32 न्यायालय लीड द्रमुक करूर भगदड़
न्यायालय ने द्रमुक को फटकारा, कहा- मुख्यमंत्री की यात्राओं को अदालत नियंत्रित नहीं कर सकती
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय करूर भगदड़ मामले में आरोपी नहीं हैं और अदालत उनके दौरे या कार्यक्रम को नियंत्रित नहीं कर सकती।
प्रादे114 महाराष्ट्र बारिश दूसरी लीड मुंबई
मुंबई में भारी बारिश से राहत; दो बच्चे डूबे
मुंबई, मुंबई में लगातार दो दिनों तक भारी बारिश के बाद मंगलवार सुबह इसकी तीव्रता घटने से लोगों को राहत मिली और लोकल ट्रेन व सड़क परिवहन सेवाएं सामान्य हो गईं।
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण दो नाबालिग लड़कों की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई और मुंबई के एक उद्यान में सीमेंट की चादरें गिरने से दो महिलाएं घायल हो गईं।
प्रादे82 उप्र योगी दूसरी लीड वक्फ
चढ़ावे को लेकर सनातन आस्था पर प्रहार कर रहे सपा-कांग्रेस 'वक्फ' के मुद्दे पर खामोश क्यों : योगी
प्रतापगढ़/सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर हमलावर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि सनातन आस्था पर प्रहार कर रहे ये दोनों दल 'वक्फ' के मुद्दे पर खामोश क्यों हैं।
वि37 सीरिया तीसरी लीड धमाके
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की सीरिया यात्रा के दौरान दमिश्क में विस्फोट,18 घायल
दमिश्क, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ऐतिहासिक सीरिया यात्रा के दौरान मंगलवार को राजधानी दमिश्क में दो विस्फोट हुए, जिनमें कम से कम 18 लोग घायल हो गए। सीरिया के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
वि38 चीन दूसरी लीड भूस्खलन
चीन में मौसम संबंधी घटनाओं में 20 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल
बीजिंग, चीन में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 331 अन्य घायल हो गए। प्राधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अर्थ15 ईसीएलजीएस गारंटी
ईसीएलजीसी 5.0 के तहत 1.55 लाख करोड़ रुपये से अधिक के लिए गारंटी जारी: वित्त मंत्रालय
नयी दिल्ली, वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि आपातकालीन ऋण गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) 5.0 के तहत पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित कंपनियों को 4.11 लाख से अधिक गारंटी दी गई हैं। गारंटी के तहत कुल रकम 1.55 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।
अर्थ31 ई20 गडकरी
एक भी कार का नाम बताएं जिसमें एथनॉल मिश्रित ईंधन के कारण कोई समस्या आई हो: गडकरी
नयी दिल्ली, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को एथनॉल मिश्रित पेट्रोल के आलोचकों को चुनौती देते हुए कहा कि वे ऐसी एक भी कार का नाम बताएं जिसमें इस ईंधन के कारण कोई समस्या आई हो। ई20 पेट्रोल यानी 20 प्रतिशत एथनॉल-मिश्रित ईंधन बिक्री की अनिवार्यता को लेकर आलोचना और गाड़ियों की माइलेज कम होने की शिकायतों के बीच उन्होंने यह बात कही।
खेल4 खेल फुटबॉल कप लीड बेल्जियम
अमेरिका को हराकर बेल्जियम विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में
सिएटल, चार्ल्स डी केटेलेरे ने दो गोल किए और एक गोल करने में मदद की, जिससे बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 से हराकर विश्व कप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और मेजबान टीम की अपनी घरेलू धरती पर अंतिम आठ में पहुंचने की उम्मीद को खत्म कर दिया।
खेल18 खेल अफगानिस्तान लीड जादरान
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शापूर जादरान का लंबी बीमारी के बाद निधन
नयी दिल्ली, अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शापूर जादरान का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। वह एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी 'हीमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस' (एचएलएच) से पीड़ित थे।
द कन्वरसेशन से साझेदारी के तहत जारी खबरें :
वि35 पॉपकॉर्न
पॉपकॉर्न का संक्षिप्त इतिहास और सिनेमाघर में इस अल्पाहार का सेवन
वाइकाटो (न्यूजीलैंड), सिनेमा जाना सिर्फ फिल्म देखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा संपूर्ण अनुभव है जिसमें बड़ी स्क्रीन, शानदार ध्वनि और स्वादिष्ट अल्पाहार का अपना अलग आनंद होता है। किसी शानदार फिल्म का असली आनंद विशाल पर्दे, गूंजती ध्वनि और टॉफियों बड़े-बड़े डिब्बों और ढेर सारे पॉपकॉर्न के साथ ही आता है, जिनका स्वाद घर पर कभी वैसा नहीं लगता।
वि27 पत्रकारिता एआई
एबीसी करेगा पत्रकारिता में एआई के उपयोग का परीक्षण, जानिए इसके लाभ और चुनौतियां
सिडनी, ऑस्ट्रेलिया के सार्वजनिक प्रसारक एबीसी ने समाचार तैयार करने में सृजनात्मक कृत्रिम मेधा (जेनरेटिव एआई) के इस्तेमाल को लेकर मंगलवार को अपने रुख में बदलाव के संकेत दिए। पहले जहां वह इस तकनीक को लेकर सतर्कता बरत रहा था, वहीं अब अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी एंथ्रोपिक के साथ हुए हालिया समझौते के बाद एबीसी के कर्मचारियों के लिए समाचार जारी करने में 'क्लॉड एआई' का उपयोग करने का रास्ता खुल गया है।
भाषा
धीरज दिलीप
दिलीप
0707 1834 दिल्ली