रात नौ बजे के मुख्य समाचार
नरेश
- 05 Jul 2026, 09:15 PM
- Updated: 09:15 PM
नयी दिल्ली, पांच जुलाई (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से रविवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
दि33 लीड बारिश
देशभर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार; मुंबई में विमान सेवाएं प्रभावित, केरल, ओडिशा और झारखंड में अलर्ट
नयी दिल्ली, देश के अधिकांश हिस्सों में रविवार को मानसूनी गतिविधियां और तेज हो गईं। मुंबई में भारी बारिश के कारण विमान परिचालन बाधित हुआ जबकि केरल, ओडिशा और झारखंड में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी व्यापक बारिश हुई है।
अर्थ10 लीड मेटा इंस्टाग्राम नोटिस
सरकार ने इंस्टाग्राम विज्ञापनों में बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामाग्री को लेकर मेटा को नोटिस दिया
नयी दिल्ली: सरकार ने इंस्टाग्राम पर 'पेड' विज्ञापनों में बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़े वीडियो और अन्य सामाग्रियों को लेकर मेटा को कड़े शब्दों में नोटिस जारी किया है। सूत्रों ने रविवार को यह कहा।
प्रादे130 महाराष्ट्र उद्धव
हिंदुओं को लूटने वाले सत्ता में हैं: उद्धव ने राम रक्षा आंदोलन शुरू किया, भाजपा पर निशाना साधा
मुंबई, शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के खिलाफ रविवार को 'राम रक्षा' आंदोलन शुरू किया। इस मौके पर उन्होंने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा, "हिंदुओं को लूटने वाले लोग सत्ता में हैं।"
प्रादे159 उप्र अयोध्या मंदिर ट्रस्ट लीड बैठक
अयोध्या में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की बैठक सोमवार को, चंपत राय के इस्तीफे पर होगी चर्चा
अयोध्या (उप्र), श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक सोमवार को ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के मठ 'मणिराम छावनी' में होगी। यह बैठक चढ़ावे में कथित हेराफेरी मामले की जारी जांच के बीच हो रही है।
प्रादे175 बंगाल लड़की लीड शव
बंगाल:बारुईपुर में 11 वर्षीय बच्ची का शव बरामद,बलात्कार-हत्या के आरोपी व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
बारुईपुर, पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर इलाके में एक दिन पहले लापता हुई 11 साल की लड़की का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। इसके बाद भीड़ ने बलात्कार और हत्या के आरोप में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे92 बिहार लालू
'समझौता कर चुकीं' संवैधानिक संस्थाओं ने लोकतंत्र की बुनियाद के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी कीं: लालू
पटना, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद ने रविवार को केंद्र सरकार की भाजपा नीत राजग सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि "समझौता कर चुकीं" संवैधानिक संस्थाओं, लगातार आक्रामक होती बाजार व्यवस्था और दक्षिणपंथी राजनीति के बढ़ते प्रभाव ने देश के लोकतंत्र की बुनियाद के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।
प्रादे94 छत्तीसगढ़ तीजन बाई अंतिम संस्कार
पंडवानी गायिका तीजन बाई का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया
दुर्ग (छत्तीसगढ़), प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का रविवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित उनके पैतृक गांव गनियारी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। महाभारत की गाथा को वैश्विक मंचों तक पहुंचाने वाली इस आवाज को अंतिम विदाई देने के लिए वहां सैकड़ों लोग एकत्र हुए।
प्रादे132 राजस्थान करंट मौत
कोटा में कई घरों में करंट फैलने से एक महिला की मौत, तीन बच्चों समेत नौ लोग झुलसे
कोटा (राजस्थान), राजस्थान के कोटा में रविवार को हाईटेंशन बिजली लाइन में आयी खराबी के कारण कई घरों में करंट फैलने से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि चार महिलाओं और तीन बच्चों समेत नौ लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे131 बिहार उपचुनाव दूसरी लीड किशोर
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, समर्थन के मुद्दे पर राजद एवं कांग्रेस बंटी
पटना, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में रविवार को ताल ठोक दी। उन्होंने इस उपचुनाव को राज्य की भाजपा नीत सरकार की लोकप्रियता पर 'जनमत संग्रह' करार दिया।
वि8 पाकिस्तान अमेरिका ईरान वार्ता
अमेरिका-ईरान वार्ता का अगला दौर इस्लामाबाद में होने की संभावना: रिपोर्ट
इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान के बीच अगले दौर की तकनीकी वार्ता के आयोजन स्थल के रूप में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद प्रमुख विकल्प बनकर उभरी है। मीडिया की एक रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई।
अर्थ19 सार्वजनिक बैंक कर्ज
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का पहली तिमाही में कर्ज में अच्छी वृद्धि, जमा की रफ्तार धीमी
मुंबई, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत शुरुआत की। कर्ज में दहाई अंक में वृद्धि हुई जबकि जमा जुटाने की गति ऋण में हुई बढ़ोतरी के मुकाबले धीमी रही।
खेल3 खेल फुटबॉल कप फ्रांस एमबाप्पे
एमबाप्पे ने मेस्सी के साथ 'गोल्डन बूट' की दौड़ रोचक बनाई
फिलाडेल्फिया, फ्रांस के काइलियन एमबाप्पे ने शनिवार को पराग्वे के खिलाफ राउंड ऑफ 16 में पेनल्टी किक पर गोल दागकर अपने विश्व कप करियर का 19वां और मौजूदा टूर्नामेंट का सातवां गोल करके अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी के साथ 'गोल्डन बूट' की दौड़ रोचक बना दी।
भाषा शफीक नरेश
नरेश
0507 2115 दिल्ली