विदेशी बाजारों में तेजी, रुपये में गिरावट से अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार
अजय
- 08 Jun 2026, 10:20 PM
- Updated: 10:20 PM
नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) विदेशी बाजारों में तेजी और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट के कारण आयात महंगा बैठने से सोमवार को अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम मजबूत रहे। इस कारण सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पाम तेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल में सुधार देखने को मिला। मूंगफली की गर्मी की फसल की आवक के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में गिरावट देखी गई।
मलेशिया एक्सचेंज दोपहर सुधार के साथ बंद हुआ। शिकॉगो एक्सचेंज में सुधार जारी है।
बाजार सूत्रों ने कहा कि रुपये के कमजोर होने से आयात महंगा बैठ रहा है। इसके अलावा विदेशों में मजबूती का रुख होने से पूरी बाजार धारणा पर इसका अनुकूल असर दिखा। इस पूरे माहौल के बीच कम आवक के कारण सरसों तेल-तिलहन में मजबूती रही।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज 43 पैसे कमजोर होकर 95.61 पर बंद हुआ। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बीच निवेशकों के जोखिम से बचने की धारणा के मद्देनजर डॉलर में आई मजबूती तथा कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच रुपये में यह गिरावट आई। रुपये के कमजोर होने से आयात लागत बढ़ गई जिससे भी खाद्य तेल कीमतों में तेजी को बल मिला।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों तक सोयाबीन प्लांट वालों द्वारा दाम तोड़े जाने के बाद किसान नीचे दाम पर बिकवाली करने से बचते दिखे। प्लांट वालों ने सोयाबीन तिलहन का दाम तो तोड़ा मगर उस मात्रा में सोयाबीन डी-ऑयल केक या तेल रहित खल या डीओसी के दाम में कमी नहीं की गई। जबकि सोयाबीन का बाजार बहुत हद तक डीओसी के हिसाब से संचालित होता है। नीचे दाम पर कम आवक की वजह से सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम में भी मजबूती दिखी।
मलेशिया एक्सचेंज मजबूत रहने और डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के कारण पाम-पामोलीन तेल के दाम भी मजबूत रहे। कम उपलब्धता के बीच मांग बढ़ने के कारण बिनौला तेल के दाम में भी सुधार देखा गया।
सूत्रों ने कहा कि सूरजमुखी और बिनौला तेल से सस्ता होने तथा मांग होने के बावजूद गर्मी की फसल की आवक की वजह से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में गिरावट आई।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 7,700-7,725 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 6,550-7,125 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,500 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,460-2,760 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,600-2,700 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,600-2,745 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,120 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,850 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,650 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,450 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 7,000-7,050 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 6,850-6,925 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
0806 2220 दिल्ली