रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार
नोमान दिलीप
- 18 Aug 2025, 09:18 PM
- Updated: 09:18 PM
नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइल से सोमवार को रात नौ बजे जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं :
दि55 मोदी लीड पुतिन
पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बातचीत की, अलास्का बैठक के बारे में जानकारी दी
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के दृढ़ रुख से अवगत कराया।
संसद13 विपक्ष बैठक सीईसी प्रस्ताव
मतदाता सूची विवाद: विपक्ष मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ महाभियोग नोटिस पर विचार कर रहा
नयी दिल्ली: विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) ने बिहार में मतदाता सूची संशोधन और कथित ‘‘वोट चोरी’’ को लेकर अपना प्रदर्शन तेज कर दिया है और इसके नेताओं ने सोमवार को यहां मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने पर विचार करने के लिए बैठक की।
प्रादे148 बिहार यात्रा राहुल आयोग
'इंडिया' गठबंधन की सरकार बनी तो सीईसी, निर्वाचन आयुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे: राहुल
गयाजी: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि केंद्र और बिहार में 'इंडिया' गठबंधन की सरकार बनने पर ‘वोट चोरी’ के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और निर्वाचन आयुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दि67 उपराष्ट्रपति उम्मीदवार लीड मोदी
राजग की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री व अन्य नेताओं से मुलाकात की
नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं से मुलाकात की।
दि3 दिल्ली स्कूल बम लीड धमकी
दिल्ली के द्वारका के तीन स्कूलों को बम की धमकी, परिसर खाली कराए गए
नयी दिल्ली: दिल्ली के द्वारका के तीन स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए जिससे विद्यार्थियों में दहशत फैल गई और प्राधिकारियों को परिसर खाली कराने पड़े।
प्रादे119 बिहार आयोग दूसरी लीड एसआईआर
निर्वाचन आयोग ने बिहार मतदाता सूची से हटाए 65 लाख लोगों के नाम सार्वजनिक किए
पटना, 18 अगस्त (भाषा) निर्वाचन आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख लोगों के नाम सोमवार को सार्वजनिक कर दिये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि64 भाजपा विपक्ष निर्वाचन आयोग
भाजपा ने विपक्षी दलों को अपने शासन वाले राज्यों में विधानसभा भंग करने की चुनौती दी
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों को चुनौती दी कि यदि उन्हें निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर संदेह है तो वे उन राज्यों की विधानसभाओं को भंग कर दें जहां वे सत्ता में हैं।
वि4 अमेरिका सिएटल परेड
सिएटल में पहली बार आयोजित ‘इंडिया डे परेड’ में भारतीय राज्यों की सांस्कृतिक झलकियां दिखाई गईं
न्यूयॉर्क/सिएटल: भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सिएटल में पहली बार भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित ‘इंडिया डे परेड’ में भारत के सभी राज्यों की सांस्कृतिक झलकियां दिखाई गईं।
अर्थ43 बेरोजगारी दर
बेरोजगारी दर जुलाई में घटकर 5.2 प्रतिशत पर आई: सरकारी सर्वेक्षण
नयी दिल्ली: देश में बेरोजगारी दर जुलाई में घटकर 5.2 प्रतिशत पर आ गई जबकि जून में यह 5.6 प्रतिशत थी। सोमवार को जारी एक सरकारी सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई।
दि68 ईसी बिहार आधार
पीड़ित व्यक्ति आधार की प्रति जमा कर सकते हैं: मतदाता सूची पर शीर्ष अदालत के निर्देश के बाद निर्वाचन आयोग ने कहा
नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) निर्वाचन आयोग ने सोमवार को कहा कि बिहार की मसौदा मतदाता सूची से बाहर रह गए लोग मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए अपने आधार की प्रति जमा कर सकते हैं।
दि65 चीन भारत वांग जयशंकर
भारत, चीन संबंधों को तीन पारस्परिक पहलुओं से निर्देशित होना चाहिए: जयशंकर
नयी दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को अपने चीनी समकक्ष वांग यी को बताया कि भारत-चीन संबंधों को आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हित के सिद्धांत से निर्देशित होना चाहिए।
खेल9 खेल मंत्री विधेयक संशोधन
खेल प्रशासन में शीर्ष पदों के लिए अब कार्यकारी परिषद में सिर्फ एक कार्यकाल काफी
नयी दिल्ली: खेल मंत्रालय खेल महासंघों के शीर्ष पदों के लिए ‘युवा प्रशासकों और खिलाड़ियों’ को प्रोत्साहित करने के लिए पहले से निर्धारित दो कार्यकाल के पात्रता नियम को खत्म कर इसे सिर्फ एक कार्यकाल तक सीमित करना चाहता है।
भाषा
नोमान