अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार
नरेश
- 21 Jul 2026, 02:13 PM
- Updated: 02:13 PM
नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से मंगलवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
संसद13 : कॉजपा राहुल
छात्रों की पिटाई के लिए गृह मंत्री इस्तीफा दें, प्रधानमंत्री माफी मांगें: राहुल गांधी
नयी दिल्ली, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में सोमवार को प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की और कहा कि इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए।
संसद11 : राजग बैठक
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, नीट पेपर लीक पर कठोर कार्रवाई की गई : मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई है ताकि कोई भी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ न कर सके।
दि13 : खरगे जन्मदिन
जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन
नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही मांगने का दिन है। उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के बच्चों को दमन नहीं, न्याय चाहिए।
संसद14 : दूसरीलीड स्थगित रास
नीट अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में रास में हंगामा जारी, बैठक दो बजे तक स्थगित
नयी दिल्ली, नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले और इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज किए जाने के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार को एक बार के स्थगन के बाद दूसरी बार दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।
संसद15 : संसद खरगे
राज्यसभा में छात्रों का मुद्दा उठाया तो सरकार ने मुंह बंद करा दिया : खरगे
नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकार ने राज्यसभा में उनका मुंह बंद करा दिया और राजधानी में सोमवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर चर्चा की अनुमति नहीं दी।
संसद10 : लीड स्थगित लोस
छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर लोकसभा में हंगामा, प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं हो सके
नयी दिल्ली, नीट प्रश्नपत्र लीक और इसके विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही बाधित हुई और प्रश्नकाल एवं शून्यकाल नहीं हो सके।
दि41 : नड्डा अस्पताल प्रदर्शन
जेपी नड्डा ने आरएमएल और लेडी हार्डिंग अस्पतालों का किया दौरा, घायल प्रदर्शनकारियों का कुशलक्षेम जाना
नयी दिल्ली, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) और लेडी हार्डिंग अस्पतालों का दौरा किया तथा अधिकारियों से मुलाकात कर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शनकारियों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली।
दि29 : कॉजपा प्रदर्शन
पुलिस कार्रवाई के बावजूद जंतर-मंतर पर डटे रहे प्रदर्शनकारी, दीपके ने घायल समर्थकों से माफी मांगी
नयी दिल्ली, 'कॉकरोच जनता पार्टी' (कॉजपा) के प्रदर्शनकारी भारी बारिश और कड़ी सुरक्षा के बावजूद पूरी रात जंतर-मंतर पर डटे रहे जबकि एक दिन पहले ही 'संसद चलो' मार्च के दौरान पुलिस ने उन पर कार्रवाई की थी।
दि40 : दिल्ली प्रदर्शन लीड प्राथमिकी
दिल्ली पुलिस ने दर्ज कीं चार प्राथमिकी, और भी मामले हो सकते हैं दर्ज
नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी और किसान संगठनों द्वारा 20 जुलाई को आयोजित "संसद चलो" मार्च के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़ और अन्य घटनाओं के संबंध में दिल्ली पुलिस ने अब तक चार प्राथमिकी दर्ज की हैं तथा वह दो अन्य मामले दर्ज करने की प्रक्रिया में है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
प्रादे26 : पंजाब हरियाणा लीड किसान
दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया
शंभू/अंबाला, पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर अवरोधक लगाए जाने को लेकर मंगलवार को हरियाणा सरकार की आलोचना की।
प्रादे43 : सिक्किम लीड सुरंग ढही
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से 10 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गंगटोक, सिक्किम के नामची जिले में एक दिन पहले निर्माणाधीन सुरंग ढहने से 10 मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
प्रादे24 : बंगाल शहीद दिवस लीड रैली
कोलकाता में शहीद दिवस पर तीन प्रतिद्वंद्वी गुटों के अलग-अलग कार्यक्रम
कोलकाता, पश्चिम बंगाल में राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले 'शहीद दिवस' का आयोजन मंगलवार को एक अभूतपूर्व दौर में पहुंच गया, जब तीन प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक खेमे मध्य कोलकाता में महज ढाई किलोमीटर के दायरे में समानांतर कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं।
प्रादे31 : उत्तराखंड बारिश चारधाम
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का संचालन फिर शुरू
देहरादून, लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण एहतियातन अस्थायी रूप से स्थगित की गयी चारधाम यात्रा मंगलवार को फिर शुरू कर दी गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वि6 : दुबई भारत बाढ़
यूएई ने भारत में बाढ़ और भूस्खलन पीड़ितों के प्रति जताई संवेदना, एकजुटता व्यक्त की
दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारी बारिश के कारण भारत में आई बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि और नुकसान को लेकर भारत के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति मंगलवार को संवेदना प्रकट की।
अर्थ6 : परिणाम पेटीएम
पेटीएम का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 79 प्रतिशत बढ़ा, बोनस शेयर का प्रस्ताव फिलहाल टला
नयी दिल्ली, डिजिटल भुगतान एवं वित्तीय सेवा मंच पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 79 प्रतिशत बढ़कर 220 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी ने 203 करोड़ रुपये की अब तक की सर्वाधिक कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) दर्ज की।
खेल10 : खेल मैरी कॉम
स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम
नयी दिल्ली, छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है हालांकि उन्हें लगता है कि स्वर्ण पदक जीत पाना मुश्किल होगा ।
खेल6 : खेल स्क्वाश जूनियर
विश्व जूनियर स्क्वाश में भारतीय खिलाड़ियों की अच्छी शुरुआत
नयी दिल्ली, भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अनाहत सिंह ने न्यूजीलैंड की क्वालीफायर लिली विल्सन को आसानी से 11-2, 11-1, 11-3 से हराकर कनाडा के ओंटारियो में चल रही विश्व स्क्वाश जूनियर चैंपियनशिप के महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
भाषा तान्या नरेश
नरेश
2107 1413 दिल्ली